Mon 29 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने जीवन काल में राष्ट्र का मस्तक ऊँचा किया-जयवीर सिंह

Media With You

Thu, Dec 19, 2024
Post views : 210
लखनऊ : 19 दिसम्बर, 2024  उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा भारत रत्न स्व0 अटल जी ने अपने जीवनकाल में राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊंचा किया। वह पहले ऐसे विदेश मंत्री थे, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण दिया। अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्र के विकास के लिए जो कार्य किए, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। पर्यटन मंत्री भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत को जिन ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया था, उसे देश की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पूरा कर रही है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के अनुरूप निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।                                               पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। केन्द्र व राज्य सरकार भारत को वर्ष 2047 तक पुनःः विश्व गुरु का सम्मान दिलाने के लिए कार्य कर रही है। देश को सामरिक और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आजादी के शताब्दी वर्ष तक भारत दुनिया का विकसित राष्ट्र बनेगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री  योगेन्द्र उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सुशासन सप्ताह (19-25 दिसंबर, 2024) का शुभारंभ आज संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने अटल जी के चरणों में नमन करते हुए उनके महान व्यक्तित्व और आदर्शों का स्मरण किया।                                  श्री उपाध्याय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन प्रेरणा और सेवा का प्रतीक है। वे एक कुशल राजनेता, संवेदनशील कवि, प्रखर विचारक और उत्कृष्ट वक्ता थे। उनके अद्वितीय व्यक्तित्व ने भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सुशासन का एक ऐसा मानक स्थापित किया, जो आज भी प्रेरणादायक है। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में अटल जी के विचारों और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान प्रदेशभर में सुशासन से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम और जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह प्रयास अटल जी की सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का एक माध्यम है। इसके पूर्व श्री जयवीर सिंह एवं श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी ने श्रद्धेय अटल वाजपेयी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके पूर्व मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्य अतिथि के रूप् में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह का शुभारम्भ किया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए उनके जीवन के विभिन्न सोपानों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन