: अटल स्वास्थ्य मेला में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किए गए
Mon, Dec 26, 2022
मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किएलखनऊ: 25 दिसम्बर, 2022--मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिनी स्टेडियम, विकास नगर में अटल स्वास्थ्य मेला-2022 के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री जी ने लखनऊवासियों और प्रदेशवासियों की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री और अटल बिहारी वाजपेयी जयन्ती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अटल जी की स्मृतियों को संजोये रखने और लखनऊ वासियों को आरोग्यता की सम्पूर्णता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अटल स्वास्थ्य मेले के आयोजकों को बधाई दी।पहले अटल स्वास्थ्य मेले में 7,500 से अधिक तथा दूसरे अटल स्वास्थ्य मेले में 10,500 से अधिक लोगों ने इसका लाभ लिया। कल और आज इस मेले में हजारों की संख्या में लोगों ने इसका लाभ लेने के साथ-साथ केन्द्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हुए हैं।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज उन्होंने दिव्यांगजनों के साथ संवाद किया और उन्हें दिव्यांगजन कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किए। दिव्यांगजन के पास जब सहायक उपकरण होते हैं, तो वह स्वयं को पूर्णता का अनुभव करते हुए सामान्य दिनचर्या की तरह अपने जीवन को आगे बढ़ा सकते हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भावना के अनुरूप आज देश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में देश, पूरी दुनिया के सामने लोकतंत्र और विकास के एक मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है।आगामी दिनों में लखनऊ में कुछ बड़े आयोजन होने वाले हैं। लखनऊ वासियों और प्रदेश वासियों को इन आयोजनों से अपने आपको जोड़ने की तैयारी करनी होगी। फरवरी, 2023 में यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन में देश और दुनिया से आने वाले 10,000 से अधिक उद्यमियों और निवेशकों के स्वागत के लिए अपने आपको तैयार करना होगा। इसके माध्यम से लाखों-करोड़ रुपये का निवेश लखनऊ और प्रदेश में आएगा। साथ ही, प्रदेश के लाखों नौजवानों के लिए नौकरी की नई सुविधाएं सृजित होंगी।दुनिया के 20 विकसित देश जी-20 के रूप में विख्यात हैं। यह वह देश हैं, जहां दुनिया की 60 फीसदी आबादी निवास करती है। इनका दुनिया के 75 फीसदी व्यापार पर अधिकार है। इनके पास दुनिया की 85 फीसदी जी0डी0पी0 पर एकाधिकार है। इन देशों के पास दुनिया के अन्दर होने वाले 90 प्रतिशत पेटेण्ट का अधिकार है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को इन 20 देशों के नेतृत्व का अवसर प्राप्त हुआ है। यह आजादी के बाद पहली बार हो रहा है। जी-20 के भी कुछ आयोजन लखनऊ में होने हैं।प्रत्येक लखनऊ वासी को इन आयोजनों से जुड़ना गौरव की बात है। लखनऊ वासी अपने आपको इन आयोजनों से जुड़ने के लिए तैयार करें, क्योंकि लखनऊ से श्रद्धेय अटल जी की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। 05 बार देश की संसद में सांसद के रूप में श्रद्धेय अटल जी ने लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया था। पूरे देश का प्रतिनिधित्व अटल जी ने लखनऊ के माध्यम से किया। यह लखनऊ के लिए गौरव की बात है। रक्षा मंत्री, भारत सरकार राजनाथ सिंह देश को सुरक्षा का बेहतर वातावरण देकर आज अटल जी की लखनऊ की इस विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।डबल इंजन की सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक मानक गढ़े हैं। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ के लक्ष्य के अनुरूप मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रत्येक स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। गांवों में जहां चिकित्सकों की उपस्थिति नहीं हो पाती है, वहां टेलीकन्सल्टेशन और टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध करायी जा सके, इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 06 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 05 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जाना, बड़ी उपलब्धि है। लेकिन अभी इसमें हमें कई मानक आगे बढ़ाने हैं। जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं, वे गोल्डन कार्ड अवश्य बनवा लें। स्वास्थ्य मेलों में स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी कार्यक्रम संचालित हैं। इन मेलों में केन्द्र तथा राज्य सरकार से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं-आयुष्मान भारत, क्षय रोग से मुक्ति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना कार्यक्रम सहित स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा गरीब, किसान, नौजवान की स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी भी समस्या का समाधान किया जा सकता है।मुख्यमंत्री जी ने कहा की कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम को आयोजित कराने का निर्णय लेने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि लगातार तीसरे वर्ष भी पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। बड़ी संख्या में गरीबों, किसानों, महिलाओं, नौजवानों ने स्वास्थ्य मेले का लाभ लिया है। इनके माध्यम से देश और प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन और योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है।लखनऊ रक्षा मंत्री की कर्मभूमि है, उनके नेतृत्व में लखनऊ और प्रदेश विकास की नित नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। यह निरन्तर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी भारत को दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने के प्रधानमंत्री के वर्तमान अभियान का हिस्सा बनकर फिर से उत्तर प्रदेश को देश की एक बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कार्य करेंगे।इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य डॉ0 दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री आशुतोष टण्डन, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक डॉ0 नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, अटल स्वास्थ्य मेले के संयोजक नीरज सिंह तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
: नोएडा एसएचओ का गुड वर्क लावारिस अबोध बच्ची को दिया आश्रय
Sun, Dec 25, 2022
हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उत्तर प्रदेश की पुलिस कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए अपने सख्त
चेहरे के रूप में जानी जाती है लेकिन जब वह मानवीय आधार पर उच्च आदर्शों को अपने गुड वर्क के माध्यम से स्थापित करती है जो समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का आधार बनती है इसी प्रकार की एक मिसाल ग्रेटर नोएडा के एसएचओ विनोद सिंह तथा उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने दिया है दरअसल ग्रेटर नोएडा के एक नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में 20 दिसंबर को एक नवजात बच्ची मिली जिसकी की सर्दी से हालत बेहद नाजुक थी जिसको उन्होंने ना केवल आश्रय दिया बल्कि उसके माता-पिता ना मिल जाने तक उसकी देखरेख करने की प्रतिबद्धता भी जताई
20 दिसंबर की रात ग्रेटर नोएडा की एकनॉलेज पार्क की थना पुलिस को झाड़ी में पड़े किसी लावारिस बच्ची के बारे में पता लगा तो आनन-फानन में पुलिस वहां पहुंची और उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया
बाद मैं बच्ची की हालत के बारे में थाने के एसएचओ विनोद सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को खबर लगी. एसएचओ विनोद सिंह ने पत्नी से बच्चे को फीडिंग कराने के लिए कहा. इस पर उनकी पत्नी ज्योति तुरंत तैयार हो गईं और बच्ची को फीडिंग कराई. ज्योति कहती हैं कि बच्ची को बहुत ज्यादा ठंड लग चुकी थी, इसलिए उसे गर्माहट देने के लिए काफी देर तक उसे अपने पास रखा. इससे उसे आराम मिला. कुछ देर बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया. फिलहाल बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है.इस साल अगस्त में एसएचओ विनोद सिंह और उनकी पत्नी ज्योति माता-पिता बने हैं. उनका साढ़े 3 महीने का बेटा है. ज्योति बताती हैं कि उन्हें बच्चों से बहुत लगाव है. शादी से पहले वो टीचर थीं. बच्चों के लिए वो ज्यादा संवेदनशील रहती हैं. ज्योति बताती हैं कि जब उनको इस नवजात बच्ची के बारे में पता चला तो उन्हें इसे झाड़ियों में फेंकने की घटना को लेकर बहुत गुस्सा आया. ज्योति ने बच्ची को कपड़े पहनाए.
एसएचओ बोले- बच्ची की मां के बारे में पता लगाने की हो रही है कोशिश
एसएचओ विनोद सिंह बताते हैं कि बच्ची की मां और परिवार को ढूंढ़ने की लगातार कोशिश की जा रही है. आसपास के अस्पतालों में भी पूछताछ की गई है. जब तक बच्ची के माता-पिता नहीं मिल जाते, तब तक उसका पूरा ख्याल रखा जाएगा.
: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव पर हाई कोर्ट का फैसला सुरक्षित 27 दिसंबर को सुनाया जाएगा
Sat, Dec 24, 2022
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में शीतकालीन अवकाश होने के बावजूद आज कोर्ट खुली और उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव पर हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है अब 27 दिसंबर को इस मसले पर फैसला सुनाया जाएगायाचिकाकर्ता की तरफ से पेश होते हुए उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एलपी मिश्रा ने निकाय चुनाव में रिजर्वेशन को लेकर शुरू हुई बहस में अपना पक्ष रखा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मिश्रा ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण जो किया गया है वह राजनीतिक रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया दस्तावेज है जबकि होना यह चाहिए था कि एक डेडीकेट कमीशन बनाया जाए जो आरक्षण को लेकर फैसला करें जबकि मौजूदा आरक्षण प्रणाली से पिछड़ा वर्ग के साथ न्याय नहीं हो पा रहा है उन्होंने हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ को एक नजीर देते हुए बताया तथा इसी प्रकार के मामले में याचिकाकर्ताओं की तरफ से उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता ने सुरेश महाजन बनाम मध्य प्रदेश सरकार 2021 के केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश विस्तार से पढ़कर खंडपीठ के सामने सुनाया उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पढ़ने के बाद आगे की सुनवाई शुरू कीडेडीकेटेड आयोग पर सरकारी वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उनका रैपिड सर्वे डेडीकेटेड आयोग द्वारा किए गए ट्रिपल टेस्ट जैसा ही है याचिकाकर्ताओं के पक्ष पर सरकारी वकील ने कहा है कि महिला आरक्षण को होरिजेंटल आरक्षण बताया गया है फिर जज ने कहा है कि इस इंडिविजुअल केस को अलग से सुना जाएगा आज केवल ओबीसी रिजर्वेशन पर बात सुनी जाएगी जबकि आपको बता दें कि एक याचिका ट्रांसजेंडर की तरफ से भी आरक्षण हेतु दायर की जा चुकी है कुल मिलाकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अंतर्गत निकाय चुनाव में आरक्षण से संबंधित 68 याचिकाएं दायर हो चुकी हैइससे पूर्व शुक्रवार को निकाय चुनाव की सुनवाई समय की कमी के कारण पूरी नहीं हो सकी थी जिससे कि शीतकालीन अवकाश को देखते हुए कोर्ट ने कहा है कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति यह वरिष्ठ न्यायाधीश से अनुमति लेकर इस मामले को 24 दिसंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए सरकार के हलफनामे पर याचिकाकर्ताओं ने सवाल उठाए गत मंगलवार को मामले की सुनवाई के समय राज्य सरकार का कहना था कि मांगे गए सारे जवाब प्रति शपथ पत्र में दाखिल कर दिए गए हैं इस पर याचिकाकर्ताओं के वकील ने आपत्ति करते हुए सरकार से विस्तृत जवाब मांगे जाने की गुजारिश की थी जिसे कोर्ट ने नहीं माना उधर सरकार के वकील ने हलफनामा देकर सभी का जवाब राज्य सरकार में दाखिल किए गए हलफनामे में कहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव मामले में 2017 में हुए अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वे को आरक्षण का आधार माना जाए सरकार ने कहा है कि इसी सर्वे को ट्रिपल टेस्ट माना जाए ट्रांसजेंडर्स को चुनाव में आरक्षण नहीं दिया जा सकता है पिछली सुनवाई में हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि किन प्रावधानों के तहत निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति की गई है इस पर सरकार ने कहा है कि 5 दिसंबर 2011 के हाईकोर्ट के फैसले के तहत इस कइससे पूर्व कोर्ट ने पहले स्थानीय निकाय चुनाव की अंतिम अधिसूचना जारी करने पर 20 दिसंबर तक रोक लगा दी थी साथ ही राज्य सरकार को आदेश दिया था कि 20 दिसंबर तक बीती 5 दिसंबर को जारी अनंतिम आरक्षण की अधिसूचना के तहत आदेश जारी न करें हाईकोर्ट ने ओबीसी को उचित आरक्षण का लाभ दिए जाने और सीटों के रोटेशन के मुद्दों को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था अब जबकि शीतकालीन अवकाश के बावजूद भी 24 दिसंबर को कोर्ट ने आरक्षण के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए निकाय चुनाव उत्तर प्रदेश का फैसला सुरक्षित कर लिया है जोकि 27 दिसंबर को सुनाया जाएगा