Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: भारत में फिटनेस बढ़ाने वाले इंजेक्शन लेते हैं खिलाड़ी इस रेस में स्टार खिलाड़ी भी शामिल-: चेतन शर्मा का सनसनीखेज खुलासा

Media With You

Wed, Feb 15, 2023
Post views : 260

टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने सनसनी खेज खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में कई खिलाड़ी ऐसे इंजेक्शनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो एंटी डोपिंग टेस्ट में भी पकड़ में नहीं आते यानी डोपिंग एजेसी नाडा और वाडा भी इन खिलाड़ियों की डोपिंग नहीं पकड़ पा रही है. चेतन शर्मा ने यह खुलासा जी न्यूज के स्टिंग ऑपरेशन में किया

उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी 80 से 85 फीसदी फिट होते हैं और इस आधार पर वे टीम इंडिया में खेलने के लिए फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सकते तो वे इंजेक्शन का सहारा लेकर फिटनेस टेस्ट पास कर जाते हैं

ये खिलाड़ी भारतीय टीम में खेलने के लालच में अनफिट होने के बावजूद फिटनेस टेस्ट से पहले ऐसे इंजेक्शन लेते हैं, जिससे उनकी शारीरिक क्षमताएं बढ़ती हैं और डोपिंग टेस्ट में भी पकड़ में नहीं आती. इन खास तरह के इंजेक्शन के दम पर वे ये फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं. भारतीय टीम इतना कॉम्पिटीशन है कि कोई भी खिलाड़ी अब अपनी जगह नहीं छोड़ना चाहता. ऐसे में वे अपनी छोटी-मोटी चोटों को छिपाने की कोशिश करते हैं

https://twitter.com/ZeeNews/status/1625494531348267011?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1625494531348267011%7Ctwgr%5E2c5fdad4991c069e158ca1a04adc4f7ba4c8016e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

उन्होंने भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrahg) की चोट पर भी बात की. उन्होंने कहा कि बीते साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुए टी20 वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह की चोट गंभीर थी लेकिन उनकी फिटनेस के साथ जल्दबाजी की गई और इस अहम टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए फिट घोषित किया गया

लेकिन इस सीरीज में ही बुमराह की वही चोट फिर से उबर आई और वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. इसके बाद से बुमराह अभी तक भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं. उन्हें इस साल जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ टीम में जगह दी गई थी लेकिन सीरीज की शुरुआत से पहले ही वह एक बार फिर उसी पीठ की चोट के चलते बाहर हो गए

हालांकि अपने इस स्टिंग में चेतन शर्मा ने किसी भी खिलाड़ी का खुलकर नाम नहीं लिया है लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि डोपिंग का इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ियों में बड़े नाम भी शामिल हैं

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन