: लखनऊ का चिड़ियाघर कुकरेल पर स्थानांतरित होगा
Mon, Dec 5, 2022
नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान लखनऊ यानी कि लखनऊ का चिड़ियाघर अपने वर्तमान जगह से स्थानांतरित होकर कुकरेल बन छेत्र में स्थापित होगा बढ़ती आबादी व ध्वनि प्रदूषण मुख्य वजह बताई जा रही है जिसकी वजह से कुकरेल फॉरेस्ट क्षेत्र में चिड़ियाघर को स्थापित किया जाएगा 150 एकड़ में बनने वाले इस न चिड़ियाघर के साथ-साथ 350 एकड़ की नाइट सफारी बनाने का भी शासन का प्रस्ताव है प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले महा प्रदेश कैबिनेट कमेटी में यह प्रस्ताव पास हो चुका है और केंद्रीय चिड़ियाघर को भेजा गया है
इस संबंध में जानकारी देते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान लखनऊ के निदेशक विष्णु कांत मिश्रा ने बताया है कि बढ़ती आबादी व ध्वनि प्रदूषण के कारण प्राणी उद्यान को कुकरेल फॉरेस्ट क्षेत्र के अंतर्गत 150 एकड़ की भूमि पर स्थापित करना प्रदेश सरकार की तरफ से प्रस्तावित है यह प्रस्ताव अनुमोदन हेतु केंद्रीय चिड़ियाघर को भेजा गया है साथ ही साथ कुकरेल क्षेत्र में 350 अकड़ मेन नाईट सफारी बनाने का भी प्रस्ताव है जब चिड़ियाघर नई जगह बनकर तैयार हो जाएगा तब यहां की जानवर वहां पर स्थानांतरित कर दिए जाएंगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया लखनऊ का चिड़ियाघर प्रदेश के प्राचीनतम चिड़िया घरों में से एक है यह 1921 को स्थापित किया गया था जिसमें 100 से अधिक प्रजातियो के 1000 से ज्यादा वन्य जीव एवं चिड़िया है जिसमें भालू बंदर मगरमच्छ शेर चीता हिरण एवं मांसाहारी हिंसक जीव आदि 1921 से लेकर के अब तक होने वाली तमाम पीढ़ियों के बचपन का मनोरंजन का केंद्र रहा है यह चिड़ियाघर नरही स्थित 29 हक्टर में फैला हुआ है शहर के बीचोबीच स्थित चिड़ियाघर के जानवरों को यातायात एवं ध्वनि प्रदूषण से बचाने के लिए कुकरेल वन क्षेत्र मे स्थापित
किया जाना प्रस्तावित है
: उत्तर प्रदेश उपचुनाव मतदान आज जमकर हुई जुबानी जंग
Sun, Dec 4, 2022
उत्तर प्रदेश उपचुनाव का मतदान सोमवार को होगा जिसमें रामपुर और खतौली सीट पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा जबकि मैनपुरी में लोकसभा के लिए वोट डाले जाएंगे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद की लोकसभा की सीट खाली हो गई थी एवं रामपुर के विधायक आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के बाद रामपुर विधानसभा की सीट खाली हो गई थी जबकि विक्रम सैनी खतौली सीट से बर्खास्त किए जाने के बाद खतौली विधान सभा की सीट भी खाली हो चुकी थी जिस पर मतदान सोमवार 5 दिसंबर को होगा जबकि परिणाम 8 दिसंबर को आएगा
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज भले ही थोड़ा नरम हो लेकिन सियासी पारा दिन-ब-दिन चढ़ रहा है भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर में इस चुनावी मौसम को और भी रोचक बना दिया है चुनाव प्रचार बंद होने से पूर्व संध्या पर मैनपुरी लोकसभा सीट पर लड़ रही प्रत्याशी रघुराज शाक्य के समर्थन में संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा को परिवार वादी पार्टी करार दिया था जिसका जवाब देते हुए लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा है कि रामराज से ज्यादा आज समाज को समाजवाद की जरूरत है जिसमें बगैर कोई भेदभाव के लोगों को रोजगार मिल सके यहां के लोगों से नेताजी के भावनात्मक रिश्ते हैं इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि दोनों डिप्टी सीएम में से कोई भी 100 सीट लेकर आए तो समाजवादी पार्टी उसको मुख्यमंत्री बना देगी शनिवार को मैनपुरी पहुुंच प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि अखिलेश अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर दें तो केंद्रीय मंत्री बनाने पर विचार किया जा सकता है इधर शिवपाल यादव सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में उतरे हैं तब से शिवपाल की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ने लगी है उन्होंने आरोप लगाया है कि हमारी ड्रोन से निगरानी की जा रही है चाचा भतीजा को एक मंच पर देख सपा प्रत्याशी ने विरोधियों पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है शिवपाल यादव का अपने पक्ष में समर्थन प्राप्त करके मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में सवा चार लाख यादव मतदाताओं को सपा ने अपनी तरफ एकजुट करने में सफलता पाई है जबकि यह मान भी लिया जाए कि भाजपा के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के सभी सवा तीन लाख शाक्य मतदाताओं को एकजुट कर भी लिया तो सवर्ण मतदाता निर्णायक भूमिका अदा करेंगे जिसमें कि क्षत्रिय वैश्य और ब्राह्मण कुल मिलाकर ढाई तीन लाख के आसपास मतदाताओं का झुकाव और आकर्षण भाजपा की तरफ काफी लंबे समय से रहा है लेकिन दूसरा पक्ष यह भी है की मुस्लिम समुदाय का समर्थन सपा के साथ जाता रहा है अब देखना यह है कि इस बार चुनावी ऊंट किस करवट बैठता है यह तो परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा
रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र में दिग्गज नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां की है अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने के अपने-अपने दावे हैं अपने अपने वादे है खतौली में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने खासी मेहनत की है जबकि जयंत चौधरी ने अपने प्रत्याशी के समर्थन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है रामपुर विधानसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित कई दिग्गजों ने जमावड़ा बनाया है जबकि सपा प्रत्याशी के समर्थन में आजम खान अब्दुल्ला की भावनात्मक अपील अपने प्रत्याशी के पक्ष में कितना समर्थन जुटा पाएगी इसका निर्णय सोमवार को होगा
: इलाहाबाद हाईकोर्ट का अर्दली पेटीएम से टिप लेते निलंबित
Fri, Dec 2, 2022
इलाहाबाद हाईकोर्ट के कोर्ट कैंपस में कोर्ट जमादार अर्दली राजेंद्र कुमार पेटीएम का क्यूआर कोड ऑफिशियल वर्दी पर लगा कर लेता था टिप! कोर्ट कैंपस में इस प्रकार की अनोखी घटना का संज्ञान लेते हुए उच्च न्यायालय महानिबंधक ने कोर्ट अर्दली राजेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया इसके बाद हाईकोर्ट के महा निबंधक आशीष गर्ग ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया जिसके तहत कोर्ट अर्दली राजेंद्र कुमार जो कि न्यायमूर्ति अजित सिंह का अर्दली था वह निलंबन की अवधि के दौरान नजारत सेक्शन से संबंध रहेगा कोर्ट की अनुमति के बिना अपना स्टेशन भी नहीं छोड़ सकेगा राजेंद्र कुमार पर आरोप है कि कोर्ट कैंपस में पेटीएम के क्यूआर कोड को वर्दी पर लगाकर घूमता था जिससे कि टिप के पैसे लेने में सुगमता हो सके जिससे नगद नहीं होने की दशा में वह वकीलों से उसी क्यू आर कोड के माध्यम से रुपए मांगता था उसकी यह हरकत देखते हुए किसी ने फोटो खींचकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी जिसको हाईकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की है