Sun 28 Jun 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल कुशीनगर को 1941.40 लाख रूपये की धनराशि से किया जा रहा है विकसित-जयवीर सिंह

Media With You

Sat, Aug 5, 2023
Post views : 221
लखनऊ: 05 अगस्त, 2023 राज्य सरकार देशी विदेशी सैलानियों को कुशीनगर के प्राचीन मंदिरों, स्तूपों एवं बौद्ध बिहारों की ओर आकर्षित करने के लिए इसे संरक्षित कर रही है। इसे भारत का प्रमुख पर्यटक स्थल घोषित करके इसका विकास 1941.40 लाख रूपये की धनराशि से किया जा रहा है। इस धनराशि से घाटों का प्लेटफार्म, चेजिगरूम आदि के साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने से संबंधित विकास कार्य कराये जा रहे हैं। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि कुशीनगर बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख केन्द्रों में से एक है। इस स्थान पर भगवान बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। इस प्राचीन स्थल को खोज करने का श्रेय जनरल ए कनिघंम एवं एशियाई कार्लल को जाता है। जिन्होंने 1861 में इस स्थल की खुदाई की थी। इसके बाद 1904 से 1912 के मध्य कुशीनगर में भारतीय पुरातत्व संरक्षण द्वारा कई उत्खनन कार्य कराये गये। उन्होंने ने बताया कि कुशीनगर में भगवान बुद्ध से जुड़े इस स्थल को देखने के लिए पूरी दुनियाभर से पर्यटक एवं श्रद्धालु सालभर आते रहते हैं। यहां स्थित मंदिर में भगवान बुद्ध की 6.1 मीटर ऊंची मूर्ति लेटे हुए मुद्रा में रखी है। यह मूर्ति उस काल को दर्शाती है। जब भगवान बुद्ध 80 वर्ष की आयु में जन्म मृत्यु के बंधन से मुक्त हो गये थे। कुशीनगर में अन्य तीर्थस्थलों में कुशीनगर संग्रहालय, रामभार स्तूप, सूर्य मंदिर, श्रीलंका मंदिर, चीनी बौद्ध मंदिर, माथा कुंवर मंदिर आदि स्थित है। राज्य सरकार द्वारा यहां पर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बनाया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन