: फिरोजाबाद:- एक्सप्रेस वे पर यात्री बस हादसे का शिकार 6 यात्री की मौत 20 घायल
Wed, Dec 14, 2022
आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार और लापरवाही फिर 6 लोगों की मौत और 20 के घायल होने का कारण बनीरायबरेली जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बुधवार तड़के चार बजे नगला खंगर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बस डीसीएम से टकरा गई। इसके बाद एक्सप्रेसवे से नीचे पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है।फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बस सवार छह यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि कई यात्री गंभीर से घायल हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। थाना नगला खंगर क्षेत्र में बुधवार तड़के एक्सप्रेसवे पर 61 माइलस्टोन के समीप डीसीएम से बस की टक्कर हो गई, जिसके बाद बस नीचे जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया है। मृतकों में 14 महीने का बच्चा, एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं।
इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है
: निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान पर लगी रोक
Tue, Dec 13, 2022
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अभी पिछले हफ्ते ही निकाय चुनाव को लेकर के सभासद पार्षद नगर पालिका और नगर निगम को लेकर के आरक्षण की लिस्ट जारी की गई थी आरक्षण के मुद्दे को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए सोमवार को निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान पर फ़िलहाल रोक लगा दी याचिका की सुनवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी माना जा रहा है कि फैसला आने के बाद रोक समाप्त हो जाएगी
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने वैभव पांडे की याचिका पर सुनवाई करते हुए निकाय चुनाव की तारीखों पर रोक लगा दी है जबकि मामले की सुनवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी लखनऊ खंडपीठ के न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया ओबीसी कोटे में लागू आरक्षण सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए हुए निर्देशों के अनुपालन के स्वरूप नहीं है याचिका में ओबीसी कोटे को लेकर सरकार पर सवाल उठाई गई थीजिस पर उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने ऐसा माना कि सरकार द्वारा जारी की गई ओबीसी आरक्षण कोटे की लिस्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए ट्रिपल टेस्ट के फार्मूले का अनुपालन नहीं किया गया है इसलिए फिलहाल रोक लगाते हुए मामले की सुनवाई मंगलवार को भी जारी रहेगीयाचिकाकर्ताओं की अधिवक्ता ने दलील दी थी कि अभी इसी वर्ष सुप्रीम कोर्ट ने सुरेश महाजन के मामले में सुनवाई करते हुए स्पष्ट आदेश दिया था कि निकाय चुनाव में ओबीसी कोटे का आरक्षण जारी करने से पहले ट्रिपल टेस्ट किया जाएगा यदि ट्रिपल टेस्ट की औपचारिकताएं पूर्णा की जा सकती हो तो ऐसी दशा में एससी एसटी आरक्षण के अलावा बाकी सभी सीटों को सामान्य मानते हुए निकाय चुनाव कराया जाएगा5 दिसंबर 2022 को राज्य सरकार ने निकाय चुनाव कराने के लिए आरक्षण की लिस्ट जारी की थी जिसमें सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद भी ओबीसी कोटे के आरक्षण को बगैर ट्रिपल टेस्ट के लागू किया गया था
: उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में आरक्षण की अधिसूचना जारी
Mon, Dec 5, 2022
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की अधिसूचना आज देर शाम जारी प्रदेश की 17 नगर निगम 200 नगर पालिका परिषद तथा 545 नगर पंचायतों मैं आरक्षण की अधिसूचना जारी की गई पत्र नगर निगम में 8 समान्य वर्ग के लिए दो पिछड़ा वर्ग के लिए अनुसूचित जाति के लिए दो तथा अनुसूचित महिला के लिए एक सीट आरक्षित की गई प्रदेश के 200 नगर पालिका परिषद में लागू आरक्षण की सूची देखने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें
[pdf-embedder url="https://mediawithyou.com/wp-content/uploads/2022/12/नगर-पालिका-परिषद-अध्यक्ष-आरक्षण-2022-अनन्तिम-अधिसूचना।.pdf" title="नगर पालिका परिषद-अध्यक्ष-आरक्षण-2022-अनन्तिम अधिसूचना।"]
उत्तर प्रदेश में 545 नगर पंचायत में आरक्षण की सूची देखने के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करें
[pdf-embedder url="https://mediawithyou.com/wp-content/uploads/2022/12/नगर-पंचायत-अध्यक्ष-आरक्षण-2022-अनन्तिम-अधिसूचना।.pdf" title="नगर पंचायत-अध्यक्ष-आरक्षण-2022-अनन्तिम अधिसूचना।"]