Sun 27 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: रोडवेज बसों का सफर 24 प्रतिशत महंगा

  • रोडवेज बसों का सफर महंगा होगा। राज्य परिवहन प्राधिकरण ने सोमवार को बसों के किराये में लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है फरवरी के दूसरे सप्ताह से नई दरें लागू करने की तैयारी है। अभी रोडवेज बसों का किराया 1.05 रुपये प्रति किमी है, जिसे 25 पैसे प्रति यात्री प्रति किमी बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस तरह नया किराया 1.30 रुपये प्रति किमी हो जाएगा।
इस तरह 100 किमी के लिए 25 रुपये अधिक देने होंगे। रोडवेज बसों के किराए में बढ़ोतरी तीन वर्ष बाद हो रही है। इसके पहले 2020 में 20 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर की वृद्धि हुई थी। निगम अधिकारियों ने परिवहन निगम बोर्ड व उच्च स्तर से सहमति से लेकर राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) को किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा। सोमवार की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। निगम की ओर से कहा कि उसकी आर्थिक हालत खस्ता है। बस बेड़े का सुदृढ़ीकरण व नियमित कार्य नहीं हो पा रहे हैं। कोरोना काल में बेड़े में नई बसें न शामिल होने और लंबे समय तक संचालन न होने से निगम की हालत बिगड़ी है। बसों की संचालन लागत बढ़ रही है। इस पर एसटीए ने निगम के प्रस्ताव 25 पैसे प्रति यात्री प्रति किमी किराया बढ़ाने पर मुहर लगा दी। निगम के जनसंपर्क अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि किराया बढ़ोतरी का आदेश जल्द जारी होगा। आटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ ने शहरों में किराया बढ़ाने का प्रस्ताव सौंपा था। उस पर भी एसटीए ने मुहर लगा दी है। किराया कितना बढ़ेगा अभी तक स्पष्ट नहीं है, प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया है। विभाग जल्द अधिसूचना जारी करेगापरिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में परिवहन निगम के प्रस्ताव पर सहमति दी गई है। इसी तरह शहर में आटो रिक्शा का किराया बढ़ाने पर भी मुहर लगी है। पिछले 10 वर्षों में हर साल किराया बढ़ता रहा है, कई वर्षों में किराये में बढ़ोतरी दो-दो बार हुई है लेकिन, इधर तीन साल से किराया न बढ़ने से निगम का घाटा दिसंबर 2022 तक 210 करोड़ हो चुका है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन