Tue 18 Aug 2026
Breaking News Exclusive
अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ 38 लोगों की आज़ादी का पर्व, जिम्मेदारी का संकल्प लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ 38 लोगों की आज़ादी का पर्व, जिम्मेदारी का संकल्प लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन

सुचना

: उड़ीसा के बालासोर में अब तक की सबसे बड़ी रेल दुर्घटना में 233 लोगों के मरने की आशंका एवं 900 से ज्यादा घायल

Media With You

Sat, Jun 3, 2023
Post views : 373

ओडिशा के कोरोमंडल में हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ गई है. ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी पीके जेना के मुताबिक इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हो गई है

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।  अब तक इस हादसे की वजह से 233 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल है। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में अभी भी इजाफा हो सकता है। मौके पर राहत और बचाव दल अभी भी अभियान चला रहा है।

राहत एवं बचाव कार्य के लिए शासन ने अपनी ताकत झोंकी

अब तक की सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में शुमार उड़ीसा के बालासोर में मृतकों की संख्या बढ़ने के आसार को देखते हुए सरकार ने तीनों सेनाओं से सहयोग मांगा है और सेना की राहत बचाव कार्य हेतु टुकड़िया तैनात कर दी गई है जिसमें दुर्घटना स्थल के 100 किलोमीटर के दायरे में गैर सरकारी और सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है शासन प्रशासन के आला अधिकारी ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक सहित कई मंत्रियों का दुर्घटना स्थल पर जमावड़ा लगा है जिनकी देखरेख में बचाव एवं राहत कार्य को गति दी जा रही है वायु सेना के एयरक्राफ्ट द्वारा घायल जनों को अस्पतालों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा एक अनुमान के मुताबिक अभी भी कई शब्द ट्रेनों की बोगी में फंसे हुए हैं जिनको राहत और बचाव कार्य के दल कर्मियों द्वारा निकालने का लगातार प्रयास किया जा रहा है

https://twitter.com/ANI/status/1664792615533830146?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1664792615533830146%7Ctwgr%5Ec1cc652ce3c1a5a4a6697bc1339f9b4847b79e77%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

सीएम पटनायक ने घोषित किया एक दिन का राजकीय शोक

इस हादसे के बाद राज्यभर में एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा की गई है। प्रदेश के सूचना विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा।

https://twitter.com/AHindinews/status/1664773684295237633?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1664773684295237633%7Ctwgr%5Ec1cc652ce3c1a5a4a6697bc1339f9b4847b79e77%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

रेलवे ने इस हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा जबकि घायलों को 2-2 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। मामूली रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस बीच रेल मंत्री अश्विन वैष्णव बालासोर के लिए रवाना हो गए हैं। इस हादसे के चलते गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम शनिवार को होने वाला था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन