: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को दे रही है 40 लाख का लोन स्वरोजगार के लिए
Thu, Jan 4, 2024
लखनऊ 4 जनवरी उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए योगी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें से एक है युवा स्वरोजगार योजना। इसके तहत सरकार युवाओं को अपना स्टार्टटप या फिर बिजनेस शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर 25 लाख रुपये तक का लोन देती है। इस योजना का उद्देश्य पढ़े लिखे बेरोजगारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। आइए आपको बताते हैं कि युवा कैसे इस कल्याणकारी योजना का फायदा उठाकर अपना जीवन संवार सकते हैं।इस योजना की शुरुआत 24 अप्रैल, 2018 में योगी सरकार के पहले कार्यकाल में की गई थी। इस योजना के लिए 18 से 40 साल के तक के युवा ही पात्र हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है। आवेदनकर्ता के पास बैंक खाता होना जरूरी है जो कि उनके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। इसके अलावा वह किसी बैंक से डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। इस योजना के तहत युवाओं को दो सेक्टर उद्योग और सेवा क्षेत्र में लोन दिया जाता है। सरकार उद्योग क्षेत्र के लिए 25 लाख रुपये और सर्विस क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये लोन देती है। इस लोन पर सरकार 25 प्रतिशत सब्सिडी भी देती है। इसके तहत उद्योग क्षेत्र में 6.25 लाख और सेवा क्षेत्र में 2.5 लाख की मार्जिन मनी मिलती है।इस योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, 10वीं पास की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और बैंक के अकाउंट की डिटेल होनी जरूरी है।https://diupmsme.upsdc.gov.in
इस तरह कर सकते हैं आवेदन
आवेदकों को यूपी उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट https://diupmsme.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा। यहां पर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद खुली विंडो में नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के विकल्प को चुनना होगा1 पंजीकरण फॉर्म खुलने के बाद इसे भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फिर आवेदकों को उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी। आवेदन स्थिति से संबंधित जानकारी देने के बाद आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
: जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन खरीदने का सुनहरा मौका
Tue, Dec 19, 2023
लखनऊ 19 दिसंबर दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहरों में से एक नोएडा में विकास की इबारत लिखी जा रही है. इसी क्रम में नोएडा के जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है. एयरपोर्ट को रेलवे, मेट्रो और RRTS से जोड़ने की महत्वकांक्षी योजना तैयार की गई हैजेवर में विकास कार्यों को देखते हुए आसपास के इलाकों में जमीन की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. अब उत्तर प्रदेश सरकार बड़ी योजना लेकर आई है. योगी सरकार ने निर्माणाधीन एयरपोर्ट के आसपास प्लॉट बेचने का फैसला किया है. इसके लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. साथ ही इसके लिए अंतिम तिथि भी निर्धारित कर दी गई है. ऐसे में लीज पर प्लॉट लेने के इच्छुक व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि उसने नोएडा हवाई अड्डे के पास 5 श्रेणियों में संस्थागत भूखंडों के लिए ई-नीलामी शुरू की है. सरकार ने एक बयान में कहा कि आवंटन यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा प्रबंधित क्षेत्र में किया जाएगा. बयान के अनुसार, 'नोएडा हवाई अड्डे के निकट स्थित इन भूखंडों के रणनीतिक आवंटन से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-18, 20 और 22ई में नर्सिंग होम, अस्पताल, प्रसूति केंद्र, कॉरपोरेट कार्यालय और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विकास के लिए एक प्रमुख स्थान प्रदान किया जाएगा
नीलामी हो चुकी शुरू
यीडा द्वारा हाल में शुरू की गई योजना के तहत इच्छुक पक्ष 1 जनवरी 2024 तक जमीन अधिग्रहण के लिए आवेदन कर सकते हैं. ई-नीलामी प्रक्रिया 29 फरवरी 2024 तक पूरी होने वाली है. सरकार ने कहा कि जेवर क्षेत्र में बन रहे हवाई अड्डे से रणनीतिक निकटता के साथ ये भूखंड प्रमुख स्थानों पर स्थित हैं और योजना के तहत जमीन 90 साल की अवधि के लिए लीजहोल्ड के आधार पर आवंटित किए जाएंगे.
बसेगी फिल्म सिटी
उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा शहर के पास बन रहे जेवर एयरपोर्ट के निकट भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बसेगी. एक हजार एकड़ जमीन पर बसने वाली फिल्म सिटी के पहले चरण में विकासकर्ता कंपनी की तलाश की जा रही है. दुनिया की किसी एक कंपनी को जेवर एयरपोर्ट के पास देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी का विकास करना है. कंपनी की तलाश के लिए जारी किए गए टेंडर की अंतिम तारीख 22 दिसंबर है.
: अक्षरा ने NEET और JEE Advanced दोनों पास कीं, अब MBBS या इंजीनियरिंग किसे चुनेंगी, जानें उनका प्लान
Tue, Jun 20, 2023
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के बाद दरभंगा की अक्षरा की खूब चर्चा हो रही है। हो भी क्यों ना, आईआईटी गुवाहाटी जोन से लड़कियों में जेईई एडवांस्ड की टॉपर जो बनी हैं, लेकिन उनकी चर्चा करने का यह कारण ही नहीं बल्कि एक और खास कारण है कि अक्षरा ने जेईई एडवांस्ड से पहले मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट में सफलता हासिल की है।अब मेडिकल और इंजीनियरिंग दोनों में एडमिशन लेने के लिए अक्षरा योग्य हैं। लेकिन अक्षरा ने मेडिकल को छोड़कर इंजीनियरिंग में करियर बनाने की सोची है।
पहले नीट और अब जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त करने वाली दरभंगा के राजकुमारगंज की रहने वाली अक्षरा इंजीनियर बनना चाहती हैं। सदर प्रखंड के गौसाघाट मध्य विद्यालय के प्राध्यापक रमेश साह की पुत्री अक्षरा ने कहा कि अभी उसने यह तय नहीं किया है कि वह एडमिशन कहां लेगी। हालांकि उसने कहा कि वह दिल्ली या मुम्बई के आईआईटी में नामांकन लेगी। वह कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियर बनना चाहती है।
नीट क्वालीफाई करने के बावजूद आईआईटी में नामांकन लेने का फैसला करने के सवाल पर अक्षरा ने कहा कि उसे शुरू से ही गणित विषय में काफी रुचि है। बायोलॉजी विषय उसने शौकिया रखा था। उसने शुरू में ही यह फैसला कर लिया था कि उसे गणित विषय के साथ ही आगे बढ़ना है। अक्षरा ने बताया कि उन्होंने पूरे 2 साल अच्छे से मेहनत की। अक्षरा कहती हैं कि कुछ भी हो खुद पर भरोसा करके मेहनत करो। वे रात भर पढ़ाई करती थीं और फिर दिमाग को शांत रखने के लिए वो बीच-बीच में ब्रैक लेती थीं। हालांकि इस दौरान उसने ऑनलाइन भी कुछ पढ़ाई की थी। अक्षरा ने कहा कि वह नेशनल लेवल की केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी ओलंपियाड की विजेता भी रही हैं
।