: हादसा :-मथुरा से वापस जाते समय हरियाणा की यात्री बस में आग आठ जिंदा जले
Sat, May 18, 2024
नुहू 18 मई हरियाणा के नूंह के तावडू के पास मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ. श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस में आग लग गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं 24 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए
घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी पहुंचे. उन्होंने कहा है कि हादसे की जांच की जाएगी
हादसा शुक्रवार-शनिवार रात डेढ़ बजे हुआ है. हादसे में घायल एक युवक ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का खुद भी प्रयास किया. लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. फिर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बस की खिड़कियों को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया
बस में सवार यात्रियों ने बताई हादसे की कहानी
यात्री सरोज पुंज व पूनम ने बताया कि बस को किराए पर लिया गया था. मथुरा और वृंदावन दर्शन का प्लान था. पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ से 60 लोग मथुरा दर्शन के लिए आए थे. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. सभी लोग रिश्तेदार थे. मथुरा और वृंदावन में बहुत अच्छा दर्शन हुआ. सभी लोग खुश थे. रात में बस से घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ.
सरोज पुंज व पूनम दोनों बस की अगली सीट पर बैठी थीं. बस एक्सप्रेसवे पर रफ्तार में आगे बढ़ रही थी. तभी रात के डेढ़ बजे के आसपास आग की लपटें दिखाई दीं. उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो गांव वाले वहां पहुंचे. स्थानीय लोगों ने ही उन्हें बस से बाहर निकाला
ड्राइवर ने नहीं सुनी आवाज
ग्रामीण साबिर, नसीम, साजिद और एहसान के मुताबिक, जब उन्हें बस दिखाई दी तो उसमें आग की लपटें उठ रही थीं. शायद इस बात का एहसास ड्राइवर को नहीं हुआ. उन्होंने आवाज लगाकर ड्राइवर को बस रोकने को कहा, लेकिन उसने बस को रोका नहीं. फिर एक युवक ने बाइक से बस का पीछा किया और ड्राइवर को बताया, लेकिन तबतक आग पूरी बस में फैल चुकी थी
गांववालों की मानें तो पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची. पुलिस ने ही एंबुलेंस को बुलाया. वहीं, मौके पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी पहुंचे. नरेंद्र बिजारणिया ने कहा कि हादसे की जांच की जाएगी. 8 लोगों की मौत और दो दर्जन लोग घायल हैं. मौके पर तावडू एसडीएम संजीव कुमार, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार व डीएसपी भी पुलिस की टीम के साथ पहुंचे. इस दौरान एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बनी रही.
कांग्रेस नेता राज बब्बर ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और मेडिकल कॉलेज पहुंच मृतकों के पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दी. घायलों से उनका हाल जाना और हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है.
: भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी-: श्याम नारायण मिश्रा
Sun, May 5, 2024
लखनऊ 3 मई सनातन धर्म के गौरव परम पूज्य भगवान परशुराम की जयंती 10 मई को बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी ब्राह्मण परिवार की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा के निज निवास स्थान पर सभा के सभी पदाधिकारी ने एक बैठक आहूत कर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए कार्य योजना तैयार कीब्राह्मण परिवार के प्रदेश अध्यक्ष श्याम नारायण मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम का विग्रह हम सभी सनातन धर्मअनुलंबियों को शस्त्र एवं शास्त्र दोनों की प्रासंगिकता पर समान रूप से बल देता है जिसकी आज के परिवेश में नितांत आवश्यकता है आज सभी लोगों को भगवान परशुराम के चरित्र से शिक्षा लेनी चाहिएसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मोनू पांडे ने भगवान परशुराम की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए बताया कि भगवान परशुराम की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी शिक्षा ग्रहण कर सकती है इस उपलक्ष में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है भगवान के प्राकट्य दिवस अक्षय तृतीया पर सभी सनातन प्रेमियों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करता हूं कार्यक्रम में उपस्थित राकेश मोहन मिश्रा पंकज तिवारी रजनी तिवारी प्रीति शुक्ला अनिल मोहन तिवारी शालू मिश्रा अरविंद द्विवेदी चंद्रिका प्रकाश मिश्रा शिवम पाठक अवधेश त्रिपाठी ऋषि द्विवेदी अभिषेक अग्निहोत्री ऋषि द्विवेदी आज उपस्थित थे
: कैसरगंज से बृजभूषण शरण का टिकट कटा उनके बेटे करण भूषण को मिला बीजेपी ने जारी की लिस्ट
Thu, May 2, 2024
लखनऊ 2 मई भाजपा प्रदेश मुख्यालय से आज बीजेपी की एक और लिस्ट जारी की गई जिसमें बहुप्रतीक्षित उत्तर प्रदेश के कैसरगंज सीट एवं रायबरेली सीट से प्रत्याशियों की घोषणा की गई कैसरगंज से वर्धमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे करण भूषण को टिकट मिला जबकि रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनायाकैसरगंज सीट से पार्टी ने मौजूदा सांसद बृजभूषण का टिकट काट दिया है। उनकी जगह उनके बेटे करण भूषण को टिकट दी गई है। वहीं पार्टी ने रायबरेली सीट से पार्टी ने दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है।बता दें कि महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण के आरोपों के बाद से भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पिछले कुछ महीनों से विवादों में रहे हैं। इस विवाद का असर उनकी राजनीतिक यात्रा पर भी दिखा है। इसी वजह ले भाजपा ने अब उनकी जगह उनके बेटे को कैसरगंज से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
देश में लोकसभा चुनाव 2024 का घमासान जारी है सभी राजनीतिक पार्टियों अपनी सूझबूझ से प्रत्याशियों का चयन कर अपनी रणनीति को धार देती नजर आ रही है जिसमें कई राजनीतिक दिग्गजों की साख दांव पर लगी है