Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: रिश्वत लेने के आरोपों में फंसे प्रतापगढ़ सीएमओ कार्यालय के लिपिक निलंबित

Media With You

Wed, Sep 10, 2025
Post views : 223
लखनऊ। 9 सितंबर रिश्वत लेने के आरोपों में फंसे प्रतापगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय (सीएमओ) में तैनात आशुलिपिक राहुल कुमार पटेल को निलंबित कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर यह कार्यवाही हुई है। जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आलोक श्रीवास्तव को नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं। सीएमओ की तरफ से उसे नौकरी से बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को दोपहर करीब 1.15 बजे प्रयागराज की एंटी करप्सन टीम ने सीएमओ कार्यालय में तैनात आशुलिपिक राहुल कुमार पटेल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आलोक श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था। उनके जिला कारागार गोरखपुर में निरूद्धीकरण की कार्यवाही की गयी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से आशुलिपिक राहुल को निलंबित करने के आदेश दिए। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की गई है। प्रयागराज में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आरोपों की जांच करेंगे। जमानत के बाद निलंबित राहुल अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज में सम्बद्ध रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन