Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने जब अस्पताल में मंगवा लिया नगर निगम का बुलडोजर

Media With You

Wed, Aug 23, 2023
Post views : 261
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल नगर निगम के एक मरीज को देखने प्राइवेट हॉस्पिटल गई थीं. जूते पहनकर मेयर ICU में प्रवेश कर रही थीं, तो डॉक्टर ने उनसे जूते उतारकर आने को कहा. मेयर मैडम को गुस्सा आ गया. उन्होंने फौरन नगर निगम का बुलडोजर बुलवा लिया. जैसे ही बुलडोजर चला बवाल मच गया. पुलिस पहुंची और किसी तरह मामले में शांत कराया गया. मेयर कैंप का कहना है उनके साथ बदसलूकी हुई थी एक जमाना था जब नेता समाजसेवी, धैर्यवान और लोगों के आदर्श हुआ करते थे. लेकिन जैसै-जैसै दुनिया प्रगति कर रही है, लोगों के साथ नेताओं की भी संवेदनशीलता शून्य होती जा रही है. इसकी बानगी लखनऊ में देखने को मिली. जानकारी के मुताबिक लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल अपने किसी करीबी को देखने लखनऊ के बिजनौर इलाके में स्थित विनायक अस्पताल पहुंचीं थीं. मेयर जिस मरीज को देखने पहुंचीं थी वह आईसीयू में भर्ती था, आईसीयू की गाइडलाइन के मुताबिक वहां कोई जूता पहनकर नहीं जा सकता. यही कारण था कि आईसीयू वार्ड में जूता पहनकर प्रवेश कर रही मेयर सुषमा खर्कवाल को डॉक्टर ने टोका. लेकिन यह मेयर साहिबा को नागवार गुजरा गया. भड़की महापौर ने तत्काल नगर निगम का बुलडोजर बुला लिया नगर निगम का बुलडोजर पहुंचते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसै तैसे लोगों को शांत कराया. लेकिन चिंता करने वाली बात यह है कि महापौर सुषमा खर्कवाल ने जिस अस्पताल के लिए बुलडोजर बुलवाया था. उसमें कई मरीजों का उपचार जारी था. जिसके चलते मरीजों की जान पर बन आई. मेयर की यह संवेदहीनता देखकर लोग हैरान रह गए. इस दौरान तीमारदार भी हलकान दिखे. वहीं, इस पूरे मामले पर मेयर कैंप का कहना है कि उनके साथ बदसलूकी हुई है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन