Mon 28 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: मोबाइल चलाते समय रहें सावधान ! 8 वर्षीय बच्ची के चेहरे पर फटा फोन, हुई मौत

Media With You

Tue, Apr 25, 2023
Post views : 264
कोच्चि आप भी बहुत अधिक इस्तेमाल करते हैं, तो आपको भी सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, केरल में मोबाइल फोन के फटने से एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ, जब वह मोबाइल चला रही थी। आदित्यश्री नामक बच्ची मोबाइल को अपने चेहरे के पास ही रखकर चला रही थी, इसी समय उसमे ब्लास्ट हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया है कि यह घटना सोमवार (24 अप्रैल) को रात 10:30 बजे की है। आदित्यश्री तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आदित्यश्री पूर्व ब्लॉक पंचायत सदस्य अशोक कुमार की पुत्री है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस का कहना है कि बच्ची काफी समय से वीडियो देख रही थी। इसलिए ऐसा हो सकता है कि बैटरी ओवरहीट हो गई हो और उसके कारण मोबाइल में ब्लास्ट हो गया हो। ब्लास्ट के कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है, जिसने कुछ नमूने जुटाए हैं। मोबाइल फोन फटने की घटना चौंका देने वाली है और डराती भी है। ऐसे में पुलिस ने इसकी विस्तार से छानबीन करने का फैसला लिया है, ताकि असलियत सामने आए। फॉरेंसिक टीम ने सबूत एकत्रित किए हैं। इसके साथ ही एक्सपर्ट्स को भी साथ लिया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यह मोबाइल 3 वर्ष पूर्व खरीदा गया था। इस फोन को बच्ची के चाचा ने उसके पिता के लिए खरीदा था। गत वर्ष फोन की बैटरी भी बदलवाई गई थी। यह घटना जिस समय हुई, उस दौरान आदित्यश्री और उसकी दादी ही मौके पर मौजूद थीं। आदित्यश्री की दादी उस वक़्त किचन में काम कर रही थीं, जब उनकी पोती के चेहरे पर मोबाइल फट गया। पुलिस ने बताया है कि, 'बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आई थी। धमाके में उसके दाएं हाथ की उंगलियां तक टूट गई हैं और हथेली बुरी तरह से जल गई थी।'  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन