Sun 28 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: प्रदेशवासियों के लिए अच्छी खबर महज 1 घंटे की उड़ान में करें बाबा विश्वनाथ के दर्शन

Media With You

Thu, Jul 20, 2023
Post views : 212
  लखनऊ: 19 जुलाई, 2023 उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह ने लखनऊ से वाराणसी तक सीधे उड़ान संचालन कराने के लिए नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री भारत सरकार  ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार जताया है। मा0 सिंधिया जी को सम्बोधित पत्र में पर्यटन मंत्री ने कहा है कि लखनऊ से वाराणसी तक सीधी उड़ान सेवा शुरू कराने से पर्यटकों, श्रद्धालुओं तथा यात्रियों को आवागमन में अत्यन्त सुविधा प्राप्त हुई है। उन्हांेने सिंधिया जी के सराहनीय प्रयास के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है। उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्री  ने देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री भारत सरकार  जी0 किशन रेड्डी को भी लखनऊ से वाराणसी तक सीधे हवाई सेवा शुरू कराने के लिए अनुरोध किया था। मा0 प्रधानमंत्री जी एवं केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जी0 किशन रेड्डी ने मा0 सिंधिया जी से लखनऊ से वाराणसी तक सीधी सेवा शुरू करने के लिए सकारात्मक निर्णय लिये जाने का अनुरोध किया था। सीधी हवाई सेवा शुरू कराने की जानकारी देते हुए पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक एवं धार्मिक नगरी वाराणसी से लखनऊ देशी-विदेशी पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का वर्षभर आना जाना लगा रहता है। सीधी सेवा न होने के कारण लखनऊ आने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। लखनऊ से वाराणसी के लिए सीधी वायु सेवा शुरू हो जाने से प्रदेश में विदेशी एवं घरेलू पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे टैक्सी, टूर आपरेटर एवं होटल आदि को कारोबार प्राप्त होगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन