: गणतंत्र दिवस परिसमाप्ति समारोह सम्पन्न
Tue, Jan 31, 2023
लखनऊः 29 जनवरी, 2023 उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पुलिस लाइन, लखनऊ में आयोजित गणतंत्र दिवस
परिसमाप्ति समारोह (बीटिंग दि रिट्रीट) में शामिल हुईं। परिसमाप्ति समारोह के बाद राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर राज्यपाल को सौपा गया, जिसे राज्यपाल ने पुलिस कमिश्नर एस0बी0 शिराडकर को
सांपा।
राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाग करने वालों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विभागीय झाँकियों में प्रथम स्थान लखनऊ विकास प्राधिकरण, द्वितीय स्थान राज्य पेयजल
एवं स्वच्छता मिशन, उत्तर प्रदेश तथा तृतीय स्थान कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश को दिया गया। जबकि जनपद के विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रदर्शित झाकिंयों में प्रथम स्थान सिटी मान्टेसरी स्कूल, द्वितीय स्थान उ0प्र0 संस्कृत संस्थानम् तथा तृतीय स्थान लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कालेजेज को दिया गया।समारोह में पी0ए0सी0 एवं मिलिट्री के बैण्ड, पाइप्स एवं ड्रम्स बैण्ड द्वारा तेज चाल, धीमी चाल तथा देशभक्ति गीतों के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।परेड में यूपी एटीएस की टुकड़ी बेस्ट मार्चिंग ख़िताब मिला, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से पुरस्कार प्राप्त करते एडीजी एटीएस नवीन अरोरा प्राप्त कियाइस अवसर पर पुलिस महानिदेशक डा0 देवेन्द्र सिंह चौहान, लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण के अलावा परेड में भाग लेने वाले स्कूलों के बच्चे एवं अन्य प्रतिभागी भी उपस्थित थे।
: तेज रफ्तार गाड़ी चलाते वक्त झपकी से हुई दुर्घटना:- ऋषभ पंत
Fri, Dec 30, 2022
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का भयंकर एसिडेंट हुआ है। जिसमें पंत बुरी तरह से घायल हो गय है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना एनएच 58 पर हुई। फिलहाल पंत को रुड़की से देहरादून ले जाया गया वहां की मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पंत को इलाज के लिए दिल्ली लाया जाएगा जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी होगी।हादसा इतना खतरनाक था कि कार में आग लग गई थी। वहां पर मौजूद लोगों ने कार की खिड़की का कांच तोड़कर पंत को बाहर निकाला, पंत के कार से बाहर आते ही कार में आग लग गई।कार को पंत खुद ड्राइव कर रहे थे, हादसा आज सुबह करीब 5: 30 बजे हुआ है। इस हादसे का वीडियो वायरल हो रहे है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंत को नींद की झपकी आने से कार अनियत्रित हो गई और कार का एसीडेंट हो गया। हादसे के वक्त कार के अंदर कई लाख रुपए थे जो सड़क पर गिर गए जिसे लोग उठाकर जेब में भर रहे थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने ऋषभ पंत के एक्सीडेंट का संज्ञान लेने के बाद दिशा निर्देश जारी किए हैं जिससे कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए इधर प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां की अंतिम संस्कार से लौटने के बाद ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैअस्पताल की ओर जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि पंत के दाहिने हाथ और पैर पर कई खरोंच के निशान थे. माथे पर और आंख के पास घाव थे. इसके अलावा पीठ पर कई खरोंच के निशान भी थे. हादसा शुक्रवार तड़के हुआ, जब पंत कार से रुड़की में अपने घर मां से मिलने जा रहे थे. वह अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे लेकिन इससे पहले ही रुड़की में हादसे का शिकार हो गए.हादसे के बाद होश में थे पंतबताया जा रहा है कि उनकी कार, जो दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई. बाद में उसमें आग लग गई. पंत को शुरू में एक स्थानीय अस्पताल - सक्षम हॉस्पिटल मल्टीस्पेशियलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर - ले जाया गया. इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाने से से पहले उनकी चोटों को लेकर इलाज किया गया ताजा अपडेट के अनुसार उनकी एमआरआई रिपोर्ट आनी बाकी थी जबकि प्लास्टिक सर्जरी हो चुकी है
: भारत बांग्लादेश टेस्ट सीरीज:- दूसरे टेस्ट मैच में भारत की बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत
Tue, Dec 27, 2022
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 2-0 से जीत ली। दूसरा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहा और एक समय लग रहा था कि भारत को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा क्योंकि भारत का स्टार बैटिंग ऑर्डर लड़खड़ाते नजर आ रहा था लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को हार से बचा लिया। इस जीत के बाद टीम इंडिया को कई दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा बधाई दी जा रही है।इसी कड़ी में गॉड ऑफ क्रिकेट कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी भारत को बधाई संदेश दिया है।इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश पहली पारी में 227 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम टीम 314 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम ने इसी के साथ 82 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 271 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत को जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।लेकिन इससे पूर्व ’144 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत में ही विकेट गंवाना शुरू कर दिए और तीसरे दिन के अंत तक टीम ने प्तान केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवा दिया था। वहीं चौथे दिन की शुरुआत में ही टीम ने उनादकट, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल का भी विकेट गंवा दिया और टीम परेशानी में आ गई।बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक मैच में जीत के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के खत्म होने के ठीक बाद एक ट्वीट किया और अय्यर और अश्निन को उनकी बल्लेबाजी के लिए सराहा। सचिन ने ट्वीट में लिखा कि ‘ सीरीज जीतने के लिए बधाई टीम इंडिया। बांग्लादेश के स्पिनर्स ने एक समय के लिए भारतीय टीम को बुरी स्थिति में डाल दिया था लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने शानदार बल्लेबाजी कर भारतीय टीम को जीत की ओर ले गए।’