Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: लखनऊ से एनसीआर तक फिर हिली धरती भूकंप के डर से लोग घरों से बाहर आए

Media With You

Tue, Oct 3, 2023
Post views : 245

लखनऊ 3 अक्टूबर भूकंप ने एक बार फिर मंगलवार को लोगों को दहशत में डाल दिया। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पश्चिमी यूपी से राजधानी लखनऊ तक भूकंप के तेज झटके लोगों ने महसूस किए। दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर दस सेकेंड के अंतराल पर दो झटके लगे।

पहला झटका लगते ही लोग बिल्डिंगों से सड़क और मैदानों की ओर भाग खड़े हुए। इसी बीच दूसरा झटका भी आया। लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में झटके आते ही डॉक्टर के साथ ही मरीज भी बाहर की ओर भागे। काफी देर तक लोग बाहर ही रहे और आपस में भूकंप को लेकर चर्चा करते रहे। झटके के साथ ही मोबाइल पर मैसेज और नोटिफिकेशन की बाढ़ सी आ गई। फिलहाल किसी जिले से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

यूपी में मुरादाबाद, बरेली, कानपुर और श्रावस्ती में भी झटके महसूस किए गए। मेरठ और उससे सटे सहारनपुर, बिजनौर, हापुड़, बागपत में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी लोग बिल्डिंगों से निकलकर बाहर आ गए। राजधानी लखनऊ में गोमती नगर में तेज झटके लोगों ने महसूस किए।

https://twitter.com/PTI_News/status/1709148868498067924?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1709148868498067924%7Ctwgr%5E84f0232c45d235243b88ab6fde961cf49a820b3f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F भूकंप का केंद्र नेपाल में था। इसकी तीव्रता 6.2 आंकी गई है। लखनऊ के हजरतगंज में भूकंप के कारण बिल्डिंग से बाहर आए लोगों ने कहा कि आफिस में बैठ-बैठे पानी हिलने लगा फिर कुर्सी भी हिलने लगी। देखा तो सभी लोग बाहर भाग रहे हैं। नीचे पहुंचे तो भीड़ लगी थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन