: गैस गीजर फटने से महिला की हालत गंभीर
Mon, Feb 6, 2023
शाहगंज के दरगाह कमाल खां इलाके में रविवार को हादसा सामने आया। यहां गैस गीजर फटने से मकान की छत भी गिर गई। इसके मलबे में पति-पत्नी दब गए। पांच साल में उनकी बेटी भी इस हादसे की चपेट में आ गई। छत गिरने के बाद चीख पुकार सुनकर लोग बस्ती से बाहर आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनका इलाज जारी हैइस घटना के बाद महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरगाह कमाल खां की रहने वाली 25 वर्षीय गजाला पत्नी करीम चाय बनाने के लिए रसोई में गई हुई थीं। इसी बीच गैस का गीजर तेज धमाके से फटा और मकान की छत ढह गई। धमाके की आवाज को सुनकर आस-पास के लोग भी वहां पर पहुंचे। तकरीबन 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद गजाला और करीम को बाहर निकाला जा सका। रसोई में गैस चूल्हा जलने के चलते वह बुरी तरह से झुलस भी गई।इस बीच दोनों की छह साल की बेटी सफिया भी हादसे की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इस हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। इस बीच घायलों के रिश्तेदारों और परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद कॉलोनी के लोगों ने भी दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय ज्यादातर लोग तो नींद में ही थे। चीख-पुकार सुनकर उन्हें इस हादसे के बारे में जानकारी लगी। उसके बाद आनन-फानन में राहत और बचाव काम शुरू किया गया और पुलिस को सूचना दी गई।
: भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार आठ में से सात लोगों की मौत
Sat, Feb 4, 2023
ताजमहल देखकर लौटते वक्त उन्नाव में हुए सड़क हादसे में बाराबंकी के 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में जहां एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं वहीं अन्य तीन लोग उसके ससुराल पक्ष के थे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद जब शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया. अब इस परिवार में महज एक घायल मासूम बच गया हैउन्नाव में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को तीन शवों के बसौली पहुंचने पर पिता और अन्य परिजन सदमे के कारण बेहोश हो गए. दिनेश के परिवार में कुल 5 लोग थे जिसमें एक मासूम बच्चा ही घायल अवस्था में बचा है जबकि उसकी सास और दो साली भी हादसे की शिकार हुई हैं. ये सभी लोग अपनी एसयूवी से आगरा में ताजमहल देख कर वापस बाराबंकी लौट रहे थे, तभी उन्नाव के पास टायर फटने से ये सड़क हादसा हुआ थादरअसल भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष रामखेलावन लोधी के चार बेटों में से दूसरे नंबर के पुत्र दिनेश राजपूत शहर के चित्रगुप्त नगर कॉलोनी में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे. दिनेश शहर में ही हार्डवेयर की दुकान चलाते थे.31 जनवरी को दिनेश पत्नी अनीता सिंह (34साल), बेटी गौरी उर्फ संस्कृति (9 साल) बेटों में आर्यन (4 साल), लक्ष्यवीर (10 महीने) सास कांती (52साल), साली प्रीती (15साल) और प्रिया (9साल) के साथ अपनी कार से आगरा घूमने गए थे. ताजमहल देखने के बाद शुक्रवार को सभी एक कार से वापस बाराबंकी लौट रहे थे. कार दिनेश राजपूत चला रहे थे.आगरा से बाराबंकी लौटते वक्त उन्नाव में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कार में सवार आठ में से सात लोगों की मौत हो गई है. इनमें मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बसौली गांव के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया
: योगीजी-मोदीजी मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा
Fri, Feb 3, 2023
प्रदेश के बलिया में सूदखोरों ने एक हंसते-खेलते परिवार को सिसकने के लिए मजबूर कर दिया है. दरअसल, बलिया शहर के मालगोदाम रोड निवासी नंदलाल गुप्ता ने बुधवार को फेसबुक लाइव किया और इसी दौरान सुसाइड कर लियाइस वीडियो में नंदलाल गुप्ता ने कहा कि मैं सूदखोरों की वजह से परेशान हूं, योगीजी-मोदीजी मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा. वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा शुरू हो गयागुरुवार को मंत्री दयाशंकर सिंह ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दिया कि जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान मृतक नंदलाल गुप्ता की पत्नी मोनी गुप्ता ने सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित जिले के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से सूदखोरों ने मेरा जीवन खराब कर दिया है, मेरी परिवार को उजाड़ दी है, ठीक उसी तरह से इन सूदखोरों को भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिएपूरा पैसा दिया फिर भी कर रहे थे परेशान'मोनी गुप्ता का आरोप है कि मेरे पति ने इन सूदखोरों को पूरा पैसा दे दिया था, फिर भी इन सूदखोरों ने मेरे पति का मानसिक उत्पीड़न किया, उन्हें आत्म हत्या करने के लिए विवस किया. मृतक नंदलाल गुप्ता की पत्नी मोनी दहाड़ मारकर रोते हुए अचेत हो जा रही थी. पास में मौजूद अन्य महिलाएं उन्हें समझाने की कोशिश कर रही थींपीड़ित पत्नी के जुबान पर एक ही शब्द सुनने को मिल रहा था कि सभी दरिंदो को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ फांसी के फंदे पर लटका दें, उन सभी दरिंदों के घर पर भी बुलडोजर चलवा दें ताकि फिर ऐसी घटना हो, सब पैसा लेने के बाद घर जमीन लिखवा लिया गया. मृतक नंद लाल के दो संतान हैं और BALLIA ARMS CORPORATION नाम से दुकान हैमृतक नंदलाल की पत्नी मोनी ने शहर कोतवाली में गुरुवार को तहरीर दिया, जिसमें हनुमान सिंह, अजय सिंह, देव नारायण सिंह, सहजा नंद सिंह, अनिल चौबे,राहुल चौबे, रोहित चौबे,अखिलेश प्रताप सिंह,आलोक सिंह ,सुनील मिश्रा, राजू मिश्र समेत कई लोग शामिल हैं. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है