Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री जयवीर सिंह ने किया अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ

Media With You

Tue, Oct 7, 2025
Post views : 257
लखनऊ, 07 अक्टूबर 2025  उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिला प्रशासन के सहयोग से भक्ति, आस्था और संस्कृति के संगम स्वरूप विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अलीगंज स्थित नया हनुमान मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया, जिसके बाद प्रदेश भर के मंदिरों में पाठ की शुरुआत हुई। मंत्री ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। कार्यक्रम के उपरांत मंत्री जयवीर सिंह जानकीपुरम स्थित गौतम बुद्ध विहार कॉलोनी पहुंचे और लोगों को वाल्मीकि सम्मान दिया। इस दौरान राज्यसभा सांसद बृजलाल भी मंत्री संग मौजूद रहे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, 'माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से महर्षि वाल्मीकि के जयंती पर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी 75 जिलों के देव मंदिरों और महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों पर रामचरित मानस पाठ, अखण्ड रामायण पाठ, वाल्मीकि रामायण पाठ, सुन्दर काण्ड, भजन-कीर्तन, दीप प्रज्ज्वलन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजन प्रदेश की संस्कृति और आस्था से जुड़ी हमारी परंपरा और लोक आस्था को सशक्त बनाते हैं।' उन्होंने कहा, 'राज्य में महर्षि वाल्मीकि जी के सम्मान के लिए भगवान राम की नगरी अयोध्या में उनके नाम पर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है। संगीत नाटक अकादमी में वाल्मीकि प्रेक्षागृह, स्मारक, पुस्तकालय एवं छात्रावास के साथ अन्य कई योजनाएं संचालित हैं, जिससे वाल्मीकि समाज का गौरव एवं सम्मान बढ़ता है।' मंत्री ने कहा, 'पर्यटन विभाग द्वारा महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर चित्रकूट में पर्यटन विकास कार्य एवं वाल्मीकि जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना के साथ ही अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है। वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों के विकास और प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक इन स्थलों से जुड़ सकें।' पर्यटन मंत्री ने कहा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। समाज के हर वर्ग के विकास के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ बिना किसी भेदभाव के सांस्कृतिक विरासत और विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।' उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही, नागरिकों से आह्वान किया कि वे महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन