Sun 28 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: पर्यटन व्यवसायियों को दिया जायेगा 01 लाख रूपये का राज्य पर्यटन पुरस्कार , उत्तर प्रदेश पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा -जयवीर सिंह

Media With You

Mon, May 22, 2023
Post views : 158
लखनऊ: 22 मई 2023 उत्तर प्रदेश में विभिन्न पर्यटन व्यवसायों की असाधारण पहल और सेवा की गुणवत्ता को मान्यता प्रदान करने के लिए बेस्ट टूर ऑपरेटर, बेस्ट वेलनेस सेंटर, बेस्ट होटल, बेस्ट हेरिटेज होटल, बेस्ट ईको-टूरिज्म ऑपरेटर, बेस्ट ईको रिसॉर्ट, बेस्ट होम स्टे तथा बेस्ट एडवेंचर टूर ऑपरेटर आदि के लिए 01 लाख रूपये का राज्य पर्यटन पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज यहां देते हुए बताया कि इस पुरस्कार से नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और राज्य में निवेश तथा उत्तरदायी पर्यटन को गति मिलेगी। नई पर्यटन नीति में की गयी व्यवस्था के अनुसार यह पुरस्कार विश्व पर्यटन दिवस अथवा राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर वर्ष में एक बार प्रदान किया जायेगा। श्री जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य पर्यटन पुरस्कार की अधिकतम संख्या 10 होगी एवं प्रत्येक पुरस्कार अधिकतम एक लाख रूपये का होगा। असाधारण पहल और सेवा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए एक लाख रूपये की धनराशि के साथ प्रमाण-पत्र, सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य पर्यटन पुरस्कार की व्यवस्था की गई है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि राज्य पर्यटन पुरस्कार के माध्यम से पर्यटन संबंधी सेवा प्रदाता प्रदान करने वाले संस्थानों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और इसका लाभ पर्यटकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि राज्य पर्यटन पुरस्कार को लोकप्रिय बनाने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन