Sun 28 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: प्रदेश के पर्यटन स्थलांे की ब्राण्डिंग एवं मार्केटिंग पर जोर-जयवीर सिंह

Media With You

Thu, Jul 20, 2023
Post views : 170

पत्र सूचना शाखा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश वर्ष 2018 से अप्रैल,

लखनऊ: 20 जुलाई, 2023 उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग की सूझबूझ एवं प्रदेश सरकार के पर्यटन नीति के कारण 2019 की वैश्विक महामारी के बाद भी प्रदेश में वर्ष 2018 से अप्रैल, 2023 तक कुल 139.37 करोड़ पर्यटक प्रदेश के धार्मिक, ऐतिहासिक तथा पौराणिक स्थलों के भ्रमण पर आये, इसमें 10607627 विदेशी पर्यटक शामिल थे। वर्ष 2019 में उ0प्र0 में आने वाले भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों की रैकिंग भारत वर्ष के अन्य राज्यों की तुलना में क्रमशः प्रथम एवं तीसरी थी। कोरोना कालखण्ड में पर्यटकों की संख्या में कुछ कमी आई लेकिन मौजूदा समय में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर ंिसह ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य में उ0प्र0 के पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। जिससे उ0प्र0 का पर्यटन उद्योग विश्व के पर्यटन मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। उ0प्र0 में पर्यटन की दृष्टि से अनेकों ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण पर्यटन स्थल हैं। जिनकी अद्भुत सुन्दरता पर्यटकों को आकर्षित करती रहती है। श्री सिंह ने बताया कि पर्यटन उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें भारी निवेश की संभावना के अलावा रोजगार से लेकर राजस्व अर्जन की असीमित संभावनायें हैंं। इसको दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार अवस्थापना सुविधाओं को लगातार बेहतर बना रही है। प्रदेश में रेल, वायु, सड़क तथा जल मार्ग की बेहतर कनेक्टिविटी मौजूद है। काशी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज तथा आगरा जैसे स्थल मौजूद हैं। इन स्थलों पर पर्यटकों की गतिविधियॉ लगातार बढ़ रही हैं। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। पर्यटन विभाग उ0प्र0 की ब्राण्डिंग एवं मार्केटिंग करने में लगा हुआ है। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 07 करोड़ रूपये की धनराशि आवंटित की गयी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन