: बचत में निवेश कर हर महीने प्राप्त करें अकाउंट में पैसे
Tue, Dec 20, 2022
जब तक हमारे अकाउंट में सेलरी आती रहती है, तब तक हम कोई टेंशन नहीं लेते हैं. लेकिन दो मिनट के लिए सोचिए अगर एक माह भी आपका वेतन किसी वजह से रुक जाए तो आप किस तरह की परेशानी में फंस सकते हैं? इसलिए आपको वेतन में से कुछ हिस्सा अभी से निवेश करना शुरू कर देना चाहिए. इसके बाद बात आती है कि ये निवेश कहां किया जाए. जिससे आपका इंवेस्टमेंट पूरी तरह से सुरक्षित रहे. इसके लिए हम आपको ऐसी स्कीमों के बारे में बता रहे हैं. जिसमें रिटर्न की गारंटी सरकार की होती है.
प्रधानमंत्री वय वंजना योजना में करें निवेश
जीवन बीमा निगम (LIC) के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतर योजना है. इस स्कीम के तहत आप रिटायरमेंट पर पेंशन का फायदा उठा सकते हैं. इस योजना की देखरेख केंद्र सरकार भी करती है. इसलिए इसमें निवेश करना सुरक्षित माना जाता है. इस योजना में एक बार 7 लाख 50 हजार रुपये का निवेश करने पर आपको हर माह 5 हजार रुपये पेंशन के तौर पर दिए जाएंगे.
डाकघर की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
सीनियर सिटीजन के लिए सबसे फेमस डाकघर बचत योजना होती है. ऐसे में आप वरिष्ठ नागरिक बचत योजना का लाभ उठा सकते हैं. इा स्कीम में निवेश करना पूरी तरह सुरक्षित रहता है क्योंकि ये पोस्टा ऑफिस की योजना है. इस योजना में आपको हर तिमाही पर ब्याज दिया जाता है, जो आपके अकाउंट में जमा कर दिया जाता है. इस योजना पर ब्याज की दर वित्त मंत्रालय हर तीन माह में बदलता है. दिसंबर 2022 की तिमाही के लिए इस योजना पर 7.60 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है.
पोस्ट ऑफिस की मासिक आय योजना
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम बेहतरीन योजना मानी जाती है. इस योजना में किसी भी तरह का जोखिम नहीं होता है. खाताधारक को नियमित मंथली इनकम मिलती है. ये योजना पांच साल के लिए होती है. योजना की अवधि पूरी होने पर जमाकर्ता धन निकाल सकता है या फिर से उस योजना में निवेश कर सकता है.
टैक्स फ्री बॉन्ड
किसी आर्थिक जानकार से भी सलाह ली जा सकती हैं जिससे कि इनकम रहते अपनी सेविंग को सुनिश्चित किया जा सके आजकल सरकारी विभाग द्वारा तमाम बचत के बॉन्ड टैक्स फ्री बॉन्ड एवं निवेश की योजनाएं संचालित है जिससे कि आप इतने समय के बाद उस से प्राप्त होने वाले लाभ को ले सकते हैं इन सब विषय की अच्छी तरीके से जांच पड़ताल करके ही निवेश में कदम उठाना चाहिए हर महीने निवेश करें और अपना फ्यूचर सुरक्षित करें
: 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई का जन्म उत्सव की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन
Mon, Dec 19, 2022
हर चुनौती से दो हाथ मैंने किए, आंधियों में जलाएं है बुझते दिए
अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर 24 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का होगा आयोजनराजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी रहेंगे मौजूद, कुमार विश्वास बिखेरेंगे वाजपेयी की सांस्कृतिक विरासत के रंगलखनऊ। 19 दिसंबर
'हर चुनौती से दो हाथ मैंने किए, आंधियों में जलाए हैं बुझते दिए'। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की यह मर्मस्पर्शी पंक्तियां शनिवार को लखनऊ की फिजाओं में गूंजेंगी। उनकी जयन्ती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम गणमान्यजन मौजूद रहेंगे। कवि डॉ. कुमार विश्वास भी समारोह में शिरकत करेंगे। यह जानकारी सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी।
उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 24 दिसंबर को किया जा रहा है। शनिवार को शाम पांच बजे से अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर (केजीएमयू) पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आहूत बैठक में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सुझाव साझा किए। बैठक में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के संस्मरणों को संकलित कर एक पुस्तक का रूप दिया जाएगा। पुस्तक प्रकाशन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी समाजसेवी सुभाष पांडेय को सौंपी गई है। अटल बिहारी वाजपेयी डिग्री कॉलेज के प्रचार व प्रसार का कार्य भी कमेटी के पदाधिकारी करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सर्वेश अस्थाना, सुदीप भोला, दिनेश बावरा, हेमंत पांडेय, कविता तिवारी व अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
: घूमती हुई पृथ्वी का वीडियो वायरल
Fri, Dec 2, 2022
सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नीदरलैंड के एक यूजर ने अपने
ट्वीट में रिट्वीट कर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पृथ्वी को साफ-साफ घूमते देखा जा सकता है वास्तविक रुप से पृथ्वी को घूमते हुए देख लोग रोमांचित हो रहे हैं और पोस्ट सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर ट्रेंड कर रही है
https://twitter.com/buitengebieden/status/1597915084504039424?t=yHV7b2eNuNpQ-u6z68wIsA&s=08
सैन फ्रांसिस्को की फोटोग्राफर एरिक ब्लूमेल ने गैरोंस्कोपिक कैमरे की मदद से घूमती हुई पृथ्वी को देखने का अपना सपना साकार किया है सच में यह किसी जादू से कम नहीं है यह मॉडिफाइड कैमरा घूमती हुई पृथ्वी के मूवमेंट को कैद करने में सक्षम है इस कैमरे का नाम गैरोंस्कोपक जो पृथ्वी के घूर्णन को कैद कर वीडियो बनाता है आपको बता दें कि पृथ्वी अपने अक्ष पर 1674 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घूमती है 1674 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घूमती हुई पृथ्वी को अपना एक चक्कर पूर्ण करने में 24 घंटे लगते हैं जबकि वह सूर्य के चारों ओर भी परिक्रमा करती है सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने में उसे 365 दिन लगते हैं यानी कि एक वर्ष!
सैन फ्रांसिस्को के फोटोग्राफर एरिक वूमेन ने टाइम लेप्स वीडियो बनाया है जिसमें सितारों के धुंधले बैंड की चमकती हुई रात में आकाश की तस्वीरें दिखाई गई है दरअसल इसमें आकाश को स्तर रखा जाता है और पृथ्वी घूमत दिखाई देती है