: उदयनिधि के बयान पर सख्ती से जवाब देना होगा'...सनातन धर्म विवाद पर पहली बार बोले PM मोदी
Wed, Sep 6, 2023
नई दिल्ली 6 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में होने जा रहे G-20 समिट से पहले मंत्रियों के साथ बैठक की और उनको कुछ खास हिदायतें दीं। पीएम मोदी ने सनातन धर्म पर हो रहे विवाद पर कहा कि उदयनिधि स्टालिन को उचित जवाब देना होगा।पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि उदयनिधि के सनातन धर्म वाले बयान पर सही से जवाब दें। साथ ही पीएम मोदी ने मंत्रियों से इंडिया बनाम भारत पर कुछ नहीं बोलने को कहा है।पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि G-20 समिट के दौरान VIP क्लचर को न अपनाएं और जिसको जो ड्यूटी दी गई है वहां मंत्री समय पर पहुंचें। बता दें कि तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को लेकर दिए अपने बयान के कारण देशभर में निशाने पर है। उदयनिधि ने एक सम्मेलन में कहा था कि सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया की तरह है जिसे मिटाना जरूरी है। उदयनिधि ने कहा कि मच्छरों, डेंगू, मलेरिया और कोरोना की तरह ही सनातन धर्म को बढ़ने से रोकना है।पीएम मोदी ने भारत बनाम इंडिया वाले मसले पर भी संभलकर बोलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आधिकारिक प्रवक्ता या फिर पार्टी जिसे जिम्मेदारी दे, वही लोग अपनी बात रखें। हर कोई इस मसले पर बिना सोचे-समझे बोलने से बचे। बता दें कि सबसे पहले अमित शाह ने उदयनिधि स्टालिन के बयान पर हमला बोला था। उसके बाद से ही माना जा रहा है कि 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा इलेक्शन में भाजपा इसे मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के नेताओं की ओर से उदयनिधि के बयान की आलोचना नहीं की गई है। इसके अलावा प्रियांक खरगे जैसे नेताओं ने समर्थन ही कर दिया है।
दक्षिण से उठा मुद्दा, पूरे देश में तय कर सकता है राजनीति की दिशा
इसके चलते भाजपा और आक्रामक हो सकती है। दक्षिण भारत के एक कोने से उठा यह मुद्दा यदि आने वाले वक्त में पूरे भारत की राजनीति की दिशा तय करता दिखे तो कोई हैरानी नहीं होगी। दरअसल भाजपा इस बयान के बहाने खुद को सनातन धर्म की रक्षक के तौर पर पेश करने की कोशिश करेगी।
: 3 सितंबर को सनातन धर्म दिवस घोषित अमेरिकी शहर में हुई घोषणा
Wed, Sep 6, 2023
नई दिल्ली 6 सितंबर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के सनातन पर दिए बयान के बाद से भारत में बवाल मचा है. इसी बीच अमेरिका के एक शहर ने 3 सितंबर को 'सनातन धर्म दिवस' घोषित किया है. अमेरिका के लुइसविले (केंटकी) शहर के मेयर ने 3 सितंबर को सनातन धर्म दिवस घोषित किया है.
लुइसविले में हिंदू मंदिर में महाकुंभ अभिषेकम उत्सव के दौरान मेयर क्रेग ग्रीनबर्ग की ओर से डिप्टी मेयर बारबरा सेक्स्टन स्मिथ ने 3 सितंबर को सनातन धर्म दिवस के तौर पर मनाने का आधिकारिक ऐलान किया.
इस कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के अध्यक्ष परमपूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती, श्रीश्री रविशंकर और साध्वी भगवती सरस्वती, उपराज्यपाल जैकलीन कोलमैन, उप प्रमुख स्टाफ कीशा डोरसी और कई अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.
उदयनिधि ने सनातन को बताया था डेंगू-मलेरिया
तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन पिछले दिनों सनातन उन्मूलन सम्मेलन में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था, ''सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए. बल्कि, इसे समाप्त ही कर देना चाहिए. सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है. कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए. हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते. हमें इसे मिटाना है. इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है.''
उन्होंने कहा था, ''सनातन क्या है? यह संस्कृत भाषा से आया शब्द है. सनातन समानता और सामजिक न्याय के खिलाफ होने के अलावा कुछ नहीं हैं. सनातन का क्या अभिप्राय है? यह शास्वत है, जिसे बदला नहीं जा सकता, कोई सवाल नहीं कर सकता है और यही इसका मतलब है. उन्होंने आरोप लगाया कि सनातन ने लोगों को जातियों के आधार पर बांटा.''
बीजेपी ने इंडिया गठबंधन पर साधा था निशाना
स्टालिन के बेटे के बयान पर बीजेपी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा था. गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टियों पर वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति के लिए सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया. शाह ने कहा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे समेत अन्य डीएमके नेता कह रहे हैं कि सनातन धर्म को समाप्त कर दिया जाना चाहिए. अमित शाह राजस्थान में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने वोट बैंक की और तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिये सनातन धर्म को समाप्त करने की बात की है. हमारी संस्कृति, हमारे इतिहास और सनातन धर्म का अपमान किया है.
: INDIA गठबंधन मिलकर लड़ेगा लोकसभा चुनाव, मुंबई में पास हुआ प्रस्ताव
Fri, Sep 1, 2023
मुंबई 1 सितंबर विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुंबई मीटिंग में यह प्रस्ताव पास किया गया है कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेगा। इसे लेकर गठबंधन की तरफ से प्रस्ताव पास कर दिया गया है।https://twitter.com/INCIndia/status/1697544566381969425?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1697544566381969425%7Ctwgr%5E6d5f029606651df87393b313095a094d9cd9a09f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
I N.D.I.A गठबंधन मिलकर लड़ेगा लोकसभा चुनाव
मुंबई में हो रही विपक्षी गठबंधन इंडिया की मीटिंग में यह फैसला किया गया है कि I.N.D.I.A के बैनर तले पार्टियों का यह गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 में सामूहिक तौर पर चुनाव लड़ेगा। इसके लिए गठबंधन ने दृढ़ संकल्प जारी किया है। यह प्रस्ताव इस बात पर जोर देता है कि सभी दल मिलकर एक साथ, संयुक्त रूप से आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा मीटिंग के दौरान ही इंडिया ब्लॉक समन्वय समिति का भी ऐलान करेगी और सीट-शेयरिंग को भी अंतिम रुप दिया जाएगा।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- छापे और गिरफ्तारियों के लिए तैयार रहें
विपक्षी गठबंधन की मीटिंग के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम, भारत की पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक संभव हो एक साथ लड़ने का संकल्प लेते हैं। विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी। जल्द ही इसे पूरा भी कर लिया जाएगा। इंडिया की पार्टियां सार्वजनिक चिंता और महत्व के मुद्दों पर देश के विभिन्न हिस्सों में जल्द से जल्द सार्वजनिक रैलियां आयोजित करने का संकल्प लेती हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया की पार्टियां विभिन्न भाषाओं में जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया थीम के तहत प्रचार-प्रसार शुरू करेंगी। खड़गे ने कहा कि हो सकता है कि हमारी पार्टियों के नेताओं के खिलाफ छापेमारी हो, गिरफ्तारियां भी हों लेकिन हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।