: लखनऊ के तीन मंजिला टॉवर में आग लग गई 15 लोगों को बाहर निकाला एक व्यक्ति की मौत
Tue, Jan 31, 2023
राजधानी लखनऊ के बादशाहनगर क्षेत्र के तीन मंजिला एसएस टॉवर में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित बैटरी की एक दुकान में अचानक आग लग गई। इससे टॉवर की ऊपरी मंजिल पर चल रहे एक जिम में मंगलवार की शाम धुआं भर गया। जिम में 15 लोग फंसे थे। उन्हें शीशे तोड़कर रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है।आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। जिस जगह आग लगी थी वहीं बगल में एक पेट्रोल पंप भी है। पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने भी अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने में मदद की। साथ ही कर्मचारियों ने जिम में फंसे लोगों को सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू भी किया। इस काम में उन्होंने फायर ब्रिगेड की काफी मदद की।जिम में फंसे 15 लोगों को बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया। बाद में पता चला कि हादसे में उस शख्स की मौत हो गई है। मंगलवार की शाम सवा छह बजे के करीब यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बैटरी की दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग की वजह से पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। जिम में उस वक्त 15 लोग मौजूद थे। धुआं भर जाने के चलते वे लोग नीचे नहीं आ पा रहे थे। लोगों को बाहर निकालने के लिए कुछ खिड़कियों के शीशे भी तोड़ने पड़े। थोड़ी ही देर में रेस्क्यू कर सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया।लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एक कमरे में बैटरी का काम चल रहा था उसी में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। एक व्यक्ति जो बैटरी की दुकान में काम कर रहा था वो घायल हुआ था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बाकी सभी लोगों को रेस्क्यू किया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी
https://twitter.com/AHindinews/status/1620432262419595265?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1620432262419595265%7Ctwgr%5E44e5eb5c853f4b7f644aa60f52199f71d14a3ea1%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
: आसाराम बापू को यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया
Tue, Jan 31, 2023
गुजरात की एक अदालत ने सोमवार को आसाराम बापू को एक दशक पुराने यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया. आसाराम बापू पर सूरत की एक महिला ने लगभग 10 साल पहले अहमदाबाद के मोटेरा में अपने आश्रम में बार-बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था आसाराम बापू को आज दोषी करार देने
गांधीनगर सत्र अदालत मंगलवार को मामले में सजा सुनाएगीआसाराम बापू पर भारतीय दंड संहिता की धारा कोड 342 (गलत कारावास), 354ए (यौन उत्पीड़न), 370(4) (तस्करी), 376, 506 (आपराधिक धमकी), और 120(बी) (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप लगाए गए थे. आसाराम का बेटा नारायण साईं भी इस मामले में आरोपी था. मामले में आसाराम की पत्नी लक्ष्मी, बेटी भारती और चार महिला अनुयायियों- ध्रुवबेन, निर्मला, जस्सी और मीरा को भी आरोपी बनाया गया था. इन सभी को गांधीनगर कोर्ट ने बरी कर दिया थाजोधपुर की एक ट्रायल कोर्ट ने उन्हें एक अलग यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया और जेल की सजा सुनाई. उन्हें 2013 में अपने जोधपुर आश्रम में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने का दोषी पाया गया था. उस समय, 77 वर्षीय धर्मगुरु को आईपीसी की धारा 376, यौन अपराधों के तहत बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और किशोर न्याय (जेजे) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था. आसाराम को अगस्त 2013 में इंदौर से गिरफ्तार किया गया था और सितंबर 2013 में जोधपुर लाया गया था
: नववर्ष का जश्न कहीं हुडदंग और पार्टी तो कहीं मंदिरों में आराधना के साथ संपन्न हुआ
Mon, Jan 2, 2023
शनिवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद शहरवासियों में नये साल का स्वागत करने व बीते साल को अलविदा कहने के लिए उल्लास रहा। जहां एक और नववर्ष का स्वागत करने के लिए लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना आराधना को प्राथमिकता दी वहीं दूसरी ओर युवा पीढ़ी ने जश्न एवं अपने शौक को शर्मा कर नाच और मस्ती के साथ नव वर्ष का जश्न मनाया पुलिस प्रशासन की तमाम तैयारियों के बावजूद कुछ जगह हंगामा बरपा लेकिन प्रशासन व कानून व्यवस्था के चलते कुछ जगहों को छोड़कर बाकी सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था कायम रही। ज्यादातर लोगोें ने अपने दोस्तों, परिचितों व परिवार के साथ या तो घर में या फिर किसी होटल, क्लब या निजी भवन में नये साल का जश्न मनाया इसी के चलते नशे की लत तथा हुडदंग ने दिल्ली की एक होनहार युवती की जान ले लीलखनऊ ने नए साल का जश्न अपने अंदाज में मनाया। शनिवार शाम से ही घरों से लेकर होटल-क्लबों में तैयारियां तेज हो गई थीं। जैसे ही रात 12 बजे घड़ी की तीनों सुइयां एक साथ इकट्ठा हुईं तो पूरा शहर जश्न में डूब गया। हजरतगंज से लेकर समिट बिल्डिंग और अन्य इलाकों में हजारों युवा देर रहा तक जश्न में डूबे रहे।कार्यक्रमों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस के अलावा अस्पतालों व नगर निगम कर्मचारियों को शनिवार, रविवार को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान 100 से अधिक जगहों पर 8000 पुलिसकर्मी व पीएसी की 16 कंपनी तैनात किए गए हैं। हुड़दंगियों से निपटने के लिए हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद रही।उधर दिल्ली में नववर्ष के जश्न के बीच एक दुखद खबर परिवार का इकलौता सहारा बनी युवती को कार से घसीट कर मार दिया गया दिल्ली के कंझावला इलाके में 23 वर्षीय युवती को एक गाड़ी से कुचल दिया गया और कार सवार आरोपियों ने कई किलोमीटर उसको घसीटा दिल्ली के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया गया है और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है. उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था और तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है. उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार के संपर्क में है और उनके आरोपों के हिसाब से भी जांच की जा रही है