Mon 29 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने कहा अतुल प्रधान को उठाकर बाहर फेंक दीजिए

Media With You

Wed, Dec 18, 2024
Post views : 216

लखनऊ 18 दिसंबर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना वैसे तो अपने सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते हैं मगर आज सदन में उनका अलग ही रूप रौद्र रूप देखने को मिला। विधानसभा में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच जबर्दस्त तू-तू, मैं-मैं हुई।

सपा विधायक अतुल प्रधान और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को हस्तक्षेप करना पड़ा। पहले तो अमर्यादित नारेबाजी करने से सतीश महाना ने अतुल प्रधान को रोका मगर जब वो नहीं माने तो विधानसभा अध्यक्ष को गुस्सा आ गया। उन्होंने मार्शलों से कहा कि अतुल प्रधान को उठाकर बाहर फेंक दो। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने अतुल प्रधान पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया।

दरअसल सपा विधायक अतुल प्रधान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पताल और दवाइयों के मुद्दे पर सरकार पर दोषारोपण कर रहे थे। जब उनकी बात का जवाब देने के लिए डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक खड़े हुए तो अतुल प्रधान समेत अन्य विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने हस्तक्षेप किया और अतुल प्रधान से अमर्यादित नारेबाजी बंद करने को कहा मगर अतुल प्रधान नहीं माने। तब सुरेश खन्ना ने सदन के अध्यक्ष सतीश महाना की ओर रुख किया।

सतीश महाना के समझाने के बावजूद जब अतुल प्रधान नारेबाजी करते रहे तो स्पीकर ने कहा इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महाना ने प्रधान से कहा, मैं पहले कह चुका हूं कि अगर कोई मंत्री गलत जानकारी देते हैं तो उनको कार्यवाही से निकाला जाएगा। फिर भी आप इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। महाना ने चेतावनी देते हुए कहा, प्रिविलेज के अंतर्गत मैं आपकी सदस्यता खत्म करा दूंगा। आप क्या बात करते हैं फिर उन्होंने मार्शलों से कहा, अतुल प्रधान को उठा कर बाहर फेंक दीजिए। इसके बाद सदन की कार्यवाही को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन