: डायरिया रोगियों को समुचित इलाज मुहैया करायें: ब्रजेश पाठक
Sun, May 21, 2023
लखनऊ। 21 मई गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में डायरिया समेत दूसरी संक्रामक बीमारियों के बढ़ाने की आशंका बढ़ जाती है। सभी सरकारी अस्पतालों को खास सतर्क रहने की जरूरत है। इमरजेंसी सेवाओं को और मजबूत करने की जरूरत है। संक्रामक रोग फैलने की दशा में आसानी से बीमारी से निपटा जा सके।
रैपिड रिस्पांस टीम बनाये
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में संक्रामक रोगियों के भर्ती की पुख्ता व्यवस्था की जाये। दवा, जाँच में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। सभी जिलों में सीएमओ रैपिड रिस्पांस टीम बनाये। जो बीमारी की फैलने की दशा में राहत कार्य पहुँचा सकें। नगरीय सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट करें। यहाँ से बीमारी पर काबू पाना आसान होगा। समय पर राहत कार्य से बीमारी के प्रसार को रोका जा सकता है। सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओरआरएस, ग्लूकोज, एंटीबायोटिक समेत दूसरी दवाओं का स्टॉक जुटा लें।
पानी की नियमित जाँच कराये
श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिलाधिकारी, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित पानी की जाँच करें। घरों से लेकर सड़क पर लगे नलों से पानी लेकर जाँच करायें। जल संस्थान व दूसरे जिम्मेदार विभागों के अफसर पानी की गुणवत्ता बरकरार रखने में किसी भी तरह की कोताही न बरतें। मानक के अनुसार क्लोरीन पानी में मिलाये। ताकि लोगों को साफ-सुथरा पीने लायक पानी की आपूर्ति की जा सके।
जागरूकता अभियान चलाये
लोगों को संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक करें। सीएमओ अभियान चलायें। इसमें डायरिया, मलेरिया, डेंगू, टॉयफाइड समेत दूसरी बीमारी से बचाव व लक्षण के बारे में बताये। ताकि लोग शुरूआत में लक्षणों की पहचान कर इलाज करा सकें।पेट गड़बड़ाना
लगातार उल्टी होना
अत्यधिक मतली आना
पेट में दर्द और सूजन होना
शरीर में पानी की कमी होना
बार-बार बुखार आना
मल के साथ खून आना
बदहजमी की शिकायत होना
भूख में कमी आना आदि लक्षण नजर आए तो तुरंत अपने पास के किसी सरकारी अस्पताल में दिखाएं
: आप प्रत्याशी सना खान की रामपुर नगर पालिका सीट पर जीत दर्ज
Sat, May 13, 2023
आजम खान के गढ़ रामपुर में नई पार्टी का उदय हो गया है। यहां रामपुर नगर पालिका की सीट पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर सभी को चौका दिया।यहां हमेशा से ही सपा का बोलबाला रहा है। हालांकि उपचुनाव में यहां भाजपा ने जीत का परचम लहराया था। अब भाजपा के बाद यहां नगर पालिका सीट पर आप की दस्तक हो गई है। ऐसे में रामुपर में आजम का राजनीति का किला पूरी तरह से ढह गया है।
सना खानम ने दर्ज की जीत
रामपुर नगर पालिका की सीट पर जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सना खानम ने खाता खोल दिया है। उन्हें कुल 43115 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहीं भाजपा प्रत्याशी मसर्रत मुजीब रहीं। उन्हें 32157 वोट मिले हैं। जबकि निवर्तमान अध्यक्ष व सपा प्रत्याशी फातमा जबी 16269 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
: फूट-फूटकर रोने लगीं सपा मेयर प्रत्याशी काजल निषाद? कहा- 'न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह...'
Sat, May 13, 2023
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बाद वह मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोने लगींकाजल निषाद ने कहा कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह कर लूंगी. गोरखपुर विश्वविद्यालय के काउंटिंग स्थल पर काजल निषाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गई. उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरने पर बैठी रहेंगी. जरूरत पड़ी तो कोर्ट की शरण में भी जाएंगी.काजल निषाद ने दोबारा काउंटिंग की मांग करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि मतगणना में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर अच्छी गुणवत्ता के नहीं दिए गए थे. काजल ने कहा, 'हमलोग दिनरात रखवाली कर रहे थे और हमें यह परिणाम मिल रहा है. दोबारा चुनाव कराए जाने चाहिए. यह चुनाव कड़ी धूप में हुआ और कड़ी धूप में हम चले. मैं चाय तक नहीं पीती थी. जनता मेरे साथ थी. मैंने पहले से कहा था कि यह निषाद समाज की मान और प्रतिष्ठा का चुनाव है. जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया. मैं कैसे मान लूं कि मेरे सब लोग हार गए
कैसे मान लूं पारदर्शिता हुई है- काजल निषाद
सपा प्रत्याशी ने आगे कहा, 'मेरे समाज ने बढ़कर वोट दिया है. मेरे गोरखपुर की जनता ने आशीर्वाद दिया. कैसे मान लूं पारदर्शिता हुई और निष्पक्ष चुनाव हुआ. इनका कंप्यूटर अच्छी गुणवत्ता का नहीं है जैसे ये सरकार रोड अच्छा नहीं देती है, वैसे कोई सामान अच्छा नहीं देती है. दोबारा मतगणना होनी चाहिए. ' बता दें कि राज्य के 75 जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में क्रमश: चार मई और 11 मई को मतदान हुआ. नगर निकाय चुनाव में 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए दोनों चरणों में मतदान हुआ. चुनाव में 17 महापौर और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए. राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ.
गोरखपुर समेत इन जिलों में हुआ था
चुनावमतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया. कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे. उत्तर प्रदेश में महापौर का चुनाव आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में हुआ.