Sat 26 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर को बैंक से क्यों लेना पड़ा लोन सपा के आरोप पर सरकार ने दी विधानसभा में सफाई

काशी विश्‍वनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से कर्ज लिए जाने का मामला विधान परिषद पहुंच गया है. समाजवादी पार्टी का आरोप है कि नियमों के विपरीत ट्रस्ट की ओर से कर्ज लिया गया गयासपा का आरोप है कि सरकार ने बाबा विश्‍वनाथ को कर्जदार बना दिया है. वहीं, सरकार ने 79 करोड़ की कमाई वाले काशी विश्वनाथ मंदिर को बैंक से लोन क्यों लेना पड़ा, इस पर अपना रुख स्‍पष्‍ट कर दिया है.

दरअसल, समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्‍हा का आरोप है कि नियमों के विरुद्ध न्‍यास की ओर से कर्ज लिया गया. इससे काफी नुकसान हुआ है. सपा एमएलसी का आरोप है कि सरकार ने बाबा विश्‍वनाथ को कर्जदार बना दिया है. सपा एमएलसी ने सवाल पूछा कि क्‍या मुख्‍यमंत्री बताएंगे कि श्री काशी विश्‍वनाथ मंदिर न्‍यास परिषद ने जनवरी 2017 से एक दिसंबर 2020 के समय विभिन्‍न बैंकों में कितने फिक्स डिपॉजिट थे. इतना ही नहीं विभिन्‍न बैंकों में कितनी धनराशि व्‍यव की गई

सरकार ने कहा कि मंदिर की आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए यह कर्ज लिया गया था. एफडी को न तोड़ते हुए सरकार ने उसके विपरीत केवल एक फीसदी की दर से कर्ज लिया है. सरकार की ओर से जवाब देते हुए जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह ने बताया कि 2019 से 2020 में वैश्विक कोरोना महामारी के बावजूद काशी विश्‍वनाथ मंदिर न्‍यास परिषद कॉरिडोर का निर्माण चल रहा था. इसमें 6 माह तक आम लोगों के लिए विश्‍वनाथ मंदिर बंद था. इससे तमाम खर्चों को पूरा करने के लिए बैंक से लोन लिया गया था. इस पर मात्र 1 फीसदी का ब्‍याज लिया गया. वहीं, पूरे मामले में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जांच के आदेश दिया है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन