Wed 13 May 2026
Breaking News Exclusive
राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क

सुचना

: मरीज से अवैध वसूली पर दो डॉक्टर व पाँच कर्मचारी बर्खास्त

Media With You

Tue, Dec 20, 2022
Post views : 128
मरीज से अवैध वसूली पर दो डॉक्टर व पाँच कर्मचारी बर्खास्त गोंडा महिला चिकित्सालय की अधीक्षिका समेत अन्य डॉक्टर व स्टाफ नर्स पर कार्रवाई मरीज से अवैध वसूली व अस्पताल में अव्यवस्था पर बिफरे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक लखनऊ। 20 दिसंबर गोंडा महिला अस्पताल में भारी अव्यवस्था और अवैध वसूली के मामले को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। मीडिया में खबरें आने के बाद उप मुख्यमंत्री ने मामले की मंडलीय अपर निदेशक से जाँच कराई। जाँच में शिकायतें सही पाईं गईं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका समेत एक डॉक्टर व स्टाफ नर्स पर वृहद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही दो डॉक्टर, पाँच कर्मचारियों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। गैरहाजिर 18 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बीते दिनों मीडिया में गोंडा महिला अस्पताल में अव्यवस्था संबंधी खबर आई। इसका संज्ञान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडलीय अपर निदेशक को जाँच के निर्देश दिए। मंडलीय अपर निदेशक ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अव्यवस्था पाई गई। अवैध वसूली सम्बन्धी समस्त शिकायते भी सही मिलीं। प्रमुख सचिव को कार्रवाई के निर्देश जाँच के आधार पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को गोंडा जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुषमा सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. सुवर्णा एवं स्टॉफ नर्स, शर्मिला के विरूद्ध वृहद दण्ड की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही डॉ. ज्योतिमा सिंह, डॉ. परवेज इकबाल, ओटी टेक्नीशियन महेन्द्र यादव, आशुतोष त्रिपाठी, विष्णु, स्टॉफ नर्स नीतू व आशा सरिता सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं। 18 गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अधिकारियों ने जाँच के दौरान अस्पताल का भ्रमण किया। डॉक्टर-कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर देखा। इसमें बिना बताये अस्पताल से 18 कर्मचारी गायब मिले। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। लापरवाह डॉक्टर-कर्मचारी नपेंगे उप मुख्यमंत्री ने साफ कहा लापरवाही और मरीजों से अवैध वसूली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई होगी। मरीजों को पीड़ा देने वालों को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन