Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: मॉडर्न स्कूल की बालिका टीम ने सीआईएससीई जोनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 में जीता स्वर्ण पदकý

Media With You

Fri, Jul 4, 2025
Post views : 253
लखनऊ, 4 जुलाई: मॉडर्न स्कूल की अंडर-14 बालिका बास्केटबॉल टीम ने सीआईएससीई जोनल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर एक और उपलब्धि हासिल की है। यह टूर्नामेंट 3 जुलाई से 4 जुलाई तक गुरुकुल अकादमी में आयोजित किया गया था। मॉडर्न स्कूल अलीगंज लखनऊ के बास्केटबॉल कोच राजनीश त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मॉडर्न स्कूल की टीम ने सेमीफाइनल में सीएमएस गोमती नगर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और फिर सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल को 21-09 के स्कोर से हराकर खिताब अपने नाम किया। स्वर्ण पदक विजेता टीम में अनन्या सिंह, नंदना, आशी, अनिका, भार्गवी, मानविका, अंशी, आराध्या, संगिनी और अद्रिजा शामिल थीं, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या मिस मीना केन और बास्केटबॉल कोच राजनीश त्रिवेदी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, टीम भावना और खेल भावना का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल मॉडर्न स्कूल की प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि शहर के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन