Thu 14 May 2026
Breaking News Exclusive
राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क

सुचना

: ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए रानीपुर टाइगर रिजर्व को 169.39 लाख रूपये की धनराशि से बुनियादी सुविधाओं का किया जा रहा है विकास-जयवीर सिंह

Media With You

Fri, Aug 4, 2023
Post views : 184
  • लखनऊ: 04 अगस्त, 2023 ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए रानीपुर टाइगर रिजर्व में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 169.39 लाख रूपये की धनराशि से पहुंच मार्ग, पार्किंग, इण्टरप्रेटेशन सेंटर, लैंडस्केपिंग, एडवेन्चर स्पोर्टस आदि कार्य जा रहे हैं। उ0प्र0 में ईको टूरिज्म के क्षेत्र में अपार संभावनायें हैं। राज्य सरकार इसके दोहन एवं प्रोत्साहन के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दे रही है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटकों को ईको टूरिज्म स्थलों तक लाया जा सके।
यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद चित्रकूट के आसपास के क्षेत्रों को समेटे हुए रानीपुर टाइगर रिजर्व में अनेक दर्शनीय स्थल, पशु पक्षी तथा वन्य जीव बहुतायत संख्या में पाये जाते हैं। रानीपुर वन्य जीव बिहार करीब 230 वर्ग किमी0 क्षेत्रफल मंे फैला हुआ है। इसके अलावा 16620 वर्ग किमी0 वन क्षेत्र के साथ उ0प्र0 में अनेक रमणीक एवं मनोरम स्थल है। प्रदेश में प्राकृतिक विरासत के साथ आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल भी हैं। लुभावने सुंदर झरने एवं बड़ी संख्या में पक्षियों एवं वन्यजीव के स्थल भी हैं। श्री  सिंह ने बताया कि प्रदेश की जैव विविधता को संरक्षण प्रदान करने के लिए एक राष्ट्रीय उद्यान, 11 वन्य जीव अभ्यारण्य और 24 पक्षी अभ्यारण्य भी प्रदेश में स्थित है। राज्य सरकार प्राकृतिक धरोहरों को पर्यटन के नक्शे पर लाकर ईको टूरिज्म को सैलानियों के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में पेश करने के लिए प्रयासरत है। पर्यटकों के आवागमन से स्थानीय निवासियों को रोजगार के साथ होटल कारोबारियों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ईको टूरिज्म की असीमित संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए राज्य सरकार ने ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन किया है। इसमें राज्य सरकार के कई विभाग सहयोग कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ईको टूरिज्म की तरफ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बाघों के संरक्षण के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व एवं दुधवा टाइगर रिजर्व के अलावा प्रदेश में 2 नए टाइगर रिजर्व स्थापित किये गये हैं। रानीपुर टाइगर रिजर्व (चित्रकूट) अमानगढ़ टाइगर रिजर्व बिजनौर ईको टूरिज्म के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में चर्चित हो रहे हैं। रानीपुर वन्य जीव बिहार बुन्देलखण्ड का पहला एवं प्रदेश का चौथा टाइगर रिजर्व है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया  कि रानीपुर टाइगर रिजर्व में बाघ, तेदुआ, भालू, सांभर, स्पाटेड डीयर, चिन्कारा के प्राकृतिक आवास भी हैं। इसके अलावा पार्क के अंदर कई प्रकार के पक्षियों एवं अन्य जीवों को देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने ईको टूरिज्म के विस्तार पर विशेष फोकस किया है। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए प्रदेश में कनेक्टिविटी एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की अवस्थापना सुविधायें विकसित की जा रही हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन