: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर पर सैनिक संघर्ष के बाद अमेरिका का भारत को कूटनीतिक सहयोग
Thu, Dec 15, 2022
अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में गतरोज जिस प्रकार प्रतिबंधित एरिया में चीनी सैनिकों ने बदनियति से घुसपैठ करके चौकी बनाने का प्रयास किया था जिसको बॉर्डर इलाके पर तैनात भारत के जांबाज और मुस्तैद सैनिकों ने मुंह तोड़ जवाब देकर विफल कर दियाभारत के इस दुर्गम इलाके में चीनी सैनिकों को शायद अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि अचानक से इतनी बड़ी संख्या मैं भारतीय सैनिकों की मौजूदगी होगी बॉर्डर इलाके पर पीएलए द्वारा बदलाव के प्रयास को भारतीय सैनिकों ने विफल तो कर दिया लेकिन विपक्ष और मीडिया के मन में कुछ तथ्य भी प्रश्नगत थे जिस पर बयान देते हुए मौजूदा सत्र में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन को बताया कि किस प्रकार एक छोटे सैनिक संघर्ष के बाद भारतीय सैनिकों से मुंह की खाने के बाद पीएलए वापस हो गई और भारतीय सैनिक यथास्थिति को कायम रखे हुए हैं जिसमें हमारे 6 सैनिक भी घायल हुए थे जिनका उपचार गुवाहाटी की बेस कमांड हॉस्पिटल में चल रहा है लेकिन राजनाथ सिंह के इस बयान को विपक्ष अपने तरीके से रेखांकित कर रहा है और चर्चा कराने की मांग को लेकर दोनों सदनों से वाकआउट भी किया हैलेकिन इन सबके बावजूद तवांग इलाके में हुए सैनिक संघर्ष पर भारत को अमेरिका का साथ मिला है चीन की कुटिल साजिश के खिलाफ अमेरिका खुलकर भारत के साथ खड़ा हो गया अमेरिका ने कहा है कि चीन जानबूझकर उकसावे की कार्रवाई कर रहा है साथ ही भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ से मौजूदा स्थिति में एकतरफा बदलाव के प्रयासों को विफल करने के लिए भारतीय सैनिकों की कार्यवाही का समर्थन किया हैअमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नड प्राइस कहां है कि तवांग संवेदनशील इलाका है हम इस मसले को लेकर दूतावास और विदेश विभाग के जरिए भारत के साथ संपर्क बनाए हुए हैं चीन की उकसावे की कार्रवाई का अमेरिका निंदा करता है भारत और चीन को द्विपक्षीय वार्ता के जरिए विवादित सीमाओं की मसले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए जबकि पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पेट राइडर ने कहा है कि तवांग में जो हुआ वह चीन को आईना दिखाने जैसा है अमेरिका हर हाल में पूरी तरह से भारत के साथ है भारत स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जो कुछ भी कर रहा है वह तारीफ के काबिल है अमेरिका भारत के कदमों का समर्थन करता है अमेरिका अपने साझेदारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबंध है वही व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कैरी जीन पियरे ने कहा है कि अमेरिका को खुशी है कि चीनी सैनिकों को अपनी गलती का जल्द एहसास हो गया और भी पीछे हट गए उन्होंने कहा है कि झड़प के बाद दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की वार्ता होना अच्छा संकेत हैआपको बताते चलें इससे पूर्व बी लद्दाख क्षेत्र के गलवान इलाके में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी जिसमें भारत सैनिकों के साथ हुए खूनी संघर्ष में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे लेकिन इससे कहीं ज्यादा चीन ने अपने सैनिकों की जान गवाई थी जिसको भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान से समझा जा सकता है जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारी 20 बहादुर सैनिक मारते मारते शहीद हुए हैं उस समय भी अमेरिका की एजेंसियों ने भारतीय सैनिकों की बहादुरी को प्रमाणित किया था लेकिन इन सब चीजों से इधर भारत के सदन में मौजूद कुछ ऐसी भी लोग हैं जो भारत सरकार से सेना के द्वारा किए गए जाबाजी के प्रमाण पत्र मांगते हैं चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक या फिर एयर स्ट्राइकlअरुणाचल प्रदेश के तवांग जैसे दुर्गम इलाकों में हुए घुसपैठ के इरादों को नाकाम करने पर दिए गए भारत सरका के रक्षा मंत्री के बयान को विपक्ष द्वारा रेखांकित करना एक लोकतांत्रिक अधिकार है तो सीमा सुरक्षा सड़क निर्माण संगठन द्वारा बिछाई गई सड़क निर्माण के दुर्गम इलाकों तक जाल को समझना और उस पर अपना राजनीतिक समर्थन देना राष्ट्र की सुरक्षा की खातिर कर्तव्य भी है सरकार के बुलंद इरादों को भापते हुए सीमा सुरक्षा सड़क निर्माण संगठन द्वारा भारत के दुर्गम इलाकों तक सड़क बिछाना इस प्रकार की कुटिल पड़ोसियों के मंसूबों को विफल करने में भारतीय फौज के लिए सहायक सिद्ध होगा और शायद यही वजह थी जब नो मेस लैंड पर एल ई सी के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में चीनी फौजियों की मोमेंट को देखा गया तत्काल प्रभाव से भारतीय सैनिकों की भी मौजूदगी हो सकी थी
: नगर निगम चुनाव की दहलीज पर खड़े प्रदेश में स्मार्ट सिटी के नाम पर सरकारी धन की लूट
Mon, Dec 12, 2022
आजकल स्मार्ट सिटी के नाम पर गुणवत्ता विहीन कार्य कराने पर आमादा लखनऊ नगर निगम लखनऊ उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की समय अवधि जैसे-जैसे निकट आ रही है वैसे वैसे स्थानीय निकाय कार्यों की उत्तरदाई संस्था अपने मद में आवंटित हुई धनराशि के भुगतान कराने हेतु जोर शोर से रुके हुए कार्यों को पूरा कराने पर न केवल आमादा है बल्कि कुछ नए आवंटित कार्यों को भी तेजी के साथ गुणवत्ता हीन ठेकेदारों से पूरा कराने के लिए तत्पर है कहीं इस जल्दबाजी के पीछे सरकारी धन की लूट और पनपता हुआ भ्रष्टाचार तो नहीं है
गौरतलब है की अलीगंज कपूरथला महानगर गोमती नगर इंदिरा नगर और कैसरबाग से चारबाग जा रही रोड लाटूश रोड पर चल रहे गुणवत्ता हीन निर्माण कार्य से तो ऐसा ही प्रतीत होता है अभी हाल ही में हुई बारिश के कारण लखनऊ में हुए जलभराव ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है लखनऊ मैं यातायात की दृष्टिकोण से अति व्यस्ततम इलाके में हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर जहां एक और संदेह है वही घोर लापरवाही नजर आती है इन व्यस्ततम इलाकों में निर्माण कार्यों में जो देरी हो रही है उससे आम जनमानस को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस बाबत समाजसेवी पत्रकारों एवं स्थानीय नागरिकों ने कई बार जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया है लेकिन नतीजा सिफर रहा इन व्यस्ततम इलाकों में हो रहे निर्माण कार्य के लिए कार्यदाई संस्थाओं ने ऐसे गुणवत्ता विहीन ठेकेदारों का चयन क्यों किया जिससे हो रहे निर्माण कार्य में लापरवाही और समय अवधि में हो रही देरी से ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं इसके पीछे कोई पनपता हुआ भ्रष्टाचार तो नहीं यदि है तो जिम्मेदार अफसरों को जांच कराकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए .
: मॉडर्न स्कूल में स्पोर्ट डे मनाया गया
Sun, Dec 11, 2022
मॉडर्न स्कूल अलीगंज लखनऊ के कैंपस में स्पोर्ट डे में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें PYP ग्रेड के समस्त क्लास के विद्यार्थी सम्मिलित हुए
अलग-अलग ग्रेड के हिसाब से मॉडर्न स्कूल प्रतिवर्ष बच्चों के खेल कूद से संबंधित स्पोर्ट डे मनाता हुआ आ रहा है लेकिन पिछले 2 वर्षों से कोविड पांडेमिक की वजह से यह प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं हो पा रही थी कोबिट 2019 के बाद यह पहला मौका है जब स्पोर्ट्स डे बच्चों के हर्षोल्स के साथ संपन्न हुआ
जानकारी देते हुए मॉडल स्कूल अलीगंज लखनऊ की प्रिंसिपल मीना काने ने बताया है कि आईबी के पैटर्न को फॉलो करने वाला मॉडर्न स्कूल लखनऊ में पहला आईबी स्कूल है जिसमें विद्यार्थियों के शिक्षा के साथ-साथ संपूर्ण डेवलपमेंट पर ध्यान दिया जाता है इसीलिए कैंपस में आर्ट डांस स्पोर्ट सहित तमाम विज्ञान तथा मैथमेटिक्स की कंपटीशन और एक्टिविटीज समय-समय पर करवाई जाती है इसी शेड्यूल के तहत PYP ग्रेड की खेलकूद की प्रतियोगिताएं आज संपन्न हो रही है जिसमें 61 रेस शामिल है मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के अंत में मॉम्स रनिंग भी आकर्षण का केंद्र रही