Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: अयोध्या के दीपोत्सव के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा 19 अक्टूबर को 01 दिवसीय विशेष टूर पैकेज की घोषणा

Media With You

Sun, Oct 12, 2025
Post views : 241
लखनऊ: 11 अक्टूबर, 2025 भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या इस दीपावली 26 लाख दीयों से जगमगाने को तैयार है। दीपोत्सव-2025 के इस भव्य अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए लखनऊ से अयोध्या तक एक दिवसीय विशेष यात्रा पैकेज की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित कम दर पर यह टूर पैकेज श्रद्धालुओं को दीपोत्सव के अद्भुत नजारों का साक्षी बनने का अवसर देगा। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. जयवीर सिंह ने दी। पर्यटन मंत्री ने बताया कि दीपोत्सव-2025 यात्रा की शुरुआत 19 अक्टूबर को होगी। सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित होटल गोमती से टेम्पो ट्रैवलर यात्रियों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना होगा।यात्रा के दौरान मार्ग में दोपहर 02ः30 बजे भोजन की व्यवस्था होगी। तत्पश्चात, यात्रा दल शाम 3 बजे अयोध्या पहुंचेगा और राम की पैड़ी पर दीपोत्सव समारोह के अद्भुत आयोजन का साक्षी बनेगा। इस यात्रा का शुल्क 1,500 रुपए प्रति व्यक्ति होगा, जिसमें ट्रांसपोर्ट, स्थानीय गाइड, दिन-रात के भोजन और पानी की बोतल की व्यवस्था होगी। इच्छुक यात्री पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग www-upstdc-co-in पर कर सकते हैं। जयवीर सिंह ने बताया कि यात्रियों का दल शाम 07:30 बजे पावन सरयू तट पर 26 लाख से अधिक दीयों को प्रज्वलित होते देखेंगे। देश-दुनिया के करोड़ों आस्थावान भी इस पल के साक्षी बनेंगे। आकाश में रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी, आकर्षक लेजर शो और अद्भुत एरियल ड्रोन प्रस्तुति इस दिव्य क्षण को अविस्मरणीय बनाएगी। मनमोहक दृश्य देखने के उपरांत रात्रि 09ः30 बजे रात्रि भोजन के उपरांत यात्रा दल रात 11 बजे लखनऊ के लिए पुनः प्रस्थान करेगा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया, 'अयोध्या दीपोत्सव-2025 केवल वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आस्था और वैश्विक स्तर पर भारतीय परंपरा को प्रदर्शित करने वाला उत्सव है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा तैयार यह विशेष यात्रा कार्यक्रम श्रद्धालुओं को अयोध्या की आध्यात्मिकता, भव्यता का साक्षी बनने का अवसर प्रदान करेगा। समूह में यात्रा करने से श्रद्धालुओं को आत्मीय वातावरण मिलेगा और सहयात्रियों के साथ सामाजिक मेलजोल एवं संवाद का अवसर भी प्राप्त होगा। ऐसे प्रयास उत्तर प्रदेश की पहचान को आस्था पर्यटन के प्रमुख केन्द्र के रूप में और सुदृढ़ करेंगे।' पर्यटन विभाग की विशेष सचिव ईशा प्रिया ने बताया, 'यूपीएसटीडीसी द्वारा आयोजित गाइडेड टूर पहले ही सभी आयु वर्ग के यात्रियों, विशेषकर परिवार के साथ सफर करने वालों और वरिष्ठ नागरिकों में लोकप्रिय हो चुका है। दीपोत्सव-2025 यात्रा पैकेज के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर आगंतुक न केवल सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का आनंद ले, बल्कि अयोध्या के आध्यात्मिक आकर्षण का अनुभव भी प्राप्त कर सके।'

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन