Sun 28 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: देश में पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश ,मुख्यमंत्री से संवाद के लिए व्हाट्सएप लॉन्च

Media With You

Sun, Sep 17, 2023
Post views : 251

लखनऊ 16 सितंबर अब आप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय तक अपनी बात सीधे पहुंचा सकते हैं। शनिवार को राज्य के लोगों को सीएम कार्यालय से सीधे संवाद करने में सक्षम बनाने के लिए 'मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश' नाम से एक नया व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया।

इस चैनल के माध्यम से लोग आसानी से अपने विचार और चिंताएं सीएम कार्यालय के साथ साझा कर सकते हैं। UP Chief Minister Office, CMO के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर कहा गया, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता 'एक परिवार' है और मुख्यमंत्री के साथ संचार के सरल माध्यम वॉट्सएप के जरिए 'उत्तर प्रदेश परिवार' के हर सदस्य से आसानी संवाद करने के लिए राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश' नाम से एक आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है।”

इस व्हाट्सएप चैनल में यह भी उल्लेख किया गया कि संचार का यह नया और प्रभावशाली मंच लोक कल्याण और सरकारी पहल से संबंधित सूचनाओं का तेजी से प्रसारण सुनिश्चित करेगा। इस चैनल की खास बात यह है कि इससे कोई भी जुड़ सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे और त्वरित अपडेट प्राप्त करने के लिए इस व्हाट्सएप चैनल से लोग आसानी से जुड़ सकते हैं

देश में पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश ,मुख्यमंत्री से संवाद के लिए व्हाट्सएप लॉन्च

सीएम योगी आदित्यनाथ आम नागरिकों से संवाद के लिए व्हाट्सएप चैनल का उपयोग करने की अनूठी पहल करने वाले भी पहले मुख्यमंत्री हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश भारत के विकास इंजन के रूप में पूरी लगन से काम कर रहा है। सही मायने में यूपी अब भारत की विकास यात्रा का अभिन्न अंग बन गया है। लखनऊ के एक होटल में इंडियन स्टील एसोसिएशन द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "उत्तर प्रदेश निवेश के लिए उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करता है।" उन्होंने निवेशकों को आश्वासन दिया कि यूपी सरकार उनके निवेश की सुरक्षा की गारंटी देती है और हर तरह की सहायता देने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश में त्योहारों और उत्सवों के दौरान कोई दंगा या उपद्रव नहीं होता है. उन्होंने कहा कि वीवीआईपी का दौरा बेहद सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से होता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन