: बांके बिहारी लाल:-- मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को जमकर पीटा
Sat, Dec 24, 2022
24 दिसंबर मथुरा जनपद के धर्मस्थल वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए तैनात निजी सुरक्षाकर्मी और भगवान के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं के बीच जमकर लात घुसा की मारपीट हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है दरअसल इस घटना को किसी श्रद्धालु ने ही अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसमें श्रद्धालुओं और तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो रही हैदूसर अच्छा कर्मी मंदिर परिसर में फोटो क्लिक कर रहे थे जबकि श्रद्धालुओं की भीड़ को काबू करने में जुटे एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें ऐसा करने से रोका इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई फिर मारपीट शुरू हो गई अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है यह पहला मौका नहीं है जब इस टाइप की अव्यवस्थाओं और अभद्रता ओं को लेकर श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हूं इससे पहले भी मंदिर प्रशासन एवं जिला प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं बहुत दिन पुरानी बात नहीं है जब इसी वर्ष अगस्त माह में श्री कृष्ण जन्म उत्सव के दौरान हुई भगदड़ में दम घुटने के कारण श्रद्धालु की मौत तक हो गई थी इस टाइप के दर्दनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखी गई दर्शन ठाकुर बांके बिहारी लाल के
दर्शन की भारी भीड़ होती है जबकि मंदिर का गर्भ ग्रह परिसर का भी छोटा तथा जाने का रास्ता भी संकीर्ण है जिससे कि आए दिन भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता है इस बात को लेकर प्रशासन ने चिंताएं तो कई बार जाहिर की है लेकिन कोई ठोस और पुख्ता व्यवस्था आज तक नहीं बन पाई उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को इन सब मुद्दों को लेकर गहनता से अध्ययन करना होगा एवं जिम्मेदारों के हाथों में व्यवस्थाएं सोपनी होंगी इससे पहले कोई बड़ा हादसा हो जिम्मेदारों को अपनी भूमिका निभानी होगी तभी इस प्रकार की घटनाएं रुक सकती हैंआपको बताते चलें कि मंदिर की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार से श्रद्धालु आए दिन आहत होते रहते हैं सुरक्षाकर्मियों की श्रद्धालुओं के साथ आए दिन होने वाली बदसलूकी से वहां के मंत्र प्रशासन जानते हुए भी अनजान बना रहता है उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करता है
: नमामि गंगे प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट पर सरकार संतुष्ट लेकिन जनता की प्रतिक्रिया
Wed, Dec 21, 2022
लखनऊ: 21 दिसम्बर, 2022गंगा जी व सहायक नदियों को अविरल-निर्मल बनाने के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित ‘नमामि गंगे’ परियोजना के अत्यन्त संतोषप्रद परिणाम देखने को मिले हैं। गंगा व सहायक नदियों की स्वच्छता के इस अभियान में केन्द्र व राज्य सरकार के प्रयासों में जनसहयोग भी प्राप्त हो रहा है। आज गंगा नदी में डॉल्फिन की वापसी हुई है। तकनीक का प्रयोग कर नदियों को स्वच्छ बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री लोक भवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में ‘नमामि गंगे’ परियोजना के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में वर्ष 2019 में राष्ट्रीय गंगा परिषद की प्रथम बैठक कानपुर में सम्पन्न हुई थी। आगामी 30 दिसम्बर को राष्ट्रीय गंगा परिषद की द्वितीय बैठक प्रस्तावित है। इसके लिए आवश्यक तैयारी समय से पूरी कर ली जाए।
नमामि गंगे परियोजना, गंगा नदी के साथ-साथ सहायक नदियों के लिये भी है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में यहां अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। जनपद कानपुर के जाजमऊ तथा सीसामऊ नाले से गिरने वाले गन्दे पानी को गंगा नदी में गिरने से रोकने के लिये प्रभावी प्रयास किये गये हैं। आज यह सेल्फी प्वाइंट बन गया है। गंगा सहित सभी नदियों की अविरलता तथा निर्मलता सुनिश्चित करने के लिए नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए और प्रयास किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा, उत्तर प्रदेश को प्रकृति प्रदत्त अनुपम उपहार हैं। गंगा नदी के बहाव का सर्वाधिक क्षेत्र उत्तर प्रदेश में है। यह हमारी आस्था का केन्द्र बिन्दु हैं एवं अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार भी हैं। प्रयागराज महाकुम्भ 2025 के प्रारम्भ होने से पहले तक गंगा को अविरल-निर्मल बनाने का संकल्प पूर्ण करना होगा। नदियों को सीवरेज की गंदगी और पानी को विषाक्त होने से बचाने के लिए एस0टी0पी0 लगाए जाने की कार्यवाही में तेजी लायी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मां गंगा अनादिकाल से हमारी आस्था का केन्द्र रही हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में यह आस्था के साथ अर्थव्यवस्था का आधार भी बन रही हैं। ‘अर्थ गंगा अभियान’ का सर्वाधिक लाभ उन करोड़ों लोगों को होगा, जिनकी आजीविका गंगा नदी पर ही निर्भर है। अर्थ गंगा से सकल घरेलू उत्पाद में 03 प्रतिशत का योगदान होने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमंे ठोस प्रयास करने होंगे। विशेषज्ञों की सहायता से इसे एक मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास किये जाएं।
किसानों की आय बढ़ाने और विषमुक्त खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा गंगा नदी के दोनों तटों पर 05-05 किलोमीटर तक प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। प्रदेश के 27 जनपद गंगा नदी से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा बुन्देलखण्ड के 07 जनपदों में प्राकृतिक खेती के लिए विशेष अभियान शुरु किया गया है। वर्तमान में लगभग 85 हजार हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती हो रही है। इस बार यहां उत्पादन अच्छा हुआ है।
जीरो बजट वाली प्राकृतिक खेती के अच्छे परिणामों के तुलनात्मक रिपोर्ट के साथ किसानों को जागरुक किया जाए। राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती बोर्ड का गठन किया गया है। प्राकृतिक खेती के अभियान से अधिकाधिक किसानों को जोड़ा जाए। अब तक प्रदेश में 66,180 हेक्टेयर क्षेत्र को जैविक खेती तहत लाया गया है। एक लाख से अधिक किसान जैविक खेती से लाभान्वित हो रहे हैं। सभी किसानों को भारत सरकार के जैविक खेती पोर्टल से जोड़ा जाए। जैविक उत्पादों की पहचान करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी मण्डल मुख्यालयों पर प्रयोगशाला की स्थापना की जाए। इसी प्रकार सभी कृषि मण्डियों में जैविक उत्पाद के आउटलेट भी स्थापित किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा का हर घाट पवित्र है। इसके किनारे अनेक तीर्थ क्षेत्र, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थल तथा असीम प्राकृतिक सुन्दरता है। इन क्षेत्रों में पर्यटन की नवीन सम्भावनाओं को बढ़ावा दिया जाए। यहां एडवेंचर टूरिज्म तथा वॉटर स्पोर्ट टूरिज्म की अपार सम्भावना है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से इस दिशा में वाराणसी में प्रेरक प्रयास हुए हैं। रिवर क्रूज टूरिज्म, वॉटर स्पोर्ट/कैम्पिंग सुविधाओं के साथ वन्य जीव पर्यटन के मॉडल को विकसित किया जाए।
प्रधानमंत्री ने नदी शहरों के लिए नई सोच की आवश्यकता बताई है। नमामि गंगे के अनुभवों से सीख लेते हुए नदी किनारे बसे शहरों की योजना बनाने में नई नदी केन्द्रित सोच की जरूरत है। यह शहर के मास्टर प्लान का हिस्सा होना चाहिए। आई0आई0टी0 कानपुर के तकनीकी सहयोग से इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जाए। महिला स्वयं सहायता समूहों, भूतपूर्व सैनिकों आदि के सहयोग से गंगा नर्सरी विकसित करने के प्रयास किये जायें। यहां नर्सरी से लेकर फलों के प्रसंस्करण की पूरी वैल्यू चेन बनायी जाए। यह ‘गंगा उत्पाद’ गंगा किनारे के लोगों के लिए आय के स्थायी साधन बन सकते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नदी संस्कृति के प्रति व्यापक जागरूकता बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता, नदी पुनर्जीवन तथा स्वच्छता के अभियान से बच्चों को भी जोड़ा जाए। माध्यमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम में इस विषय को शामिल किया जाए। युवक मंगल दल/महिला मंगल दल के माध्यम से समाज को जागरूक करने के प्रयास किये जाएं।
इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास एवं पशुपालन डॉ0 रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव नमामि गंगे श्री अनुराग श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव राजस्व सुधीर गर्ग, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, सूचना एवं गृह संजय प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
: आखिर कब रुकेगा एसिडl अटैक लचर कानून व्यवस्था
Wed, Dec 21, 2022
अभी बहुत समय पहले की बात नहीं है जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था
कभी लड़कों से भी पूछा करो कहां जा रहे हो किस से मिल रहे हो
प्रधानमंत्री की इस सटीक टिप्पणी को यदि आज हमने अपने जेहन में उतारा होता तो विगत वर्षों में किशोरावस्था में किए गए अपराधों से हम अपने बच्चों को बचा सकते थे आज के बदले हुए परिवेश में किशोरावस्था में ही जब बच्चे नाबालिक होते हैं तभी वह संगीन अपराध को अंजाम देने लगते हैं और क्योंकि हमारी कानून व्यवस्था में नाबालिक की अपराध के लिए दंड का प्रावधान हल्का है जिसका लाभ उठाते हुए वह किए गए अपराध के प्रतिरूप दंड से बच जाते हैं और यदि कानून द्वारा दिए गए दंड की मूल भावना अर्थात हृदय परिवर्तन से वंचित हो गए तो शातिर अपराधी बनते हैं ऐसा ही एक प्रकरण बीते 14 दिसंबर को दिल्ली में देखने को मिलादिल्ली के द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय सुप्रिया जो अपनी छोटी बहन 13 साल की प्रिया के साथ सुबह घर से स्कूल जा रही थी जिसके ऊपर मोहल्ले के रहने वाले 3 लड़कों ने एसिड फेंक दिया जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया और अथाह पीड़ा को सहती हुई परिजनों के माध्यम से सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत के विषय में भास्कर रिपोर्टर पूनम कौशल की ग्राउंड रिपोर्ट पढ़कर मन बहुत द्रवित हो गया और सोचने पर मजबूर हो गया की अनायास इस बच्ची का क्या कसूर था जो उस पर एसिड अटैक हुआ यदि आप भी सामाजिक सरोकार रखते हैं भास्कर रिपोर्टर पूनम कौशल की रिपोर्ट पढ़कर आपके मन में पीड़ा का एहसास हो तो फोन घुमा कर दिल्ली के डीसीपी एसीपी से मांग करिए कि दोषी व्यक्तियों को कठोर से कठोर सजा मिले और एसिड उपलब्ध कराने वाली ऑनलाइन कंपनी फ्लिपकार्ट का पूर्णता बॉयकाट हो एक मासूम की दर्द को समाज के सामने मार्मिक तरह से प्रस्तुत करने के लिए रिपोर्टर पूनम कौशल तथा उनके संस्थान दैनिक भास्कर का हम आभार व्यक्त करते हैं खबर का लिंक और रिपोर्ट आगे प्रस्तुत है https://dainik-b.in/vHSdhggOTvb
https://dainik-b.in/vHSdhggOTvb
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के ICU में 17 साल की एक लड़की एडमिट है। चेहरा ढंका है, क्योंकि 5 दिन पहले 14 दिसंबर को उसी के मोहल्ले के दो लड़कों ने उस पर एसिड फेंक दिया। तभी से वो ICU में है। हालांकि उसकी हालत अब बेहतर है।
मम्मी-पापा की जिंदगी अब अस्पताल की बेंच या ICU के दरवाजे पर कट रही है। बेटी से मिलने का टाइम आता है, तो हिम्मत जुटानी पड़ती है। देखते ही मां की आंखों से आंसू बहने लगते हैं, पिता खुद को समेटते हुए हिदायत देते हैं- ‘देखो, बिटिया के सामने मत रोना…’
रिश्तेदार और दोस्त आ रहे हैं, लेकिन अभी माता-पिता के अलावा कोई नहीं मिल सकता। लड़की की सिक्योरिटी के लिए ICU के बाहर एक पुलिसवाला तैनात है। ICU में बेटी से मिल जब-जब मां-बाप बाहर निकलते हैं, तो ऊपर वाले को याद करते हैं, दुआएं करते हैं।
उन्हें खुशी है कि बेटी इतने दिन बाद बोल पा रही है। पिता लगभग चहकते हुए अंदाज में बताते हैं, ‘कह रही थी, पापा मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगी।’ ये ख़ुशी कुछ ही पल ठहरती है और उदासी उन्हें फिर घेर लेती है। बेटी के भविष्य की चिंताएं उनके चेहरे पर नजर आने लगती है।
14 दिसंबर को स्कूल जा रही थी, बाइक से आए और एसिड फेंक दिया
सुप्रिया दिल्ली के द्वारका में मोहन गार्डन इलाके में रहती है। पिता 14 दिसंबर का दिन याद कर बताते हैं कि दोनों बेटियां 17 साल की सुप्रिया और 13 साल की प्रिया सुबह 7.30 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थीं। सुप्रिया का प्री-बोर्ड का हिस्ट्री का पेपर था। कुछ ही मिनट बाद छोटी बेटी भागती हुई आई और बताया कि दीदी के चेहरे पर किसी ने कुछ फेंक दिया है।
पिता आज भी ये बताते हुए कांपने लगते हैं। बताते हैं- ‘जब तक मैं वहां पहुंचा, तब तक लोग बेटी के चेहरे पर पानी डाल चुके थे। इससे एसिड का असर तो कम हो गया, लेकिन तब भी धुआं निकल रहा था। मैं घबरा गया था। मैंने तुरंत बेटी को बाइक पर बिठाया और प्राइवेट अस्पताल ले गया, वहां से उसे दीनदयाल अस्पताल भेज दिया। बाद में उन्होंने सफदरजंग रेफर कर दिया।’
छोटी बहन से कहा- एक-एक इंजेक्शन गिन रही हूं, अब तक 17 लग चुके
ये पूरी घटना लड़की की छोटी बहन प्रिया के सामने हुई थी। प्रिया अभी बहुत डरी हुई है। हालांकि शुक्रवार को प्रिया ICU में अपनी बहन से मिली। उसे पहले ही मम्मी-पापा ने समझा दिया था कि दीदी के सामने खुद को संभालना, बिल्कुल नहीं रोना।
प्रिया कैमरे पर आने के लिए तैयार नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने बताया कि मैं दीदी से मिलने ICU में गई, तब उन्हें होश आ चुका था। मैंने उन्हें देखते ही कहा- ‘मैं तुम्हारे लिए इतना रो रही थी और तुम यहां अस्पताल में आराम से बिस्तर पर लेटी हो।’
सुप्रिया ने जवाब दिया-
‘आराम से नहीं लेटी हूं। इंजेक्शन लग रहे हैं, बहुत तकलीफ हो रही है।’
प्रिया ने कहा-
‘तीन दिन में तीन इंजेक्शन लगे होंगे।’
इस पर सुप्रिया ने कहा-
‘मैं एक-एक इंजेक्शन गिन रही हूं। अब तक 17 लग चुके हैं। आगे भी पता नहीं कितने और लगेंगे।’
तेजाब के हमले में सुप्रिया का चेहरा काफी हद तक बच गया है, लेकिन उसकी आंखों को अब भी नुकसान का खतरा है। डॉक्टरों का कहना है कि सुप्रिया की आंखें बच जाएंगीं, लेकिन नुकसान होगा।
तीनों आरोपी पड़ोस में रहने वाले, लड़की से अच्छी दोस्ती थी
सुप्रिया पर जिन लड़कों ने तेजाब फेंका है, वे उसके मोहल्ले में ही रहते थे। पिता ने माना है कि उनसे उसकी दोस्ती थी। सुप्रिया की मां कहती हैं- ‘बेटी ने कभी डर तो जाहिर नहीं किया था, लेकिन पापा को लड़के के बारे में बताया था, फिर उन्होंने उस लड़के को समझाया भी था।’
पुलिस ने एसिड अटैक के आरोपी तीन लड़कों को अरेस्ट कर लिया है। घटना का CCTV फुटेज भी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए तेजाब खरीदा था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट को नोटिस भेजा है।
मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा की उम्र 20 साल है, वह दीवारों पर वॉलपेपर लगाने का काम करता था। उसका साथी हर्षित अग्रवाल 19 साल का है, वह एक कंपनी में पैकिंग का काम करता था। तीसरा आरोपी वीरेंद्र सिंह 22 साल का है और जनरेटर मैकेनिक है। कोर्ट ने 17 दिसंबर को तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सचिन ने अटैक के करीब 20 दिन पहले इसका प्लान बना लिया था। बाद में दोनों दोस्तों को शामिल कर लिया। एसिड फेंकने के लिए वह हर्षित को साथ ले गया था।
फिल्म देखकर किया एसिड अटैक, क्राइम शो देखकर पुलिस से बचने का था प्लान
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी सचिन को एसिड अटैक का आइडिया एक फिल्म देखते हुए आया था। उसने दोनों दोस्तों को इसमें शामिल किया। इसके बाद लड़की के प्री-बोर्ड एग्जाम की डेट पता की। एसिड के बारे में जानकारी जुटाने के बाद ऑनलाइन ऑर्डर किया। अटैक के बाद पुलिस से कैसे बचा जाए, इसका तरीका उसने एक क्राइम शो से सीखा।
प्लान के मुताबिक, सचिन और हर्षित बाइक से आए और लड़की पर तेजाब फेंका। सचिन और हर्षित का मोबाइल और स्कूटी लेकर वीरेंद्र दूसरी लोकेशन पर चला गया, ताकि जांच हो तो पुलिस गुमराह हो जाए। बाद में इन्हें सबूत के तौर पर पेश किया जा सके, लेकिन CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
‘बेटी ने कभी नहीं बताया कि किसी ने उसे तंग किया हो’
लड़की के पिता बताते हैं- ‘तीनों लड़के हमारे मोहल्ले के ही हैं। पहले उन्होंने कभी बच्ची को तंग नहीं किया था, अगर तंग किया होता तो हम लीगल एक्शन ले चुके होते। पहले वे हमारे मकान में नीचे ही रहते थे, बेटी से बात भी करते थे। ये तो सच है कि बच्चे दोस्त थे, लेकिन किसी वजह से उनकी बातचीत बंद हो गई थी।’
पिता आगे कहते हैं- ‘अब तो हम बस यही चाहते हैं कि बेटी ठीक हो जाए। अभी उसकी आंखों में बहुत जलन है। अभी उसके प्री-बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं, एक ही पेपर दिया है। हमें सबसे ज्यादा चिंता उसकी पढ़ाई की है। हम उसकी परीक्षा को लेकर एप्लिकेशन लगाएंगे, फिर देखते हैं क्या होता है।
मेरी बेटी बहुत स्ट्रॉन्ग है, उसे कोई घबराहट नहीं है। वह मुझसे भी कहती है कि पापा क्यों परेशान होते हैं। मैं तो ठीक हो जाऊंगी, लेकिन मेरे साथ ऐसा करने वालों ने अपनी जिंदगी खराब कर ली है।’
पिता बताते हैं कि सुप्रिया ने कभी नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा होगा। उसे सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि उसके अपने मोहल्ले के, जान पहचान के लड़कों ने उसके साथ ऐसा किया। मुख्य आरोपी से उसकी दोस्ती थी, लेकिन कुछ महीने पहले उसने बात करना बंद कर दिया था।
‘आरोपी एक दिन पहले ही मिला था, नमस्कार भी किया’
सुप्रिया के पिता कहते हैं- ‘बेटी समझ भी नहीं पा रही है कि उस पर एसिड अटैक क्यों हुआ। उसने सिर्फ बोलना बंद किया था, इसके अलावा कोई बात नहीं थी। वह चाहती है कि हमला करने वाले को सजा हो।’
पुलिस को भी जांच में पता चला है कि सचिन और पीड़िता सितंबर तक दोस्त थे। इसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई। सचिन इसी से नाराज था। हमने आरोपियों के परिवार से बात करने की भी कोशिश की, लेकिन वे अब घर छोड़कर जा चुके हैं।
परिवार के मुताबिक कुछ दिन से सुप्रिया अपने एक दूसरे दोस्त के साथ स्कूल जाती थी। आरोपी सचिन उसके दोस्त पर भी दबाव बना रहा था कि वह सुप्रिया से कहे कि वह उससे बात करे, लेकिन सुप्रिया ने उससे पूरी तरह बात करना बंद कर दिया था।
पिता कहते हैं- ’एक दिन पहले ही वह (आरोपी) मुझसे मिला था और नमस्कार किया था। पहले हम एक ही गली में रहते थे। कुछ महीने पहले हमने दूसरी गली में मकान ले लिया था।’
एसिड अटैक के वक्त आरोपियों ने चेहरा ढंक रखा था, लेकिन पीड़िता की बहन ने कद-काठी से उन्हें पहचान लिया। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।
सुप्रिया के पिता ने बताया कि एसिड अटैक में ज्यादातर पीड़िताओं का चेहरा खराब हो जाता है और इसका असर उनकी बाकी जिंदगी पर पड़ता है। कई बार लड़कियां डिप्रेशन में भी चली जाती हैं, लेकिन सुप्रिया ने बहुत बहादुरी दिखाई है। हमले के बाद उसने अभी तक एक बार भी चिंता या दुख जाहिर नहीं किया है।
उसने अब तक अपने चेहरे को लेकर कोई बात नहीं की है। आइना लगा है, वो चेहरा देख लेती है, बावजूद इसके वह बिल्कुल नहीं घबरा रही है, उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। वो बहुत हिम्मती है और उसे लग रहा है कि वो इससे उबर जाएगी।
पिता के मुताबिक सुप्रिया 12वीं में हैं और आगे कानून की पढ़ाई कर जज बनना चाहती है। 18 दिसंबर को उसका कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) का पेपर है, लेकिन हॉस्पिटल में होने की वजह से वह पेपर नहीं दे पाई।’
‘अब बेटियों को अकेले नहीं जाने देंगे’
हादसे के बाद परिवार डरा हुआ है। खासकर छोटी बेटी की सुरक्षा और मानसिक सेहत को लेकर हम अब भी चिंतित हैं। वह हमले की चश्मदीद है और उसने हमलावरों की पहचान भी की है। मां कहती हैं- ‘हमें हमेशा अपनी बेटियों के लिए डर लगा रहेगा। हम अब कभी उन्हें अकेले नहीं जाने देंगे। कोशिश करेंगे कि स्कूल भी खुद ही छोड़कर आएं। हमारी बेटी गवाह भी है, अब उस पर और ज्यादा खतरा है।’
सुप्रिया के पिता कहते हैं- अब तक पुलिस ने हमारी पूरी मदद की है। इस घटना के बाद लोगों ने भी बहुत सहयोग किया। अभी छोटी बेटी बहुत डरी हुई है। मैं यही चाहता हूं कि इन लड़कों को सख्त सजा मिले, ताकि इस तरह की घटना करने से पहले कोई भी दस बार सोचे। समाज में सख्त संदेश जाना चाहिए। सरकार को एसिड को पूरी तरह बैन कर देना चाहिए।’
(पहचान छिपाने के लिए दोनों लड़कियों के नाम बदले गए हैं।)
देश में एसिड का स्टॉक करने से लेकर बेचने तक के लिए नियम बने हैं, इसके बावजूद ये आसानी से शॉपिंग वेबसाइट पर मिल रहा है, नीचे दिए ग्राफिक्स से जानिए एसिड अटैक पर बने कानून...
देश में एसिड का स्टॉक करने से लेकर बेचने तक के लिए नियम बने हैं, इसके बावजूद ये आसानी से शॉपिंग वेबसाइट पर मिल रहा है, नीचे दिए ग्राफिक्स से जानिए एसिड अटैक पर बने कानून...