Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी के परिवार के साथ मारपीट

Media With You

Wed, May 24, 2023
Post views : 225
24 मई गाजियाबाद  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में तैनात डिप्टी सेक्रेटरी धनंजय कुमार व उनके परिवार से गाजियाबाद में मारपीट हुई है। मार्केट में दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में डिप्टी सेक्रेटरी की पत्नी और बेटी को चोटें आई हैं। पूरे मामले में दुकानदार व उसके परिवार के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में शिकायत दी गई है। वहीं दुकानदार ने भी डिप्टी सेक्रेटरी व उनके परिवार पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़-मारपीट करने का आरोप लगाया है। साहिबाबाद क्षेत्र में वृंदावन गार्डन है। यहां शिल्पा अपॉर्टमेंट में धनंजय कुमार परिवार सहित रहते हैं। धनंजय सूचना प्रसारण मंत्रालय में उपसचिव हैं। धनंजय कुमार की पत्नी मंजू कुमारी ने बताया, रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे हम सभी शालीमार गार्डन मार्केट में आए थे। करुणा जनरल स्टोर के पास कार खड़ी कर दी। कुछ देर बाद वापस आए, तो वहां खड़े दुकान मालिक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान दुकान मालिक की पत्नी और दो बेटे भी वहां आ गए। मंजू कुमारी का कहना है कि सभी ने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। मुझे एवं मेरी दोनों बेटियों को बाल खींचकर मारना शुरू कर दिया। जबकि पति धनंजय कुमार को सीढ़ियों से धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। मारपीट में मंजू के हाथ में चोट आई हैं। वहीं बेटी की अंगुली में चोट है और उसकी जीन्स फट गई। डिप्टी सेक्रेटरी की पत्नी मंजू का कहना है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी पक्ष ने खुद अपनी दुकान का सामान बिखेर दिया और ये चिल्लाना शुरू कर दिया कि हम दुकान में चोरी करने के लिए घुसे थे। पीड़िता ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस की महिला सेल ने हमारा फोन नहीं उठाया। हम इस मामले की शिकायत महिला आयोग में भी करेंगे। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि दुकान के आसपास वाले सीसीटीवी देखे जाएं, जिससे सच्चाई का पता चल सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन