: 10 वर्ष पुराने आधार कार्ड को अपडेट करें अन्यथा लाभ से वंचित
Sat, Dec 24, 2022
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई ने कहा है कि ऐसे आधार कार्ड धारक जिन्होंने अपना आधार कार्ड क्रमांक 10 वर्ष पूर्व बनवाया था और इस दौरान कभी भी उसमें कोई भी दस्तावेजों के माध्यम से संशोधन नहीं कराया है तो ऐसे निवासी संबंधित दस्तावेज के माध्यम से अपने आधार कार्ड को अपडेट करा ले यूआईडीएआई ने अपने अहम बयान में कहा है कि " जिन निवासियों ने अपना आधार कार्ड 10 वर्ष पहले बनवाया था और उसके बाद इन वर्षों में कभी भी उसे अपडेट नहीं किया है ऐसे आधार कार्ड धारकों को अपने दस्तावेजों को अपडेट कराना चाहिए"भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र आज के समय में सभी के लिए उपयोगी दस्तावेज है क्योंकि सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाओं में आधार कार्ड का इस्तेमाल होने लगा है अन्यथा की दशा में लाभार्थी को लाभ से वंचित कर दिया जाता है आधार कार्ड से संबंधित सूचनाएं अगर गलत सिद्ध होती है तो पात्र को इसका कानूनन बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है इसलिए आधार कार्ड से संबंधित सभी दर्ज सूचनाएं सही बा अपडेटेड हो तभी हम अपने घर से लेकर सरकारी कामकाज की विषय में सोच सकते हैं आधार कार्ड पर अंकित आधार नंबर का प्रयोग आजकल तमाम सरकारी योजनाओं और उनसे संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जाने लगा है अन्यथा की दशा में लाभार्थी को लाभ से वंचित कर दिया जाता है
आधार कार्ड को अपडेट करने का सही तरीका जाने
यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा है कि आधार धारक अपने सहायक दस्तावेजों को माय आधार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं दस्तावेजों में पहचान प्रमाण पत्र तथा पते का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए आधार केंद्र पर जाकर ऑफलाइन ढंग से भी अपनी विशिष्ट पहचान की सूचनाओं को संशोधित कराया जा सकता है आधार कार्ड की महत्व को समझते हुए कई राज्यों ने अपने यहां सरकारी मशीनरी तंत्र को निर्देश दिया है कि सरकारी मेन पावर अथवा आउटसोर्सिंग के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली मैन पावर के द्वारा आधार कार्ड से वंचित नागरिकों के घरों पर जाकर केवाईसी आदि संबंधित प्रक्रिया को पूर्ण कराएं और उनको आधार कार्ड उपलब्ध कराएं ऐसे नागरिकों में वृद्ध बीमार बच्चे का हैंडीकैप लोग शामिल हो सकते हैं उनको प्राथमिकता दी जानी चाहिए अभी हाल ही में पिछले हफ्ते यह आदेश उत्तराखंड सरकार द्वारा दिया गया है जिससे राज्य के दुर्गम और पहाड़ी इलाकों से आने वाले विधवा बीमार असहाय व्यक्तियों को लाभ मिलेगा
: मुख्यमंत्री ने सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
Sat, Dec 24, 2022
मुख्यमंत्री ने सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति
को प्राप्त हुए सेना के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
लखनऊ: 24 दिसम्बर, 2022मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर निवासी सेना के जवान लोकेश कुमार, जनपद उन्नाव निवासी सेना के जवान श्याम सिंह यादव, जनपद एटा निवासी सेना के जवान भूपेन्द्र सिंह तथा जनपद ललितपुर निवासी सेना के जवान चरन सिंह के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शहीद सैनिकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने इन शहीदों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा शहीद श्री लोकेश कुमार, श्री श्याम सिंह यादव, भूपेन्द्र सिंह तथा चरन सिंह के नाम पर उनके जनपद की एक सड़क का नामकरण करने की भी घोषणा की है।मुख्यमंत्री जी ने शहीद सैनिकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहीद सैनिकों का अन्तिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शहीद सैनिकों के अन्तिम संस्कार में राज्य सरकार के मंत्रीगण सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि देंगे।राष्ट्र के लिए आज बड़े ही शोक का विषय है कि उसने अपने 16 वीर सपूतों को खोया है आपको बता दें कि उत्तर सिक्किम में चीन सीमा के करीब हुए दर्दनाक हादसे में शहीद हुए जवानों में उत्तर प्रदेश के लांस नायक भूपेन्द्र सिंह (एटा ) नायक श्याम सिंह यादव (उन्नाव), हवलदार चरण सिंह (ललितपुर) , तथा लोकेश कुमार (मुजफ्फरनगर) सहित कुल 16 जवानों की दर्दनाक मौत होने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षति देश के लिए अपूरणीय क्षति है।उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवार के साथ हमारी और कांग्रेस परिवार की पूरी सहानुभूति है। देश उनके इस बलिदान को सदैव याद रखेगा।
: चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि देकर मनाया किसान दिवस
Sat, Dec 24, 2022
लखनऊ 23 दिसंबर 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में विधान भवन परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा तथा चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर मनाई
पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता स्वर्गीय चरण सिंह जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाते हुए आ रहे हैं इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान भवन परिसर में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और प्रदेशवासियों को किसान सम्मान दिवस के अवसर पर बधाई दी इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन के सामने कृषक उत्पादक संगठनों (FPO) फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को दिए जाने वाले ट्रैक्टर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ज्ञातव्य हो कि कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर लाल मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट आफ क्रॉप योजना के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना हेतु कृषक उत्पादक संगठनों को ट्रैक्टर प्रदान किए जाने की व्यवस्था है इससे पूर्व भी प्रदेश सरकार
ने किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से प्रदेश के किसानों के विकास और संवर्धन के लिए उनको एग्रीकल्चर से संबंधित उपकरणों का वितरण किया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहां है कि प्रदेश के किसानों के लिए उनकी आय को बढ़ाने के लिए एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े भाइयों के लिए हमारी सरकार दृढ संकल्पित है और इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा हैइस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री गृह एवं सूचना संजय प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे