Thu 14 May 2026
Breaking News Exclusive
राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क

सुचना

: लखनऊ के सनसनीखेज हत्याकांड में प्रेमी ने पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी।

Media With You

Fri, Aug 18, 2023
Post views : 157
लखनऊ 18 अगस्त लखनऊ के सनसनीखेज हत्याकांड में प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी। फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई थी। फिर 9 महीने से फ्लैट में साथ रह रहे थे। गुरुवार को दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद प्रेमी ने उसको दो गोली मार दी। इसके बाद फ्लैट का दरवाजा बंद किया और बाहर चला गया। वारदात का पता रात 10 बजे तब चला जब कैंट इलाके में रहने वाले युवती के मां-बाप फ्लैट पहुंचे। वहां कमरे में खून से लथपथ बेटी का शव पड़ा हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फ्लैट के पास से ही आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने हत्या की वजह पूछी तो कहा,उसने अपने तलाक और एक बच्ची की बात छिपाई थी। इसलिए, उसके दिल और दिमाग में गोली मारी। वारदात सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट की है। यहां फ्लैट नंबर-203 में रिया और ऋषभ लिव-इन में रहते थे। ADCP साउथ शशांक सिंह ने बताया कि ऋषभ सिंह प्रतापगढ़ का रहने वाला है। रिया का तलाक हो चुका था। उसके एक बेटी प्रिंसी है। जिसे उसने कैंट स्थित अपने मायके में छोड़ दिया था। रिया नवंबर-2022 से ऋषभ के साथ लिव-इन में रह रही थी। उसके तलाकशुदा होने की जानकारी ऋषभ को नहीं थी। मगर हाल ही में ऋषभ को इस बारे में पता चल गया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। वहीं ऋषभ को शक था कि आजकल रिया का किसी दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। पहले मारपीट हुई। इसके बाद ऋषभ ने रिया को गोली मार दी। फिर घर का दरवाजा बंद कर अपार्टमेंट के आसपास ही घूमता रहा। इधर, परिजन बेटी को फोन कर रहे थे, लेकिन जब काफी देर तक फोन रिसीव नहीं हुआ, तो वह फ्लैट पहुंचे। दरवाजा खोलकर अंदर आए तो बेटी की लाश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस पहुंची। क्योंकि ऋषभ फ्लैट से गायब था। इसलिए सीधा शक उसी पर गया। पुलिस ने थोड़ी देर में ही उसे पकड़ लिया। बेरोजगार था ऋषभ, लड़की मेकअप आर्टिस्ट थी पूछताछ में ऋषभ ने पुलिस को बताया कि वह M.sc करने के बाद बेरोजगार था। रिया ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। वह मेकअप आर्टिस्ट थी। सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद मुलाकात हुई। फिर लिव-इन में रहने लगे थे। लेकिन, तब उसको रिया की पुरानी जिंदगी के बारे में पता नहीं था। रिया ने भी कोई जानकारी नहीं दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घर से साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 315 बोर के तमंचे से घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपी से घटना में इस्तेमाल तमंचे के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन