: राजनीतिक संरक्षण से बने माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा:-- मुख्यमंत्री योगी
Sat, Feb 25, 2023
बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई. धूमनगंज थानाक्षेत्र में उमेश पाल के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने बम और गोली से उन पर हमला किया शनिवार को इस हत्याकांड की गूंज विधानसभा तक पहुंच गई. उमेश पाल हत्याकांड पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद जवाब दिया जिससे सपा एवं सत्तापक्ष की तीखी नोकझोंक देखने को मिलीराजू पाल हत्याकांड पर सीएम योगी ने कहा कि राज्य में जो अपराधी और माफियां हैं वो किसके द्वारा पाले गए हैं. वो सभी सपा के द्वारा पाले गए हैं. मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे लजहे में कहा कि माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा. प्रयागराज की घटना पर सरकार ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर कार्य हो रही है. लेकिन जिस अपराधियों द्वारा घटना हुई, क्या वो समाजवादी पार्टी द्वारा नहीं पोषित किया गया था?https://twitter.com/myogiadityanath/status/1629362687875649537?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1629362687875649537%7Ctwgr%5E2aef1c250b63633ecdc52cb1d19ac35f687d7e3f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
सीएम योगी का सपा पर आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या उसे सपा द्वारा सांसद नहीं बनाया गया? उस अतीक अहमद को सपा द्वारा पोषित किया गया. हम उस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे. जिस माफिया ने ये कृत्य किया है वो आज प्रदेश से भगोड़ा है, वो माफिया इन्ही की पार्टी से एमपी एमएलए बना. माफिया कोई भी हो, उनको मिट्टी में मिलाने का काम हमारी सरकार करेगी.इस हमले में उमेश पाल के अलावा उनके दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए. प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि उमेश पाल को दो सुरक्षाकर्मी दिए गए थे. बता दें कि राजू पाल बहुजन समाज पार्टी के विधायक थे और 2005 में उनकी हत्या कर दी गयी थी. उमेश पाल उस हत्याकांड के मुख्य गवाह थे. राजू पाल की हत्या में मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद है जो गुजरात की एक जेल में निरुद्ध है. अभी अतीक अहमद की पत्नी बीएसपी में हैं.
: वीडियो Like कर महिला ने गंवाए 10 लाख, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
Mon, Feb 20, 2023
ऑनलाइन फ्रॉड के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। साइबर हैकर अलग-अलग तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आया है गुरुग्राम (Gurugram) में...जहां Youtube Video को लाइक करने के चक्कर में एक महिला ने 10 लाख रुपए गंवा दिए। इस महिला को सोशल मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर यूट्यूब वीडियो देखने और लाइक करने को कहा गया। जैसे ही वीडियो को लाइक किया खाते से 10 लाख रुपए गायब हो गए।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शानू प्रिया वार्ष्णेय नाम की महिला ने बताया कि उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। उससे कहा गया कि यूट्यूब के कुछ वीडियो लाइक करने से उसे इनवेस्टमेंट पर प्रॉफिट मिलेगा। इससे निवेश पर शानदार रिटर्न देने का भी वादा किया गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह खांडसा रोड की रहने वाली है। 1 फरवरी को उसके वॉटसऐप पर एक मैसेज मिला, जिसमें डिजिटल मार्केटिंग में निवेश करने पर अच्छे रिटर्न की बात कही गई। उसे एक टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करने को कहा गया, जहां यूट्यूब वीडियो देखने और लाइक करने की भी बात कही गई। जब महिला ने ऐसा किया तो उसके अकाउंट में कमीशन के कुछ पैसे आए।पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि '2 फरवरी को वीआईपी मेंबरशिप के नाम पर उससे 8 हजार रुपए मांगे गए. मैंने अपने अकाउंट से इनवेस्ट करना भी शुरू कर दिया। 4 फरवरी को सुपर वीआईपी मेंबरशिप के नाम पर पैसे ट्रांसफर किए और ऐसा करते-करते उसने पोर्टल पर 10 लाख 75 हजार रुपए जमा कर दिए। जब महिला ने प्रॉफिट देने की बात कही तो जालसाजों ने उससे 4 लाख रुपए देने को कहा। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में की। अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर पुलिस ने IPC की धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सावधानी बरतें
1.-किसी भी आकर्षक ऑफर के चक्कर में न पड़ें। ध्यान दें कि पैसा कमाना आसान या शॉर्टकट नहीं है।2:-किसी भी सूरत में अपनी पर्सनल जानकारियां किसी अनजान पर्सन से कभी भी शेयर न करें।3:-सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्राइवेट रखने की कोशिशकरें और नए फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करने से सोच-विचार करें। जिन्हें जानते हैं, उन्हें ही अपनी फ्रेंडलिस्ट में शामिल करें।4:-भूलकर भी अनजान पर्सन की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें।5:-किसी भी तरह की ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन का हिस्सा न बने। इससे बड़ा नुकसान हो सकता है।
: पॉलीटेक्निक लखनऊ फ्लाईओवर से गिरी एसयूवी, तीन की मौत और एक घायल
Sun, Feb 19, 2023
राजधानी लखनऊ में बीती देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल को उपचार अस्पताल में चल रहा है।दरअसल, बीती देर रात पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया जा रही एसयूवी देर रात करीब 12:30 बजे अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में एसयूवी सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि बीती रात करीब 12.30 बजे एसयूवी से चार लोग अयोध्या हाईवे से मुंशी पुलिया की तरफ फ्लाईओवर से होकर जा रहे थे। इस दौरान एसयूवी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई।इस दर्दनाक हादसे में इंदिरानगर का प्रियांशु, निशातगंज का अमित, तकरोही का हर्ष और डूडा कॉलोनी निवासी राजकुमार एसयूवी में ही फंसे थे। सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने तीन लोगों को पहले निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। चौथे युवक को एसयूवी से निकालने में आधे घंटे का समय लग गया।वहीं, अस्पताल में डॉक्टरों ने चार में से तीन युवको को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में प्रियांशु, अमित और राजकुमार शामिल हैं, जबकि हर्ष की हालत गंभीर है। चारों एक शादी समारोह से लौट रहे थे।