Wed 13 May 2026
Breaking News Exclusive
राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील मनरेगा या जी राम जी पर सरकारी निर्णय का विश्लेषण ! एडिटर डेस्क

सुचना

: पर्यटन मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध-शोध संस्थान में नवयुगारम्भ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

Media With You

Fri, May 5, 2023
Post views : 114
लखनऊः उत्तर प्रदेश 05 मई, 2023 भगवान बुद्ध जी की 2585 वीं जयन्ती (बुद्ध पूर्णिमा) के अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध-शोध संस्थान, लखनऊ में आयोजित नवयुगारम्भ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सभी धर्म गुरू अपनी-अपनी भूमिका का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें, तो भारत को विकसित राष्ट्र एवं विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता।धर्म गुरू प्रयास करें कि समाज में शांन्ति बनी रहें, सामाजिक समरसता रहें, छोटे-छोटे झगडे़ं न हो , यही सच्चे अर्थों में देश एवम समाज सेवा होगी। श्री जयवीर सिंह ने कहां कि हम मिलकर एक-जुट होकर देश एवं समाज की भलाई की बात करें,तो ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि जैसे सभी नदियॉ अन्त में समुद्र से मिलती हैं, उसी प्रकार किसी भी धर्म को मानने वाले चाहे बौद्ध, हिंदू , सिख, ईसाई कोई भी धर्म हो सभी अन्त में मानवता में सद्भावना शांति संस्कार की ही बात करते हैं । भारत की एक समृद्ध सशक्त गौरवमयी सांस्कृति विरासत है। यहां सभी धर्मों के मानने वाले लोग रहते है। गंगा-जमुना तहजीव उ0प्र0 पर की सांस्कृति विरासत का मूल तत्व है। समाज में रहते हुए एक दूसरे से प्रेम-भाव रखते हुए यदि इस जीवन का अन्त हो तो यह एक उपलब्धि होगी। इस अवसर पर श्री जयवीर सिंह ने कहा कि आज विश्व तृतीय विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ा है। जहॉ अन्य देशों ने विश्व को युद्ध दिया, वही भारत ने विश्व को बुद्ध दिया। बुद्ध का शन्ति ,समरसता का सन्देश हमेशा प्रासंगिक रहेगा। आज पूरी दुनिया भारत की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। इस अवसर पर हम सब संकल्प करें कि आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए विश्व को शान्ति का सन्देश दे। जिससे कि विश्व का कल्याण, हो शान्ति एवं समृद्धि आये। उपास्थित सभी महानुभावों को एवं देश-प्रदेश के लोगों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामना देता हॅू। अन्तर्राष्ट्रीय बौध-शोध संस्थान के अध्यक्ष श्री भदन्त शान्ति मिश्र ने कहा कि बुद्ध ने विश्व को एक मार्ग दिया। हम सभी को इस पर चलने की जरूरत हैं। सभी धर्मानुयानियों ने समय-काल परिस्थिति के अनुसार कार्य करते हुए मानव कल्याण की भावना को जीवित रखा। हमें भी वर्तमान में इसी भावना के अन्तर्गत कार्य करना है। आज देखा जा रहा है कि समाज जातियों, पंथों, समुदायों में बंट रहा है। हम सबकों एकजुट रहते हुए भारत की एकता एवं अखण्डता को बनाये रखना होगा एवं अपनी सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत करना होगा। इस अवसर पर डॉ0 अजय कुमार जैन श्री हारगोविन्द बौद्ध डी0पी0सिंह इत्यादि उपास्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन