: फिरोजाबाद:- एक्सप्रेस वे पर यात्री बस हादसे का शिकार 6 यात्री की मौत 20 घायल
Wed, Dec 14, 2022
आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार और लापरवाही फिर 6 लोगों की मौत और 20 के घायल होने का कारण बनीरायबरेली जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बुधवार तड़के चार बजे नगला खंगर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बस डीसीएम से टकरा गई। इसके बाद एक्सप्रेसवे से नीचे पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है।फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बस सवार छह यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि कई यात्री गंभीर से घायल हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। थाना नगला खंगर क्षेत्र में बुधवार तड़के एक्सप्रेसवे पर 61 माइलस्टोन के समीप डीसीएम से बस की टक्कर हो गई, जिसके बाद बस नीचे जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया है। मृतकों में 14 महीने का बच्चा, एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं।
इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है
: निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान पर लगी रोक
Tue, Dec 13, 2022
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अभी पिछले हफ्ते ही निकाय चुनाव को लेकर के सभासद पार्षद नगर पालिका और नगर निगम को लेकर के आरक्षण की लिस्ट जारी की गई थी आरक्षण के मुद्दे को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए सोमवार को निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान पर फ़िलहाल रोक लगा दी याचिका की सुनवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी माना जा रहा है कि फैसला आने के बाद रोक समाप्त हो जाएगी
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने वैभव पांडे की याचिका पर सुनवाई करते हुए निकाय चुनाव की तारीखों पर रोक लगा दी है जबकि मामले की सुनवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी लखनऊ खंडपीठ के न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया ओबीसी कोटे में लागू आरक्षण सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए हुए निर्देशों के अनुपालन के स्वरूप नहीं है याचिका में ओबीसी कोटे को लेकर सरकार पर सवाल उठाई गई थीजिस पर उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने ऐसा माना कि सरकार द्वारा जारी की गई ओबीसी आरक्षण कोटे की लिस्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए ट्रिपल टेस्ट के फार्मूले का अनुपालन नहीं किया गया है इसलिए फिलहाल रोक लगाते हुए मामले की सुनवाई मंगलवार को भी जारी रहेगीयाचिकाकर्ताओं की अधिवक्ता ने दलील दी थी कि अभी इसी वर्ष सुप्रीम कोर्ट ने सुरेश महाजन के मामले में सुनवाई करते हुए स्पष्ट आदेश दिया था कि निकाय चुनाव में ओबीसी कोटे का आरक्षण जारी करने से पहले ट्रिपल टेस्ट किया जाएगा यदि ट्रिपल टेस्ट की औपचारिकताएं पूर्णा की जा सकती हो तो ऐसी दशा में एससी एसटी आरक्षण के अलावा बाकी सभी सीटों को सामान्य मानते हुए निकाय चुनाव कराया जाएगा5 दिसंबर 2022 को राज्य सरकार ने निकाय चुनाव कराने के लिए आरक्षण की लिस्ट जारी की थी जिसमें सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद भी ओबीसी कोटे के आरक्षण को बगैर ट्रिपल टेस्ट के लागू किया गया था
: उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने साउथ कोरिया के उद्योगपतियों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया
Mon, Dec 12, 2022
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह साउथ कोरिया में प्रतिष्ठित कंपनियों के सीईओ एवं दूतावास के अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों एवं सुविधाओं तथा प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं को बता रहे हैं विगत दिनों उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधि मंडल 18 अलग-अलग देशों के भ्रमण पर है जिसमें की प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की अगुवाई में साउथ कोरिया के उद्योगपतियों को आकर्षित करने एवं उनको प्रदेश सरकार की निवेश की अपार संभावनाओं वाली नीतियों को बताने तथा फरवरी 2023 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निमंत्रित करने साउथ कोरिया के दौरे पर हैं
साउथ कोरिया स्थित होटल लोटे मैं प्रतिष्ठित कंपनियों के सीईओ एवं दूतावास के अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटन एमएसएमई टेक्सटाइल आदि सेक्टरों में निवेश करने के लिए 25 नीतियों को तैयार किया गया है निवेश संचालन समिति ने निवेश आकर्षित करने औद्योगिक विकास तथा समग्र इको सिस्टम बनाने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं हमारी सरकार ने प्रदेश में व्यवसाय को आमंत्रित करने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन के लिए कई
प्रकार के टैक्सेस में छूट दी है उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के लिए भय मुक्त माहौल के साथ-साथ कई नीतिगत प्रक्रिया को सरल एवं औद्योगिक इकाइयों के लिए आसान बनाया गया है जिससे कि प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आ सके सिंगल विंडो स्कीम के तहत सरकारी जटिलताओं को कम किया गया है एवं औद्योगिक इकाइयों को सब्सिडी आज की भी सुविधा उत्तर प्रदेश सरकार ने की हैश्री सिंह ने कहा है कि आज उत्तर प्रदेश अपने बदले हुए माहौल के लिए जाना जाता है वहां पर सड़क यातायात बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है हमारी सरकार लगातार बिजली की उपलब्धता तथा इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की व्यवस्था कर रही है आज प्रदेश को देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे होने का दर्जा प्राप्त है स्किल्ड लेबर के लिए ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूशंस को खोला गया है ताकि प्रदेश में मेन पावर को स्किल्ड किया जा सके विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल भी उत्तर प्रदेश में होने के कारण प्रदेश प्रदेश में आने वाले सैलानियों के सरकार की तरफ से विशेष सुविधा दी जा रही है जिससे कि पर्यटन उद्योग में अपार संभावनाएं बनी हैपर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश ऑफ साउथ कोरिया काय एक पारस्परिक सांस्कृतिक संबंध भी बहुत पुराना है भारतीय राजकुमारी सूर्य रत्ना काजिम गवान के राजा शुरू से विवाह हुआ था इतना ही नहीं राज्य का स्मृति चिन्ह एक्जुमा मछली है यह उत्तर प्रदेश में अयोध्या नगर में कोई ऐतिहासिक स्मारकों में भी पाया जाता है हाल ही में कोरिया की प्रथम महिला इंजन सूखने भारत दौरा किया था जिसने दोनों देशों के बीच गहरे एवं अध्यात्मिक संबंधों को नवीन ऊर्जा दी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी लोग पूरी समर्थ के साथ कार्य कर रहे हैं राज्य में कई प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जिनको अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता मिल चुकी है अयोध्या सारनाथ बनारस जैसे अंतरराष्ट्रीय महत्व के कई प्राचीन धार्मिक पर्यटन स्थल है जो आकर्षण का केंद्र है राज्य में देवा शरीफ फतेहपुर सीकरी मथुरा वृंदावन झांसी महोबा कलिंजर के ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक स्थल राष्ट्रीय वन्य जीव अभ्यारण में दुधवा पीलीभीत कर्तनिया घाट वन्यजीव तथा राज्य में 18 से अधिक रामसर स्थल है जहां निवेश की अपार संभावनाएं हैं