: सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय का मुंबई में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Wed, Nov 15, 2023
मुंबई 15 नवंबर सहारा इंडिया ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने लंबी बीमारी के बाद आज मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार बुधवार को लखनऊ में किया जाएगाअखिलेश यादव ने उनके निधन पर दुख जताते हुए इसे निजी क्षति बताया है.सुब्रत राय स्वर्गीय सुधरी चंद रॉय के बेटे थे. उनका जन्म बिहार के अररिया में एक उच्च मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था. सुब्रत रॉय हमेशा से पढ़ाई में काफी अच्छे थे. उन्होंने सरकारी तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है. सहारा समूह की स्थापना से पहले उन्होंने रियल एस्टेट में लंबा समय बिताया था. सहारा समूह की स्थापना से पहले 18 सालों को रियल एस्टेट का अनुभव था और व्यवयास का 32 सालों का बड़ा अनुभव था. उन्होंने स्वप्ना रॉय से शादी की थी और उनके दो बेटे हैंhttps://twitter.com/samajwadiparty/status/1724485592590033281?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1724485592590033281%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
रात 10:30 बजे हुआ निधन
सहारा इंडिया की तरफ से अभी तक जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक सुब्रत रॉय मेटास्टैटिक स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जूझ रहे हैं, इन तीनों समस्याओं के चलते उन्हें कई अन्य बीमारियों ने भी घेर लिया था. 14 नवंबर को रात 10:30 बजे कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया. बताया जाता है कि उन्हें दो दिन पहले ही 12 नवंबर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था
बिहार से था नाता
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय बिहार के अररिया जिले के रहने वाले थे, उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई कोलकाता में हुई थी, इसके बाद वह गोरखपुर चले गए थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक 1978 में सुब्रत रॉय अपने दोस्त के साथ स्कूटर पर बिस्किट और नमकीन बेचते थे, एक कमरे में दो कुर्सी और एक स्कूटर के साथ उन्होंने अपने इस कारोबार को दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाया. उसी दोस्त के साथ चिटफंड कंपनी खोली, मध्यम वर्ग इस कंपनी से इतना प्रभावित था कि उस समय 100 रुपये कमाने वाला भी 10 से 20 रुपये इस कंपनी में जमा करता था
कई बिजनेस में आजमाया हाथ
एक समय में सहारा समूह आईपीएल की पुणे फ्रेंचाइजी का मालिक था. इसके साथ ही फॉर्मूला वन रेसिंग टीम फोर्स इंडिया में भी सहारा ग्रुप की हिस्सेदारी थी. सहारा ग्रुप 90 हजार करोड़ के नियोजित निवेश के साथ ही पूरे देश में 60 से अधिक टाउपशिप को विकसित करने की योजना बना रहा था. सहारा समूह करीब 11 लाख लोगों को रोजगार देता है. सहारा ग्रुप की बात करें तो रियर एस्टेट, बीमा, मीडिया, मनोरंजन, खेल और स्वास्थ्य सेवाओं में उनका दबदाबा रहा है
अखिलेश यादव-शिवपाल सिंह ने जताया शोक
सहारा श्री सुब्रत रॉय के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव समेत तमाम राजनीतिक हस्तियों ने शोक जताया है, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि सहारा श्री का जाना उत्तर प्रदेश और देश के लिए बड़ी क्षति है, वहीं शिवपाल सिंह यादव ने लिखा है कि 'सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे'
जमानत पर बाहर थे सुब्रत रॉय
सुब्रत रॉय के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में लोगों का पैसा कई साल से भुगतान नहीं करने का एक मुकदमा चल रहा था. इस मामले में वह जमानत पर थे, पिछले साल ही सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के गिरफ्तारी आदेश पर तत्काल सुनवाई करते हुए इस आदेश पर रोक लगा दी थी, इसके अलावा आगे उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई को लेकर यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था.
: दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पेशल ट्रेन में लगी आग
Wed, Nov 15, 2023
नई दिल्ली 15 अक्टूबर भारतीय रेलवे में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. नई दिल्ली-दरभंगा (02570) एक्सप्रेस की बोगियों में भीषण आग लगने की खबर है. यह घटना उत्तर प्रदेश के इटावा से सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास हुई है
जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेस की एक बोगी में भीषण आग लग गई. इससे बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई है. सूचना है कि ट्रेन में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे. इस दौरान यात्रियों ने खुद की जान ट्रेन से कूद कर बचाई.
हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं
अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मौके से आई तस्वीर और वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना खतरनाक है. सीपीआरओ के मुताबिक, इटावा से पहले सराय भूपत स्टेशन से ट्रेन गुजरते समय स्टेशन मास्टर ने स्लीपर कोच मे धुंआ देखा था.
ट्रेन से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान
स्टेशन मास्टर ने वॉकी टॉकी से ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई और पावर ऑफ कराया गया. इसके बाद स्लीपर कोच में यात्रियों को उतार लिया गया. फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है और किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है. हालांकि पहले खबर थी कि हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं और लोगों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई
जले कोचेस को डिटैच कर नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस को किया गया रवाना
बता दें कि नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस के तीन बोगियों में आग लगी थी. इसमें से S 1, S 2 कोच पूरी तरह जल गए हैं. रेलवे के मुताबिक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. जले तीनों कोचेस को डिटैच कर के ट्रेन को रवाना कर दिया गया है
: भाई दूज पर बन रहा है उत्तम संजोग लंबी उम्र व धन लाभ के लिए करें यह उपाय
Tue, Nov 14, 2023
मिर्जापुर विंध्याचल दरबार 14 नवंबर मां विंध्यवासिनी दरबार से जुड़े पुजारी आचार्य विवेक त्रिपाठी जी के अनुसार ~ हिन्दू पंचांग के अनुसार ~🌤️ *दिनांक - 14 नवम्बर 2023*🌤️ *दिन - मंगलवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2080*🌤️ *शक संवत -1945*🌤️ *अयन - दक्षिणायन*🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु*🌤️ *मास - कार्तिक*🌤️ *पक्ष - शुक्ल*🌤️ *तिथि - प्रतिपदा दोपहर 02:36 तक तत्पश्चात द्वितीया*🌤️ *नक्षत्र - अनुराधा 15 नवम्बर रात्रि 03:24 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*🌤️ *योग - शोभन दोपहर 01:57 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
🌤️ *राहुकाल - शाम 03:10 से शाम 04:34 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:49*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:56*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - गुजराती नूतन वर्ष वि•सं॰ 2080 प्रारंभ,कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा (पूरा दिन शुभ मुहूर्त),भाईदूज,यम-भरत द्वितीया*
💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है!*
👉🏻 *भाईदूज पर भाई बहन को इस तरह भोजन कराए तो भाई की होगी लंबी उम्र |14 ,15 को यहा स्नान करने से यमराज से कष्ट नही होगा*⤵️
➡️ *
14 एवं 15 नवम्बर 2023 मंगलवार को भाईदूज है।
*
*भाईदूज के दिन भाई, बहन के घर का ही खाना खाए। ऐसा करने से भाई की आयुवृद्धि होती है। पहला कौर बहन के हाथ से खाएं। स्कंदपुराण के अनुसार इस दिन जो बहन के हाथ से भोजन करता है,
वह धन एवं उत्तम सम्पदा को प्राप्त होता है। अगर बहन न हो तो मुँहबोली बहन या मौसी/मामा की पुत्री को बहन मान ले। अगर वह भी न हो तो किसी गाय अथवा नदी को ही बहन बना ले और उसके पास भोजन करे। कहने का आश्रय यह है की यमद्वितीया को कभी भी अपने घर भोजन न करे।*
🙏🏻 *आज के दिन बहन अपने भाई की 3 बार आरती जरूर उतारे।* *आज के दिन बहन भाई को तथा भाई बहन को कोई न कोई उपहार जरूर दे स्कंदपुराण के अनुसार विशेषतः वस्त्र तथा आभूषण। आज के दिन भाई बहन का यमुना जी में नहाना भी बहुत शुभ है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना जी में स्नान करने वाला पुरुष यमलोक का दर्शन नहीं करता।*
➡ *नारदपुराण के अनुसार*
🌷 *ऊर्ज्जशुक्लद्वितीयायां यमो यमुनया पुरा ।।*
*भोजितः स्वगृहे तेन द्वितीयैषा यमाह्वया ।।*
*पुष्टिप्रवर्द्धनं चात्र भगिन्या भोजनं गृहे ।।*
*वस्त्रालंकारपूर्वं तु तस्मै देयमतः परम् ।।*
*यस्यां तिथौ यमुनया यमराजदेवः संभोजितो निजकरात्स्वसृसौहृदेन ।।*
*तस्यां स्वसुः करतलादिह यो भुनक्ति प्राप्नोति रत्नधनधान्यमनुत्तमं सः ।।*
*कार्तिक शुक्ल द्वितीया को पूर्वकाल में यमुनाजी ने यमराज को अपने घर भोजन कराया था, इसलिए यह ‘यमद्वितीया’ कहलाती है। इसमें बहेन के घर भोजन करना पुष्टिवर्धक बताया गया है। अतः बहेन को उस दिन वस्त्र और आभूषण देने चाहिए। उस तिथि को जो बहेन के हाथ से इस लोक में भोजन करता है, वह सर्वोत्तम रत्न, धन और धान्य पाता है ।*
🌷
*भाईदूईज* 🌷
*यह पर्व भाई-बहेन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहेन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। इस पर्व का महत्व इस प्रकार है-*
*धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। तब यमराज ने प्रसन्न होकर उसे यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। सूर्य की पुत्री यमुना समस्त कष्टों का निवारण करने वाली देवी स्वरूपा है।*
*
उनके भाई मृत्यु के देवता यमराज हैं।
यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करने और यमुना और यमराज की पूजा करने का बड़ा माहात्म्य माना जाता है। इस दिन बहेन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती है। स्कंद पुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल मिलता है। धन-धान्य, यश एवं दीर्घायु की प्राप्ति होती है।*
*
भाई की उम्र बढ़ानी है तो करें यमराज से प्रार्थना*
*सबसे पहले बहेन-भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें तथा सबको अर्घ्य दें। बहेन भाई की आयु-वृद्धि के लिए यम की प्रतिमा का पूजन करें। प्रार्थना करें कि मार्कण्डेय, हनुमान, बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा इन आठ चिरंजीवियों की तरह मेरे भाई को भी चिरंजीवी कर दें।*
*इसके बाद बहेन भाई को भोजन कराती हैं। भोजन के बाद भाई को तिलक लगाती है। इसके बाद भाई यथाशक्ति बहन को भेंट देता है। जिसमें स्वर्ण,आभूषण, वस्त्र आदि प्रमुखता से दिए जाते हैं। लोगों में ऐसा विश्वास भी प्रचलित है कि इस दिन बहेन अपने हाथ से भाई को भोजन कराए तो उसकी उम्र बढ़ती है और उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं।* महंत आचार्य विवेक त्रिपाठी विंध्यवासिनी दरबार मिर्जापुर MO 7275834300