: गोरखपुर के होटल में आग लगी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
Tue, Jan 31, 2023
गोरखपुर के होटल प्रदीप में मंगलवार को आग लग गई। आग होटल के किचन में लगी थी। आग की वजह थे होटल के कमरों में धुआं भर गया। आग से घिर जाने के डर से लोगों में अफरातफरी मच गई। होटल स्टॉफ ने जल्दी-जल्दी लोगों को होटल से बाहर निकाला। तत्काल सूचना देकर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की वजह से होटल में किसी किस्म के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
मंगलवार दोपहर अचानक गोरखपुर के विजय चौक के पास गैस गोदाम गली में स्थित होटल प्रदीप में आग लगने की खबर शहर में फैल गई। होटल के किचन में लगी आग से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। लोग जब तक आग बुझाने के उपाय कर पाते इसके पहले कमरों में धुआं भर गया। पिछले साल सितम्बर महीने में लखनऊ के होटल लेवाना और दिसम्बर में लखनऊ के ही चारबाग के होटल रंगोली के बेसमेंट में बने बेस्ट बिरियनी रेस्टोरेंट में लगी आग की घटनाओं की याद ताजा हो गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड भी तुरंत सक्रिय हो गया।होटल में आग की सूचना पर गैस गोदाम गली में भारी भीड़ जुट गई थी। स्टॉफ और कुछ अन्य लोगों की मदद से आनन-फानन में लोगों को होटल से बाहर निकाला गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिशें शुरू कीं। तब तक कमरों में धुआं भर गया था। फायर ब्रिगेड ने थोड़ी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की वजह से किसी किस्म के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। आग पर काबू पाए जाने के बाद फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस और वहां जुटे लोगों ने राहत की सांस ली।
: लखनऊ के तीन मंजिला टॉवर में आग लग गई 15 लोगों को बाहर निकाला एक व्यक्ति की मौत
Tue, Jan 31, 2023
राजधानी लखनऊ के बादशाहनगर क्षेत्र के तीन मंजिला एसएस टॉवर में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित बैटरी की एक दुकान में अचानक आग लग गई। इससे टॉवर की ऊपरी मंजिल पर चल रहे एक जिम में मंगलवार की शाम धुआं भर गया। जिम में 15 लोग फंसे थे। उन्हें शीशे तोड़कर रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है।आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। जिस जगह आग लगी थी वहीं बगल में एक पेट्रोल पंप भी है। पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने भी अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने में मदद की। साथ ही कर्मचारियों ने जिम में फंसे लोगों को सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू भी किया। इस काम में उन्होंने फायर ब्रिगेड की काफी मदद की।जिम में फंसे 15 लोगों को बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया। बाद में पता चला कि हादसे में उस शख्स की मौत हो गई है। मंगलवार की शाम सवा छह बजे के करीब यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बैटरी की दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग की वजह से पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। जिम में उस वक्त 15 लोग मौजूद थे। धुआं भर जाने के चलते वे लोग नीचे नहीं आ पा रहे थे। लोगों को बाहर निकालने के लिए कुछ खिड़कियों के शीशे भी तोड़ने पड़े। थोड़ी ही देर में रेस्क्यू कर सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया।लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एक कमरे में बैटरी का काम चल रहा था उसी में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। एक व्यक्ति जो बैटरी की दुकान में काम कर रहा था वो घायल हुआ था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बाकी सभी लोगों को रेस्क्यू किया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी
https://twitter.com/AHindinews/status/1620432262419595265?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1620432262419595265%7Ctwgr%5E44e5eb5c853f4b7f644aa60f52199f71d14a3ea1%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
: पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को कोर्ट से बड़ी राहत
Tue, Jan 31, 2023
एयर इंडिया की एक फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। दिल्ली की एक अदालत से शंकर मिश्रा को जमानत मिल गई है।इससे पहले सोमवार को शंकर मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। अदालत ने इस याचिका पर सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को इस मामले में आरोपी शंकर मिश्रा तो बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है।शंकर मिश्रा पर आरोप है कि न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में उसने एक महिला पर शराब के नशे में पेशाब किया था। इस मामले में आरोपी की जमानत याचिका का विरोध करते हुए पुलिस की तरफ से कहा गया था कि आरोपी की इस करतूत से भारत की अंतरराष्ट्रीय तौर पर बेइज्जती हुई है।