: शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की होगी अगली गिरफ्तारी ठग सुकेश चंद्रशेखर का दावा
Fri, Mar 10, 2023
ठग सुकेश चंद्रशेखर की शुक्रवार (10 मार्च) को पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी हुई. इस दौरान उसने दिल्ली शराब नीति मामले में अभी और गिरफ्तारियां होने का दावा किया. इतना ही नहीं उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
पर कई बड़े आरोप लगाए और जल्दी ही उनकी गिफ्तारी होने की भी बात कही.सुकेश ने कहा कि शराब नीति मामले में केजरीवाल वजीर का काम कर रहे हैं. केजरीवाल अपने टास्क को बखूबी निभा रहे हैं. उसने कहा कि शराब नीति से उसका कोई लेना देना नहीं है लेकिन वह एक-एक का पर्दाफाश करेगा. सुकेश इससे पहले भी कई तरह के दावे कर चुका है. इससे पहले उसने दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) वीके सक्सेना को एक शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें दावा किया गया था कि उनके सेल (मंडोली जेल में) के सीसीटीवी फुटेज लीक हो रहे हैं और ऑनलाइन शेयर किए जा रहे हैं.दरअसल, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से जन्मी आम आदमी पार्टी खुद भ्रष्टाचार में लिप्त नजर आ रही है यदि थक सुकेश के दावे की बात करें तो लगता तो ऐसा ही है शराब नीति मामले को लेकर आम आदमी पार्टी पर खतरा लगातार बढ़ रहा है. हाल ही में आप के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. इस बीच अब सुकेश के इस तरह के दावे भी आप के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं. हालांकि, सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर वह इससे पहले भी इस तरह का दावा कर चुका है.आरोप है कि 2021-22 में शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने से संबंधित दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के जरिए कुछ कारोबारियों को फायदा पहुंचाने की कोशिशें की गई थीं. दक्षिण भारत के इन कारोबारियों ने कथित तौर पर इसके लिए 100 करोड़ की रिश्वत दी थी. इस मामले को लेकर सिसोदिया से लगातार पूछताछ जारी है.
: सपा नेता जुगेन्द्र यादव मथुरा से गिरफ्तार काफी समय से थे फरार
Thu, Mar 9, 2023
9एटा क सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र यादव को गुरुवार को यहां जैंत क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। जुगेन्द्र यादव पिछले कुछ समय से फरार चल रहे थे। इन पर 25 हजार रुपये का इनाम था।
थाना अलीगंज पुलिस इनकी तलाश में संभावित स्थलों पर दबिश दे रही थी। गुरुवार को सटीक सूचना पर अलीगंज पुलिस लोकल इंटेलीजेंस, सर्विलांस की मदद से मथुरा के थाना जैंत पर आयी। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से सपा नेता जुगेन्द्र यादव को जैंत के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक जैंत अरुण पवार ने बताया कि सपा नेता जुगेन्द्र यादव को स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना अलीगंज एटा की पुलिस अपने साथ ले गयी।
: उत्तर प्रदेश में होली का त्यौहार आज कई जनपदों हुआ दो पक्षों में बवाल
Wed, Mar 8, 2023
लखनऊ उत्तर प्रदेश में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों से मारपीट की खबर सामने आ रही है. लखनऊ, बलिया, अलीगढ़, बदायूं, मैनपुरी, कौशाम्बी, लखीमपुर, एटा से जमकर मारपीट की खबर सामने आ रही हैलखनऊ में उत्साह के साथ होली मनाई जा रही है. डीजे लगाकर लोग खुशियां मनाते नजर आ रहे. लखनऊ कमिश्नर चौक पहुंचकर जायजा लिया. इसके साथ ही एसबी शिरोडकर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. लखनऊ कमिश्नर के साथ डीसीपी वेस्ट भी मौजूद रहे. इधर यूपी की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट होने की खबर सामने आ रही है. दोनों पक्षों में जमकर लाठी और डंडे चले है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने मामले की जांच शुरू कर दीबलिया में DJ बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है. विवाद बढ़ता देख CO, SHO मौके पर पहुंच कर पूछताछ कर रहे है. यह घटना बलिया कोतवाली क्षेत्र के जापलिनगंज चौकी की बतायी जा रही है. वहीं दूसरी घटना अलीगढ़ से आ रही है. जहां पर शराब पीने को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ है
शराब पीने को लेकर विवाद
बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर विवाद शुरू हुआ था. मारपीट कोरी समाज और हरिजन समाज के लोगों के बीच हुआ है. पथराव की घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. पथराव का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना अलीगढ़ जिल के सासनी गेट थाना इलाके के सराय भट्ट की बतायी जा रही है. बदायूं में दबंगों ने शराब पीकर पुलिस चौकी में घुस गये. इसके बाद वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों को गालियां देने लगे. पुलिस ने दबंगों को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया है. बताया जा रहा है कि जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है, उनमें BJP युवा मोर्चा का नगर महामंत्री भी शामिल है. बिसौली कोतवाली के कस्बा चौकी का मामला है
मैनपुरी में कई राउंड फायरिंग
मैनपुरी में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले है. इसके साथ ही कई राउंड फायरिंग होने की भी सूचना है. इस दौरान दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गोली लगी है. पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह घटना शहर कोतवाली के अगौथा गांव की बतायी जा रही है. वहीं कौशाम्बी में होली खेल रहे युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है. जहां पर एक युवक के गले में गोली मार दी गयी है. गोली मारकर सभी आरोपी फरार हो गये. पुलिस पीड़ित परिजनों से पूछताछ कर रही है. यह घटना मोहब्बतपुर पइंसा थाना के रामसहायपुर की है
लखीमपुर में होली जुलूस के दौरान जमकर बवाल
लखीमपुर में होली जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ है. जहां पर दो पक्षों में जमकर तलवारबाजी हुई है. एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. बताया जा रहा है कि वाल्मीकि समाज के लोगों पर रंग फेंकने के कारण हुआ था. रंग फेंकने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए. यह घटना मोहम्मदी के शुक्लापुर की है. इधर, एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हुआ है. जहां पर दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले है. मारपीट में महिलाओं समेत 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. घायलों को जलेसर CHC में भर्ती कराया गया. दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. यह घटना जलेसर थाना क्षेत्र के फाजिलपुर की बतायी जा रही