Sun 28 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: के-पॉप संगीत आजकल युवाओं में तेजी से हो रहा है पॉपुलर - जयवीर सिंह

Media With You

Fri, Sep 15, 2023
Post views : 215
लखनऊ: दिनांक: 14 सितम्बर, 2023 भारत एवं दक्षिण कोरिया का सम्बंध 2000 वर्ष पुराना है। अयोध्या की राजकुमारी सुरी रत्ना 2000 वर्ष पूर्व दक्षिण कोरिया चली गयी थी। जहां उन्होंने किम सू-रो से विवाह कर लिया था। भारत दक्षिण कोरिया से अपने राजनयिक सम्बंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश एवं दक्षिण कोरिया के सांस्कृतिक सम्बंधों को मजबूत करने के लिए के-पाप का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल लखनऊ के बीकेटी स्थित एस0आर0 इंजीनियरिंग कॉलेज में कोरियन कलाकार अउरा एवं फ्राइडे अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। यह बातें उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह ने आज पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ के सभागार कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि संगीत की वजह से लोग भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं। संगीत के माध्यम से संस्कृति एवं सभ्यता को एक-दूसरे के देशों में प्रचार होता है। किसी भी देश की संस्कृति का सम्मान होना चाहिए, इससे विश्व बंधुत्व की भावना प्रबल होती है। के-पॉप संगीत युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। युवा इसकी तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। यद्यपि इसकी भाषा अलग है। कोरियन पॉप की प्रस्तुति देने वाले श्री अउरा एवं फ्राइडे युवाओं के बीच पॉपुलर हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इण्डियन म्यूजिक के साथ कोरियन संगीत के साथ इस तरह का पहला कार्यक्रम हो रहा है। हिन्दी, तमिल, तेलुगु सभी भाषाओं के गीतों का कोरियन भाषा में क्रिएशन तैयार किया जा रहा है और वहां के कलाकार इन गीतों पर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। कोरियन कलाकार यूपी के फेमस भोजपुरी यूपी वाले ठुमका पर भी शानदार प्रस्तुति दे रहे हैं। कोरियन टीम टूरिस्ट बस के माध्यम से यूपी के विभिन्न शहरों का भ्रमण कर रहे हैं। अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज जाकर वहां की संस्कृति का भी अनुभव करना चाहते हैं। पर्यटन विभाग की टीम इनका पूरा सहयोग भी कर रही है। पिछले एक साल से कोरियन पॉप संगीत की टीम उ0प्र0 एवं देश के साथ जुड़ा हुआ है। 12 सितम्बर को इस टीम ने नोएडा में अपनी प्रस्तुति दी। तत्पश्चात 13 सितम्बर को फिरोजाबाद एवं मैनपुरी में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। फिरोजाबाद एवं मैनपुरी में युवाओं की काफी तादाद में भीड़ उपस्थित रही। इसी कड़ी में अउरा एवं फ्राइडे की टीम कल शाम 06ः00 बजे लखनऊ के एस0आर0 इंजीनियरिंग कॉलेज बीकेटी में अपनी प्रस्तुति देंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन