: 350 मुस्लिमों के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे राजा रईस और शेर अली खान,
Wed, Jan 31, 2024
अयोध्या 31 जनवरी 350 मुस्लिम श्रद्धालु छह दिन की पदयात्रा कर मंगलवार को लखनऊ से अयोध्या रामलला के दर्शन को पहुंचे। दल का नेतृत्व राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक राजा रईस और प्रांत संयोजक शेर अली खान ने किया। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालुओं की आंखों में गर्व के आंसू और जिह्वा पर श्रीराम का नाम था।
राजा रईस और प्रांत संयोजक शेर अली खान लखनऊ से छह दिन की पदयात्रा करके 350 मुस्लिम श्रद्धालुओं के साथ दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे थे। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से जुड़े मुस्लिम श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में मंच की सीता रसोई भी चल रही थी, जो श्रद्धालुगण के जलपान और भोजन की सात्विक व्यवस्था कर रही थी।
इस तरह लखनऊ से अयोध्या के बीच के लगभग 150 किलोमीटर की दूरी को इस दल ने छह दिनों में पूरा किया। इस दौरान हर 25 किलोमीटर के बाद यात्रा एक पूर्व निर्धारित स्थान पर रात्रि विश्राम के लिए रुकती थी और फिर अगली सुबह निकल पड़ती थी।
इस तरह छह दिनों के अथक परिश्रम के बाद फटे जूते, जख्मी और छालों से भरे पैरों के साथ श्रद्धालुओं ने आखिरकार श्रीराम को पा लिया, उनके विग्रह का दर्शन कर।
राम हम सभी के पूर्वज थे, हैं और रहेंगे
मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने बताया कि इमाम ए हिंद श्रीराम के दर्शन का यह पल उनके पूरे जीवनकाल के लिए सुखद स्मृति के रूप में रहेगा।
मंच के संयोजक राजा रईस ने कहा कि राम हम सभी के पूर्वज थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मुल्क, हमारी सभ्यता, हमारा संविधान नहीं सिखाता है आपस में बैर रखना। अगर कोई अलग धर्म का इंसान किसी अलग धर्म के इबादतगाह या पूजास्थल पर चला जाए, तो इसका मतलब यह कतई नहीं मानना चाहिए कि उसने खुद का धर्म और मजहब छोड़ दिया है।
अगर उमेर इलियासी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शिरकत करने गए या हम सभी 350 मुस्लिम श्रद्धालु दर्शन करने आए, तो देश और इंसानियत का सम्मान करते हुए मान बढ़ाने आए। ऐसा कर के हम सभी काफिर नहीं हो गए, कोई जुर्म नहीं किया। बल्कि इस दे की मिल्लत मोहब्बत संस्कृति को मजबूत करने का काम किया है।
महंत नृत्यगोपालदास से लिया आशीर्वाद
राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के अवध प्रांत प्रभारी डॉ. अनिल कुमार सिंह, कबीर मंदिर के महंत उमाशंकरदास और महंत ऋषिकेशदास के नेतृत्व में एकता-अखंडता के परिचायक इन श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
इन श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन करने से पूर्व कबीर की परंपरा के संत रामसूरत साहेब व उदार साहेब की समाधि पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किया। उसके बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। रामलला के दर्शनोपरांत मुस्लिम श्रद्धालुओं ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी के पीठाधीश्वर महंत नृत्यगोपालदास महाराज से उनके आश्रम पर जाकर आशीर्वाद लिया।
: दिव्य भव्य नव्य अलौकिक श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न
Tue, Jan 23, 2024
अयोध्या 22 जनवरी श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा समारोह अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुआ और इसके साथ ही लोगों का सदियों पुराना सपना पूर्ण हो गया और इस ऐतिहासिक घटना का साक्षी बना संपूर्ण राष्ट्र क्योंकि अयोध्या में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के अलावा इस कार्यक्रम को टीवी पर लाइव देख रहे थे देश-विदेश की आस्तिकhttps://x.com/ANI/status/1749585026558410869?s=20सनातनी लोग , रामलला गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं और उनकी पहली तस्वीर सामने आई है. समारोह के दौरान गर्भगृह में पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की और इसके बाद मूर्ति पूजा का अनुष्ठान पूरा किया गयाअयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा हो गया है और इसके साथ ही लोगों का सदियों पुराना इंतजार भी खत्म हो गया है. रामलला गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं. सोने तथा फूलों से सजी 51 इंच की रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई है. तस्वीर में रामलला के सिर पर स्वर्णमुकुट है और गले में हीरे- मोतियों का हार है. इसके अलावा कानों में कुंडल सुशोभित हैं. हाथ में स्वर्ण धनुष-बाण हैं, रामलला पीली धोती पहने हुए नजर आ रहे हैंरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान गर्भगृह में पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की और इसके बाद मूर्ति का अनुष्ठान पूरा किया गया. प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे से शुरू हुई. मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुई ये मुहूर्त काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला था, यह कार्यक्रम पौष माह के द्वादशी तिथि (22 जनवरी 2024) को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में संपन्न हुआ.इसके बाद पीएम मोदी ने रामलला की आरती की और इस दौरान गर्भगृह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी नजर आए. 84 सेकेंड के अद्भुत योग में बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई.
: श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के बाद मिली प्रधानमंत्री मोदी को राज ऋषि उपाधि
Tue, Jan 23, 2024
अयोध्या 22 जनवरी श्रीराम जन्मभूमि में तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने पीएम मोदी को राजर्षि की उपाधि दी है. रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के बाद अपने संबोधन के दौरान स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि यह मंदिर में केवल एक मूर्ति की प्रतिष्ठा नहीं है, यह पूरे समाज की आस्था की प्रतिष्ठा हैपूरे राष्ट्र और विश्व को भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठा से आलोकित होने का पर्व आरंभ हो चुका हैस्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा "परिवर्तन लाने के लिए अपने जीवन को साधना पड़ता है और इस प्रकार जीवन साधने वाले रत्न के रूप में हमे प्रधानमंत्री प्राप्त हुए हैं. यह केवल इस देश का ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व का सौभाग्य है कि आज हमें एक ऐसा राजर्षि प्राप्त हुआ है. हमें आज ऐसा ही एक महापुरुष मिला है जो भारत मां की सेवा कर रहा है. मैं अपने को कभी श्रद्धा रखने को लेकर भावुक नहीं पाता हूं, लेकिन आज इस तरह के राजर्षि को देखता हूं तो श्रद्धा दिखाने से नहीं रोक पाता. आज हमें एक श्रीमंत योगी मिला है. प्रतिष्ठा के लिए खुद को सिद्ध करने की भावना कहां होती है, अगर मुझसे ऐसा कोई पूछेगा तो मैं कहूंगा ऐसी भावना मोदी जी में है."