: बहन बेटियों को छेड़ने वाले अगले चौराहे पर ढेर होंगे :- योगी आदित्यनाथ
Fri, Dec 9, 2022
अपराध और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है की यदि कोई अपराधी अथवा शरारती तत्व बहन बेटियों को छेढ़ेगा तो अगले चौराहे पर ही ढेर हो जाएगा आधुनिक तकनीक के तहत कानपुर सहित प्रदेश के 18 महानगरों को सुरक्षित सिटी बनाने पर जोर दिया जा रहा है अब कोई भी समाज विरोधी तत्व अपराध करने की हिम्मत नहीं करता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर पहुंचे जहां उन्होंने 387.59 करोड़ रुपए की विभिन्न 272 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय एवं प्रौद्योगिकी संस्थान मैं हेलीकॉप्टर उतारा और बी एस एस डी कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहां कि अब कोई भी समाज विरोधी तत्व अपराध करने की हिम्मत नहीं कर रहा है अगर किसी ने किसी चौराहे पर शरारत या छेड़छाड़ छेड़खानी की तो सीसीटीवी एवं आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिस उसको अगले चौराहे पर ढेर कर चुकी होगी प्रदेश को भयमुक्त वातावरण स्थापित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा उन्होंने प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए आगे कहा है कि कानपुर ने अपनी उद्योग में एक अलग पहचान बनाई है कुछ लोगों की नजरें कानपुर पर रही है और यह शहर दुर्व्यवस्थाओं का शिकार हो गया कानपुर की पहचान मोक्षदायिनी के रूप में बनी पीएम मोदी ने खुद कानपुर आकर मां गंगा में गिरने वाले शीशा मुनाले को बंद कराया अब नाले को सेल्फी पॉइंट में बदल दिया गया नमामि गंगे परियोजना का सबसे क्रिटिकल प्वाइंट कानपुर था आज कह सकता हूं कि कानपुर में किए गए प्रयोग के बाद प्रयागराज में भी दंगा आचमन करने लायक हो गई है कानपुर में मेट्रो की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने की मेट्रो के सेकंड और थर्ड फेस का लोकार्पण करने के लिए जल्द पीएम मोदी आएंगे डिफेंस कॉरिडोर का मुख्य केंद्र बिंदु कानपुर हैमुख्यमंत्री योगी के द्वारा भय मुक्त समाज की स्थापना को अपनी प्राथमिकता अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने इससे पूर्व भी अपराध और अपराधियों को चेतावनी देते हुए कड़े शब्दों का प्रयोग किया था 26 मार्च 2017 प्रथम बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद उनका ध्यान था गुंडे सुधर जाए या यूपी छोड़कर चले जाए यूपी में कानून का राज कायम होगा तथा 9 फरवरी 2018 को उन्होंने कहा जो बंदूक की भाषा समझते हैं उन्हें बंदूक से ही जवाब मिलेगा 13 अप्रैल 2022 को उन्होंने कहा सुबह में दंगा फसाद या गुंडागर्दी करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं 9 सितंबर 2022 को उन्होंने कहा भ्रष्टाचारी कोई भी हो उसके साथ पीढ़ियों की कमाई को जप्त किया जाएगा तथा 18 अक्टूबर 2022 को उन्होंने कहा जो बहन बेटियों के लिए खतरा बनेगा उसका जीना हराम कर देंगे आज 9 दिसंबर 2022 को कानपुर से उन्होंने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए उक्त बयान दिया आपको बताते चलें योगीराज में 7500 एनकाउंटर तथा 168 अपराधियों की मौत हुई तथा 29 सौ से ज्यादा अपराधिक गंभीर रूप से जख्मी हुए इन 168 में 35 ऐसे लोग थे जिनके ऊपर पहले से कोई इनामी धनराशि घोषित नहीं थी जबकि 8 ऐसे थे जिनके ऊपर ₹200000 से अधिक की धनराशि घोषित थी इस दौरान मुठभेड़ मैं 14 पुलिसवाले शहीद हुई थी जिसमें एक सीओ रैंक के अधिकारी भी शामिल थे इसके अलावा 11 100 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं कुल मिलाकर यूपी में बदमाशों माफियाओं एवं जो आतंक का पर्याय बने हुए थे पिछले 5 सालों में योगी सरकार ने उनकी ना केवल आर्थिक कमर तोड़ दी है बल्कि सूबे में बोलती भी बंद कर दी आज अतीक अहमद मुख्तार अंसारी तथा अनेकों हिस्ट्रीशीटर उनसे जुड़े हुए व्यक्तियों की संपत्ति की कुर्की हो रही है एवं अन्य कानूनी कार्रवाई करके उनको सजा दिलाई जा रही है पिछले 5 सालों में बाहुबली नेताओं और गैंगस्टर से योगी सरकार ने 3954 करोड़ रुपए की संपत्ति जप्त की है
: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में लोकतंत्र की सार्थकता
Fri, Dec 9, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जिस प्रकार उत्तर प्रदेश उपचुनाव मैनपुरी खतौली रामपुर मैं जीते हुए प्रत्याशियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बधाई दी है वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय है मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की वही रामपुर विधानसभा मैं आकाश सक्सेना ने प्रथम बार केसरिया लहराया तथा खतौली की सीट आरएलडी प्रत्याशी मदन भैया के नाम हुई इन सभी को बहुत-बहुत बधाई
यदि हम इस उपचुनाव का विश्लेषण करें तुम मैनपुरी की जीत पर हमें यह याद रखना होगा कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का मैनडेंट अपनी जनप्रिय लोकनायक राष्ट्रीय दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि स्वरुप गया मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने जाति धर्म भावना तथा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले राष्ट्रीय किंतु जमीनी राजनेता के प्रति भावनात्मक रूप से वोट किया यही कारण है कि आज सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की और सत्ताधारी दल के प्रत्याशी के लिए सरकार की सुशासन कानून व्यवस्था तथा जनहितकारी नीतियां भी काम में ना आ सकीl
वैसे इस उपचुनाव का हम विश्लेषण करें तो एक बात तो साफ नजर आती है कि चुनाव के बाद और परिणाम आने से पहले मैनपुरी खतौली एवं रामपुर सीट को लेकर प्रत्याशियों और उनके राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा शासन और सरकार पर बहुत टीका टिप्पणी हुई व्यवस्था को लेकर बहुत आरोप-प्रत्यारोप लगाई गई और तो और ईवीएम बदलने का भी सनसनीखेज ड्रामा फैलाया गया चुनाव आयोग तक शिकायत किए जाने की बात तमाम राजनीतिक दलों द्वारा प्रचारित की गई लेकिन अब जब परिणाम उनके पक्ष में आया तो चारों तरफ शांति कहीं कोई राजनीतिक नौटंकी या बयान बाजी नहीं आई शिवाय रामपुर विधानसभा सीट से हारे हुए सपा प्रत्याशी आसिफ रजा के अलावा!l उन्होंने रामपुर प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है तो क्या इन सब आरोपों और राजनीतिक बयानबाजी के माध्यम से विपक्ष अपने लिए एक सुरक्षित पैसेज तैयार करता है की हारने के बाद हारने का ठीकरा स्थानीय प्रशासन और चुनाव आयोग के ऊपर फोड़ देंगे मुद्दे चाहे जो हो उनकी सफाई में दिए जाने वाले बयान भी आ सकते हैं लेकिन यह बात उठना तो लाजमी है कि जब जब जहां जहां भाजपा जीती है उस पर पक्षपातपूर्ण स्थानीय प्रशासन पर दोषपूर्ण करवाइए का चुनाव आयोग की खामियों के आरोप लगते आए हैं हमें याद रखना होगा कि चुनाव में हार जीत तो चलती रहती है लेकिन राजनीति में कोई ऐसी बयानबाजी नहीं होनी चाहिए जिसका असर हमारे व्यवस्था यह संवैधानिक संस्थाओं पर जाता हूं आज इन चुनाव के परिणाम के बाद यह बात और पुख्ता हो गई है कि इस लोकतंत्र की मर्यादा को कोई प्रभावित नहीं कर सकता चाहे विपक्ष हो या सत्ताधारी दल हो इतना खुला मैंडेट और स्पष्ट परिणाम उत्तर प्रदेश में यही कहानी बयां करते हैं राजनीतिक दलों को स्थानीय प्रशासन के ऊपर चुनाव आयोग पर उंगली उठाने से पहले अपने जीवन में झांक कर देखना होगा कि आखिर हम कहां पर खड़े हैं
: गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत भूपेंद्र पटेल लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ
Thu, Dec 8, 2022
गुजरात चुनाव 2022 मैं भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है 27 वर्षों से गुजरात विधानसभा में अपनी बादशाह हद कायम किए हुए भाजपा के लिए मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में थी सत्ता परिवर्तन का ख्वाब देख रही गुजरात विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने प्रथम बार विधानसभा चुनाव में शिरकत की थी और और प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाने का दावा करने वाली पार्टी की प्रत्याशियों की जमानत भी नहीं बची फ्री की सुविधाएं देने का जेरोक्स दिल्ली मॉड्यूल को इस औद्योगिक प्रदेश ने नकार दिया हालात यही की आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट यीशु दान गढवी और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया भी अपनी-अपनी सीट्स हार गए जहां एक और भाजपा ने गुजरात में ऐतिहासिक और रिकॉर्ड वाली जीत हासिल करके अपनी सत्ता को 27 साल से आगे बढ़ाने का मन बना लिया है वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के लिए गुजरात मैं जनाधार खिसक गया है कांग्रेस के लचर प्रदर्शन को देखते हुए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कांग्रेस की जीत के लिए वोट कटवा साबित हुए हैं और यही वजह है कि कांग्रेस गुजरात में सिमट गई है
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को अब तक की सबसे बड़ी करारी माता दी है भाजपा ने 1985 में कांग्रेस द्वारा सबसे ज्यादा सीटें जीतने की रिकॉर्ड को भी दोस्त कर दिया विपक्ष को पछाड़कर भाजपा ने अब तक का सबसे बड़ा बहुमत हासिल किया है राज्य की 182 सीटों में से 156 सीटें जीतकर भाजपा ने सातवीं बार सत्ता में वापसी की है जबकि कांग्रेस को 17 और आपको सिर्फ 5 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है इस प्रचंड जीत के बाद भाजपा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने बताया है कि राज्य में पार्टी के 60 वर्षीय मृदुभाषी भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे उनका शपथ ग्रहण समारोह 22 दिसंबर को होगा श्री पटेल ने अहमदाबाद की घाटलोदिया सीट से 192000 मतों से जीत दर्ज की हैभारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में 1995 से बिना चुनाव हारे 27 साल तक सत्ता में रहने की ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में लगातार साथ में जीत के लेफ्ट फ्रंट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी 1977 से 2011 तक 34 साल तक पश्चिम बंगाल पर राज्य किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर राज्य की जनता को नमन किया उनका आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने इस बार ना सिर्फ कमाल किया है बल्कि रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिय श्री मोदी ने कहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान उन्होंने राज्य की जनता से नरेंद्र का रिकॉर्ड तोड़ने की अपील की थी लेकिन गुजरात की जनता ने रिकॉर्ड तोड़ने के भी रिकॉर्ड बना दिया उन्होंने कहा है कि जनता ने तो अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर गुजरात के लोगों ने नया ध्यास बना दिया बहुत बहुत आभार!!