Sun 27 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: गुजरात:-- स्वामीनारायण संप्रदाय के कार्यक्रम से लौट रही लग्जरी बस का एसयूवी कार से टक्कर 9 की मौत और 30 घायल

गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया. शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर एक फॉर्च्यूनर कार और लग्जरी बस की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि देने का ऐलान सूरत : गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार तड़के एक बस और एसयूवी कार के बीच हुए भीषण हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए. सूरत में चल रहे प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव समारोह से लौट रहे लोगों से भरी एक बस ने नवसारी राष्ट्रीय राजमार्ग (हाइवे) संख्या 48 पर वेसमा गांव के पास हुआ एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार में टक्कर मार दी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक फॉर्च्यूनर के ड्राइवर ने गाड़ी से संतुलन खो दिया. एसयूवी दूसरे लेन पर आ रही बस से जा टकराई. इस हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई. वे अंकलेश्वर की प्रो लाइफ केमो फार्मा के कर्मचारी बताए जा रहे हैं. बस में सवार 1 यात्री ने भी दम तोड़ दिया. हादसे के बाद बस ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ गया. कार में सवार नौ लोगों में से आठ की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 30 लोग घायल हो गए. 11 को निजी अस्पताल ले जाया गया. एक अन्य जानकारी के अनुसार बस चालक को दिल का दौरा पड़ा (हार्ट अटैक आया) और उसका वाहन से नियंत्रण हट गया. नवसारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि दुर्घटना वेसमा गांव के पास हुई, जब एसयूवी विपरीत दिशा से आ रही थी. एसयूवी में यात्रा करने वाले गुजरात के अंकलेश्वर के निवासी थे, और वे वलसाड से अपने गृहनगर वापस जा रहे थे. उपाध्याय ने कहा, बस के यात्री वलसाड के थे. दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया, जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया और यातायात सामान्य रूप से बहाल हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 दिसंबर को अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया था. यह कार्यक्रम 15 दिसंबर को शुरू हुआ और 15 जनवरी, 2023 तक चलने वाला है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन