: बेमौसम बारिश एवं प्रकृति में हो रह सूक्ष्म बदलाव कहीं मानव के अस्तित्व पर खतरा तो नहीं
Sat, Mar 25, 2023
नई दिल्ली. देश की राजधानी एवं आसपास के प्रदेशों में हो रही बेमौसम बारिश ने जहां कृषि फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाया वहीं लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी इजाफा हुआ है भारतीय मौसम में लगातार आ रहे बदलाव की वजह से हिमालय बहुत तेजी से पिघल रहा है. स्टेट ऑफ इनवायरमेंट (SoE) ने रिपोर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि लगातार बारिश में आई कमी और हर साल बर्फबारी में देरी हो रही है जिसकी वजह हिमालय ग्लोबल एवरेज की तुलना में बहुत तेजी से गर्म हो रहा हैभारत में हिमालय की वजह से कई लोगों को जल की आपूर्ति होती है साथ ही कई लोग इससे निकलने वाले नदियों पर अपने रोजगार के लिए आर्श्रित हैं. डेटा के मुताबिक हिमालय भारत की करीब 40% जनसंख्या के लिए हिमालय के ग्लेशियर के पिघलने से निकलने वाली नदियां जल आपूर्ति करती हैं. जिसमें इंडस नदी, गंगा नदी और ब्रह्मपुत्र नदी और इनकी अन्य सहायक नदियां शामिल हैं. इतना ही नहीं ये नदियां भारत की करीब 21 करोड़ आबादी को रोजगार के अवसर प्रदान करती हैंबढ़ती ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से जो खतरा हम सभी के करीब बढ़ रहा है हम उसकी कल्पना कर सकते हैं. गुरुवार को एसओई की रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें हिमालय चेप्टर के राइटर राजू सजवान और अक्षित संगोमला ने कहा है कि तापमान बढ़ने से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं. जिसकी वजह से इससे प्रभावित इलाकों में लोगों के पानी के सोर्स और रोजगार के अवसरों पर गहरा असर पड़ेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 1 मार्च से 22 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में औसत बारिश में भारी गिरावट देखने को मिली हैमौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ सोनम लोटस ने जानकारी देते हुए बताया है कि लद्दाख में फरवरी माह में औसत से कम बर्फबारी हुई है वही वहीं मार्च में कुछ जगहों पर बर्फबारी देखी गई लेकिन कुल मिलाकर सर्दियों में बारिश में भारी कमी देखी गई है. डॉ. सोनम ने बताया कि सिर्फ कारगिल और जन्सकर रीजन में ही अच्छी बर्फबारी इस साल देखने को मिली है. वाइल्ड लाइफ कंजरवेशनलिस्ट कर्मा सोनम इस आंकड़ों को देखकर बहुत हैरान नहीं हैंवह कहते हैं कि, जब वह जवान था, उस वक्त बहुत ज्यादा बर्फबारी हुआ करती थी जो कि दिसंबर से शुरू होकर स्प्रिंग तक चलती थी. इस दौरान बर्फ करीब 3-4 फीट तक ऊंचाई तक गिरती थी. पिछले कुछ सालों में बर्फबारी में लगातार गिरावट आ रही है. कर्मा ने आगे कहा कि इस साल हमने जनवरी, फरवरी और मार्च में भी बहुत कम बर्फबारी देखने को मिली हैभारत में करीब 2500 किलोमीटर तक हिमालय फैला हुआ है जो कि जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश तक है. हिमालय दुनिया में दो ध्रुवों के बाद सबसे ज्यादा बर्फ का भंडार समेटे हुए हैं. 2019 में, इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) ने हिंदुकुश हिमालय पर एक ऐतिहासिक रिपोर्ट जारी की थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि ग्लोबल तापमान पूर्व औद्योगिक युग (1850 से 1900) की तुलना में 1.5 डिग्री अधिक तापमान बढ़ रहा है, जो कि हिंदु कुश हिमालय के लिए बहुत गर्म साबित होने वाला है. यह 2 डिग्री तक तापमान में वृद्धि दिखाएगा. इससे ग्लेशियर्स पर काफी असर पड़ेगा, साथ ही इससे निकलने वाली नदियों और लोगों को इससे मिलने वाले रोजगार पर भी प्रभाव पड़ेगा
: Amazon करेगी दूसरी बार छटनी 9000 लोगों की जाएगी नौकरियां
Mon, Mar 20, 2023
वर्ष 2030 की शुरुआत होने के बाद अब तक शायद ही कोई भी दिन ऐसा बीता हो जिस दिन किसी बड़ी कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा नहीं की हो. बता दें कि
Amazon
ने फिर से इस बात का ऐलान कर दिया है कि आने वाले कुछ हफ्तों में अमेजन में काम करने वाले 9 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा
अमेजन में छंटनी के दूसरे राउंड के बारे में जानकारी कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO Andy Jassy ने एक मेमो में दी है. कंपनी के सीईओ ने जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी का एनुअल प्लानिंग प्रोसेस इस महीने पूरा हो जाएगा और फिर छंटनी का दूसरा राउंड शुरू होगा. साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि कंपनी कुछ स्ट्रैटेजिक एरिया में नई भर्तियां बी करेंगी
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, छंटनी का असर AWS के अलावा एडवरटाइजिंग और Twitch में देखने को मिलेगी. यानी इन डिपार्टमेंट्स में काम करने वाले लोग इस बार छंटनी से प्रभावित होगी. ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी आर्थिक स्थिति को ठीक करने और लागत को कम करने के लिए छंटनी का बड़ा फैसला ले रही है
जनवरी में 18 हजार लोग गंवा चुके हैं नौकरी
याद दिला दें कि इससे पहले जनवरी 2023 में अमेजन 18 हजार लोगों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है और अब एक बार फिर से कंपनी बड़े पैमाने पर लोगों को बर्खास्त करने की प्लानिंग कर रही है
याद दिला दें कि Amazon से पहले फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta भी इस बात को साफ कर चुकी है कि इस साल 10 हजार लोग नौकरी से हाथ धो बैठेंगे. मेटा में इससे पहले पिछले साल 11 हजार कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है
: अमृतपाल भगोड़ा घोषित, पंजाब पुलिस ने शुरू किया राज्य स्तरीय तलाशी अभियान
Sun, Mar 19, 2023
खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। उसकी दो कारों को जब्त करने के साथ ही उसके गनरों को पकड़ा है।
उनके हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है। जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के मुताबिक अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जुटे हुए हैं। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया और गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पंजाब पुलिस के मुताबिक अमृतपाल के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जबकि कई अन्य खालिस्तान समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल सिंह सहित कई अन्य फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया अमृतपाल कुछ साथियों संग भाग निकला है। गिरफ्तार आरोपियों से एक .315 बोर की राइफल, सात 12 बोर की राइफल, एक रिवाल्वर और विभिन्न कैलिबर के 373 कारतूस बरामद हुए हैं।
इस बीच, पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है। माहौल बिगड़ने की आशंका में पंजाब में रविवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अमृतसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू करने के साथ ही भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से लगती पंजाब की सीमा को सील कर दिया गया है। अमृतपाल अजनाला थाने पर पुलिस पर हुए हमले में आरोपी है।
अमृतपाल के भागने का वीडियो वायरल
अमृतपाल का कार में बैठकर भागते हुए का एक वीडियो भी सामने आया। कार में उनके एक सहयोगी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पुलिसकर्मी 'भाई साब' (अमृतपाल) के पीछे थे। एक अन्य समर्थक ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह दावा कर रहा था कि पुलिसकर्मी उसका पीछा कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि अमृतपाल जालंधर की शाहकोट मलसियां रोड पर साथियों के साथ पहुंचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने मौके से संस्था के सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस बीच, अमृतपाल भाग निकला। उसके पीछे पुलिस की करीब 60 गाड़ियां लगीं थीं। पुलिस को पीछे देखकर उसका ड्राइवर गाड़ी लिंक रोड की तरफ मोड़कर भगा ले गया। जालंधर और मोगा पुलिस उसके पीछे लग गई। कई किमी पीछा करने के बाद भी पुलिस उसे दबोच नहीं पाई।
अमृतपाल पर दर्ज हैं तीन मामले
अमृतपाल पर दो मामले अमृतसर जिले के अजनाला थाने में हैं। अपने करीबी लवप्रीत सिंह की गिरफ्तारी से नाराज अमृतपाल ने 23 फरवरी को समर्थकों के साथ अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। उस पर कार्रवाई न होने से पंजाब पुलिस की काफी आलोचना हो रही थी। अमृतपाल पर आरोप था कि वह श्रीगुरुग्रंथ साहिब की आड़ लेकर थाने पहुंचा था और भीड़ को हमले के लिए उकसाया। इसके अलावा उस पर भड़काऊ भाषण देने का केस भी दर्ज है।