Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन खरीदने का सुनहरा मौका

Media With You

Tue, Dec 19, 2023
Post views : 190
लखनऊ 19 दिसंबर दिल्‍ली-एनसीआर के प्रमुख शहरों में से एक नोएडा में विकास की इबारत लिखी जा रही है. इसी क्रम में नोएडा के जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है. एयरपोर्ट को रेलवे, मेट्रो और RRTS से जोड़ने की महत्‍वकांक्षी योजना तैयार की गई है जेवर में विकास कार्यों को देखते हुए आसपास के इलाकों में जमीन की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. अब उत्‍तर प्रदेश सरकार बड़ी योजना लेकर आई है. योगी सरकार ने निर्माणाधीन एयरपोर्ट के आसपास प्‍लॉट बेचने का फैसला किया है. इसके लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. साथ ही इसके लिए अंतिम तिथि भी निर्धारित कर दी गई है. ऐसे में लीज पर प्‍लॉट लेने के इच्‍छुक व्‍यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि उसने नोएडा हवाई अड्डे के पास 5 श्रेणियों में संस्थागत भूखंडों के लिए ई-नीलामी शुरू की है. सरकार ने एक बयान में कहा कि आवंटन यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा प्रबंधित क्षेत्र में किया जाएगा. बयान के अनुसार, 'नोएडा हवाई अड्डे के निकट स्थित इन भूखंडों के रणनीतिक आवंटन से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-18, 20 और 22ई में नर्सिंग होम, अस्पताल, प्रसूति केंद्र, कॉरपोरेट कार्यालय और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विकास के लिए एक प्रमुख स्थान प्रदान किया जाएगा नीलामी हो चुकी शुरू यीडा द्वारा हाल में शुरू की गई योजना के तहत इच्छुक पक्ष 1 जनवरी 2024 तक जमीन अधिग्रहण के लिए आवेदन कर सकते हैं. ई-नीलामी प्रक्रिया 29 फरवरी 2024 तक पूरी होने वाली है. सरकार ने कहा कि जेवर क्षेत्र में बन रहे हवाई अड्डे से रणनीतिक निकटता के साथ ये भूखंड प्रमुख स्थानों पर स्थित हैं और योजना के तहत जमीन 90 साल की अवधि के लिए लीजहोल्ड के आधार पर आवंटित किए जाएंगे. बसेगी फिल्‍म सिटी उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा शहर के पास बन रहे जेवर एयरपोर्ट के निकट भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बसेगी. एक हजार एकड़ जमीन पर बसने वाली फिल्म सिटी के पहले चरण में विकासकर्ता कंपनी की तलाश की जा रही है. दुनिया की किसी एक कंपनी को जेवर एयरपोर्ट के पास देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी का विकास करना है. कंपनी की तलाश के लिए जारी किए गए टेंडर की अंतिम तारीख 22 दिसंबर है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन