: यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें तारीख
Thu, Dec 7, 2023
प्रयागराज 7 दिसंबर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही होगींहाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेंगी. 22 फरवरी को हिंदी के प्रश्न पत्र से हाईस्कूल और सैन्य विज्ञान के प्रश्न पत्र से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगीबता दें कि निर्वाचन आयोग ने भी सभी परीक्षा बोर्ड से शेड्यूल मांगा था, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी बोर्ड ने 9 मार्च तक परीक्षाएं पूरी करने का शेड्यूल जारी किया है. यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी होने से यह उम्मीद जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना 9 मार्च के बाद ही जारी होगी. नकल की सख्ती की वजह से यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की 2024 की परीक्षा में इस बार 3 लाख 76 हजार 428 परीक्षार्थी घट गए हैंबोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने दी जानकारी देते हुए बताया कि साल 2024 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 55 लाख 8 हजार 206 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है. हाईस्कूल में 15 लाख 71 हजार 686 छात्र और 13 लाख 75 हजार 638 छात्राओं को मिलाकर कुल 29 लाख 47 हजार 324 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जबकि इंटरमीडिएट में 14 लाख 12 हजार 806 छात्र और 11 लाख 48 हजार 76 छात्राओं को मिलाकर कुल 25 लाख 60 हजार 882 परीक्षार्थीयों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जबकि पिछले साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 58 लाख 84 हजार 634 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था
: 22 जनवरी 2024 को अपने भवन में विराजेगे रामलला प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
Sat, Dec 2, 2023
उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में अगले साल 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण पत्र भेजा जाना शुरू हो गया है. इस बीच कार्ड की पहली फोटो सामने आई है. निमंत्रण पत्र के लिफाफे पर लिखा गया है - प्राण प्रतिष्ठा समारोह. इसके अंदर एक पत्र भी हैइस के अंदर भेजे जा रहे पत्र में लिखा है- आपको विदित ही है कि लंबे संघर्ष के पश्चात श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है. पौष, शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत 2080, सोमवार, 22 जनवरी 2024, गर्भगृह में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. हमारी प्रबल इच्छा है कि आप इस पुनीत अवसर पर अयोध्या में उपस्थित रहकर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने और महान ऐतिहासिक दिन की गरिमा बढ़ाएंपत्र में लिखा गया है- निवेदन है कि 21 जनवरी के पूर्व अयोध्या पधारने की योजना बनाएं. जितना शीघ्र अयोध्या आएंगे, उतनी ही आपको सुविधा होगा. विलंब से आने पर परेशानियों का का सामना करना पड़ सकता है. 23 जनवरी 2024 के पश्चात ही वापस जाने की योजना बनाएं.इस पत्र के अंत में श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव, चंपत राय के दस्तखत भी हैंइस संबंध में ट्रस्ट के एक अधिकारी ने कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है. देश भर में 6000 लोगों को निमंत्रण भेजना है. ऐसे में यह बड़ा काम है.निमंत्रण पत्र पाने वाल एक संत ने बताया कि आज भगवान राम की बहुत बड़ी कृपा हुई हमारे ऊपर कि हमको डाक के द्वारा पहला निमंत्रण कार्ड मिला है.अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा योजना 5 जनवरी से होगी लागूउधर, अयोध्या में राम मंदिर के लिए बढ़ी हुई सुरक्षा योजना 5 जनवरी से लागू होगी. अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मंदिर की सुरक्षा योजना को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपकरण स्थापित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से राम जन्मभूमि पर पहुंचने वाले भक्तों को गुजरना होगा.अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा), आईजी पुलिस (अयोध्या रेंज), आईबी अधिकारी, अयोध्या मंडलायुक्त और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने इस संबंध में एक बैठक कीइस संबंध में ट्रस्ट के एक अधिकारी ने कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है. देश भर में 6000 लोगों को निमंत्रण भेजना है. ऐसे में यह बड़ा काम है.https://x.com/PTI_News/status/1730812411765264722?s=20निमंत्रण पत्र पाने वाल एक संत ने बताया कि आज भगवान राम की बहुत बड़ी कृपा हुई हमारे ऊपर कि हमको डाक के द्वारा पहला निमंत्रण कार्ड मिला है.
अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा योजना 5 जनवरी से होगी लागू
उधर, अयोध्या में राम मंदिर के लिए बढ़ी हुई सुरक्षा योजना 5 जनवरी से लागू होगी. अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मंदिर की सुरक्षा योजना को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपकरण स्थापित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से राम जन्मभूमि पर पहुंचने वाले भक्तों को गुजरना होगा.अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा), आईजी पुलिस (अयोध्या रेंज), आईबी अधिकारी, अयोध्या मंडलायुक्त और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने इस संबंध में एक बैठक की.
: ड्राइवर की ड्यूटी हुई खत्म तो बीच राह में रोकी ट्रेन! फंसे हजारों यात्री
Fri, Dec 1, 2023
लखनऊ 30 नवंबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बुधवार को हैरान कर देने वाला वाक्या हुआ. दो ट्रेनों को खड़ी कर लोको पायलट सोने चले गए. एक ट्रेन करीब चार घंटे तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही. दूसरी ट्रेन के यात्री भी दो घंटे से ज्यादा हलकान होते रहे. ट्रेन खुलने का इंतजार कर रहे यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया. उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया. मामला बाराबंकी के बुढ़वल रेलवे स्टेशन का है. ट्रेन नंबर 02553 यात्रियों को सहरसा से लेकर नई दिल्ली के लिए जा रही थी
ड्यूटी खत्म होने के बाद खड़ी कर दी ट्रेन
दोपहार करीब 1 बजे बुढ़वल रेलवे स्टेशन पहुंची सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का लोको पायलट ट्रेन से उतरकर आराम करने चला गया. ट्रेन के काफी देर तक रुके रहने का माजरा यात्रियों को समझ नहीं आया. उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जाकर पूछताछ की. पता चला कि ट्रेन के लोको पायलट की ड्यूटी खत्म हो गई है. इसलिए ट्रेन को आगे ले जाने से इनकार कर दिया है
स्टेशन पर मुसाफिर घंटों करते रहे इंतजार
यात्रियों ने दूसरे ड्राइवर की व्यवस्था करने को कहा. स्टेशन मास्टर ने यात्रियों के सवाल का जवाब नहीं दिया. स्टेशन मास्टर के रवैयै से नाराज हजारों यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया. नाराज यात्रियों ने दूसरी ट्रेन को जबरदस्ती रुकवा दिया. स्थिति बिगड़ता देखकर रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची. रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक हंगामा होता रहा. बवाल बढ़ता देख अधिकारियों ने ट्रेन के ड्राइवर को समझा-बुझाया
अधिकारियों ने लोको पायलट से की मिन्नत
अधिकारियों की मिन्नत पर ड्राइवर ट्रेन को आगे ले जाने के लिए तैयार हुआ. सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस की रवानगी पर रेलवे के अधिकारियों ने राहत की सांस ली. कुछ देर बाद अधिकारियों की मुश्किल एक बार फिर शुरू हो गई. बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट ने शाम करीब 5 बजे 15205 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस को लाकर खड़ी कर दिया. काफी देर होने के बाद यात्रियों ने ट्रेन आगे नहीं बढ़ने की वजह का पता लगायापता चला कि लोको पायलट ने ड्यूटी खत्म होने के बाद ट्रेन को आगे ले जाने से इनकार कर दिया है. हवाला दिया गया कि लोको पायलट को नींद आ रही थी. दूसरी ट्रेन के घंटों खड़ी होने की जानकारी से रेलवे प्रशासन के होश उड़ गए. गुस्साए यात्रियों ने भी रेलवे स्टेशन पर बवाल काटना शुरू कर दिया. यात्रियों का हंगामा बढ़ता देख रेलवे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए