Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: सिंचाई विभाग के 10 निरीक्षण भवनों को पीपीपी मोड पर लेकर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा-श्री जयवीर सिंह

Media With You

Thu, May 25, 2023
Post views : 194
लखनऊ: दिनांक: 24 मई उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 10 निरीक्षण भवनों को पर्यटन की गतिविधियों हेतु पर्यटन विभाग को हस्तांतरित कराकर इन भवनों को पीपीपी मोड पर विकसित व संचालित किया जायेगा। इसके लिए विगत 09 मई, 2023 को शासन को पत्र भेजा गया है। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के जिन 10 निरीक्षण भवनों को पर्यटन विभाग के लिए चिन्हित किया गया है, उनमें कर्मा निरीक्षण भवन, बिसुन्दरी निरीक्षण भवन, निशोगी निरीक्षण भवन जनपद सोनभद्र मंे स्थित हैं। इनकी स्थिति जर्जर एवं खण्डहर जैसी हो चुकी है। इन भवनों को पीपीपी मोड पर विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उपयोग में लाया जायेगा। जयवीर सिंह ने बताया कि इसी प्रकार लखीमपुर खीरी में सिंचाई विभाग का गेस्ट हाउस, जनपद बहराइच स्थित गेस्ट हाउस तथा झांसी के ढुकुवा निरीक्षण भवन, पहुंज बांध निरीक्षण भवन, गढ़मऊ झील निरीक्षण भवन, पारिछा बांध निरीक्षण भवन तथा जनपद हमीरपुर स्थित मौदहा बांध निरीक्षण भवन को पीपीपी मोड पर विकसित कर पर्यटन गतिविधियों के लिए उपयोग में लाये जाने का निर्णय लिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन